Janata Dal United - Samastipur

Directions Website

Janata Dal United - Samastipur जनता दल यूनाइटेड - समस्तीपुर के आधिकारिक पेज से जुड़ें

11/10/2026

मझधार में फंसे बिहार को सड़क, बिजली, शिक्षा और सुरक्षा का किनारा देने वाले खेवनहार हैं नीतीश जी।


11/10/2026

बरसात में आवागमन की चुनौतियों से लेकर गांवों और शहरों को जोड़ने वाले पुलों तक, इंफ्रास्ट्रक्चर लोगों के दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सड़क, पुल और सरकारी भवनों के विकास पर ध्यान दिया गया, जिससे सुविधाओं के विस्तार को गति मिली।


11/10/2026

कल बिहारी कहने में संकोच था, आज बिहारी कहने में गर्व है। कल पहचान पर सवाल था, आज पहचान मिसाल है।
यह फर्क याद रखिए, और याद रखिए कि इसे बदलने वाले नायक हैं श्री नीतीश कुमार।


11/10/2026

ॐ जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते॥
सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को मां भगवती जगदम्बा की आराधना व उपासना के पावन पर्व 'शारदीय नवरात्रि' की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!

10/10/2026

बाढ़ भी बिहार में, सूखा भी बिहार में।

बरसात में खेत डूब जाते हैं, गर्मी में वही खेत पानी को तरसते हैं। यह दोहरी मार बिहार हर साल झेलता है और इसकी एक बड़ी वजह फरक्का जल संधि है।

अब संधि के नवीनीकरण का समय है। बिहार को चाहिए अपना हक।


10/10/2026

गंगा जी का पानी पहुंचा गयाजी और बोधगया तक, जिसकी कल्पना भी कभी मुश्किल थी। आदरणीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हुई इस पहल ने जल प्रबंधन और जनसुविधाओं के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है।


10/10/2026

बिहार के जल-अधिकार, सिंचाई, पेयजल और राज्य के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जद (यू) द्वारा आज पटना के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी माननीय नेताओं ने एक स्वर में फरक्का जल संधि के नवीनीकरण का विरोध करते हुए बिहार के हितों और जल-अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


09/10/2026

:- जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद'


09/10/2026

बिहारवासियों के दिल में बसते हैं नीतीश जी। वर्षों की जनसेवा, जनता से निरंतर संवाद और उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहने से बना यह आत्मीय रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है।
जनता का अपार स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।


08/10/2026

1996 में जब गंगा जल संधि हुई, तब बिहार के जल-अधिकार, सिंचाई और आम लोगों के पेयजल से जुड़े सवालों को वह प्राथमिकता नहीं मिली, जिसके हम हकदार थे। उस समय की सरकार ने ऐसा समझौता किया, जिसमें बिहार की जरूरतें पीछे छूट गईं।

गंडक और कोसी जैसी बिहार की कई नदियां गंगा में आकर मिलती हैं। इन्हीं नदियों का जल गंगा को समृद्ध करता है और आगे चलकर संधि की शर्तों के अनुसार बांग्लादेश तक पहुंचता है। यानी बिहार अपनी नदियों का पानी देता है, लेकिन अपनी जरूरतों के लिए हमे आज भी संघर्ष करना पड़ता है।
इसका असर आज भी दिखता है। गर्मी के दिनों में घटता जलप्रवाह और नदी में जमती गाद बिहार के किसानों और गांवों के लिए गंभीर चिंता बनी हुई है।

अब संधि के नवीनीकरण का समय है। इस बार बिहार के हितों को केंद्र में रखकर न्यायपूर्ण फैसला होना चाहिए।
फरक्का पर फैसला हो, तो बिहार के हित में हो।


Address

Samastipur
848205

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janata Dal United - Samastipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share