District Administration, Samastipur

District Administration, Samastipur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from District Administration, Samastipur, Government Organization, Collectorate Campus, Samastipur.

Follow us on Twitter for real time activity updates-
www.twitter.com/
Follow us on Youtube -
Follow us on Instagram -

06/08/2026

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ODF Sustainability पर आधारित जिलास्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला..

District Administration, Samastipur
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समस्तीपुर में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन, ODF स्थायित्व एवं स्वच्छता को सुदृढ़ बनाने पर दिया गया विशेष बल...
06/08/2026

समस्तीपुर में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन, ODF स्थायित्व एवं स्वच्छता को सुदृढ़ बनाने पर दिया गया विशेष बल...

समस्तीपुर, 06 अगस्त 2026:

आज समस्तीपुर जिले के ऋतिका इंटरनेशनल में जिला जल एवं स्वच्छता समिति समस्तीपुर, Unicef एवं WADS Foundation के द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण एवं मुख्य कारक (Key Stakeholders) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जिले में ODF Sustainability (खुले में शौच मुक्त स्थिति की स्थायित्व), ODF Plus, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शौचालय निर्माण, व्यवहार परिवर्तन, स्वच्छता की गुणवत्ता तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त (DDC), DRDA निदेशक, यूनिसेफ के WASH Specialist डॉ. प्रभाकर सिन्हा तथा यूनिसेफ की सहयोगी संस्था WADS Foundation के निदेशक श्री शशि भूषण पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM), लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के अधिकारी, प्रखंड समन्वयक, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित हितधारकों सहित कुल 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान ODF Sustainability, ODF Plus, खुले में शौच मुक्त स्थिति को स्थायी बनाए रखने की रणनीति, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित शौचालय निर्माण, रेट्रोफिटिंग, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM), व्यवहार परिवर्तन संचार (Behaviour Change Communication) तथा सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिभागियों को विषयों की बेहतर समझ प्रदान करने के लिए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT), वीडियो प्रस्तुति, तकनीकी सत्र एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से स्वच्छता से संबंधित नवीन तकनीकों एवं व्यवहार परिवर्तन के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।

अपने संबोधन में माननीय जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से समन्वित प्रयासों के माध्यम से ODF की उपलब्धियों को स्थायी बनाए रखने एवं प्रत्येक परिवार तक स्वच्छता का संदेश पहुँचाने का आह्वान किया।

उप विकास आयुक्त ने गुणवत्तापूर्ण कार्य, नियमित अनुश्रवण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।

यूनिसेफ के WASH Specialist डॉ. प्रभाकर सिन्हा ने ODF Sustainability, व्यवहार परिवर्तन, तकनीकी गुणवत्ता तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता सभी विभागों और समुदाय के साझा प्रयासों से ही संभव है।

यूनिसेफ की सहयोगी संस्था WADS Foundation के निदेशक श्री शशि भूषण पांडेय ने कहा कि संस्था यूनिसेफ के सहयोग से बिहार में स्वच्छता एवं सुरक्षित शौचालय निर्माण को बढ़ावा देने तथा ODF Sustainability को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू करने का आग्रह किया।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक हसनैन अन्वर द्वारा समस्तीपुर जिला मैं चल रहे अभियान एवं कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई |

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए इसे जिले में स्वच्छता एवं ODF स्थायित्व को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।


District Administration, Samastipur
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

बुधवार, दिनांक : 05.08.2026प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना' का लाभ अधिकाधिक परिवारों तक पहुँचाना जिला प्रशासन ...
05/08/2026

बुधवार, दिनांक : 05.08.2026

प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना' का लाभ अधिकाधिक परिवारों तक पहुँचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी समस्तीपुर...

प्रखंड कार्यालय दलसिंहसराय निकट मैदान में आयोजित विशेष सोलर शिविर में विद्युत विभाग, 10 प्रमुख बैंकों एवं अधिकृत वेंडरों ने एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई सभी सुविधाएँ, 500 ऑनलाइन आवेदन का लक्ष्य।

जिला पदाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा (भा.प्र.से.) ने आज 05 अगस्त 2026 को प्रखंड कार्यालय दलसिंहसराय के निकट मैदान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना' के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष सोलर परामर्श एवं सहायता शिविर का शुभारंभ किया गया।

शिविर का उद्देश्य जिले के अधिकाधिक विद्युत उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा से जोड़ना, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना तथा बैंक ऋण एवं सरकारी सब्सिडी संबंधी सभी सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। जिला प्रशासन द्वारा इस विशेष शिविर के माध्यम से 500 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से न केवल बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आती है, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने जिले के सभी पात्र विद्युत उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, तीनों विद्युत प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

अधिकारियों द्वारा लाभुकों को रूफटॉप सोलर संयंत्र की तकनीकी व्यवहार्यता, नेट-मीटरिंग प्रणाली, विद्युत बचत तथा आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

योजना के वित्तीय पक्ष को सरल बनाने के उद्देश्य से शिविर में कैनरा बैंक, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया सहित कुल 10 प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सहायता काउंटर स्थापित किए। बैंक अधिकारियों ने लाभुकों को सोलर संयंत्र स्थापना हेतु उपलब्ध ऋण, आसान किश्तों, रियायती ब्याज दरों एवं ऋण स्वीकृति प्रक्रिया के संबंध में ऑन-द-स्पॉट परामर्श प्रदान किया।

शिविर में सरकार द्वारा अधिकृत एवं पंजीकृत सोलर वेंडरों ने भी भाग लिया। उन्होंने लाभुकों को उनकी आवश्यकता एवं छत की क्षमता के अनुरूप उपयुक्त सोलर संयंत्र के चयन, उपकरणों की गुणवत्ता, वारंटी, स्थापना प्रक्रिया तथा केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सब्सिडी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार तक इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना से जुड़कर अपने घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करें तथा बिजली की बचत, आर्थिक लाभ एवं पर्यावरण संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
"आइए, सौर ऊर्जा अपनाएँ – बिजली बचाएँ – पर्यावरण बचाएँ और ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।"


District Administration, Samastipur
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

04/08/2026

हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है - श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार

Samrat Choudhary




03/08/2026

जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने आज दिनांक - 03.08.2026 को समाहरणालय स्थित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।

जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, सड़क, आवास, अतिक्रमण, पुलिस, आपूर्ति सहित अन्य विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
゚ Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration, Samastipur

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश...समस्तीपुर, 03 अगस्त 2026। जिला ...
03/08/2026

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश...

समस्तीपुर, 03 अगस्त 2026।

जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने आज समाहरणालय स्थित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, सड़क, आवास, अतिक्रमण, पुलिस, आपूर्ति सहित अन्य विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।

जनता दरबार के दौरान कई मामलों में संबंधित पदाधिकारियों से तत्काल दूरभाष पर संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, जबकि शेष मामलों को नियमानुसार शीघ्र निष्पादित करने हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की कार्रवाई प्रारंभ की गई।

゚ District Administration, Samastipur
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

03/08/2026

राजस्व न्यायालय में केवल ऑनलाइन साक्ष्य ही होंगे स्वीकार। आवेदन करने के लिए विजिट करें बिहारभूमि पोर्टल https://biharbhumi.bihar.gov.in पर।

Samrat Choudhary
Dilip Jaiswal
Information & Public Relations Department, Government of Bihar


03/08/2026
02/08/2026

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान-2026 के तहत जिलाधिकारी समस्तीपुर ने सभी युवाओं से की My Bharat Portal पर Registration करने की अपील

(https://mybharat.gov.in)

2026


Information & Public Relations Department, Government of Bihar

02/08/2026

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान-2026’ के तहत रविवार को शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय, समस्तीपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया एवं नशा मुक्ति हेतु शपथ लिया गया।

2026


Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration, Samastipur

Address

Collectorate Campus
Samastipur
848101

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration, Samastipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Administration, Samastipur:

Shortcuts

Share