श्री गणेश शिव मठ शिवनाथपुरा सांचौर

  • Home
  • India
  • Sanchor
  • श्री गणेश शिव मठ शिवनाथपुरा सांचौर

श्री गणेश शिव मठ शिवनाथपुरा सांचौर श्री गणेश शिव मठ शिवनाथ पुरा सांचौर

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।देश ...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳

समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

देश की आजादी, अखंडता और स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी अमर शहीदों एवं वीर स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन। 🙏

आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता, भाईचारे एवं समृद्धि के लिए संकल्प लें और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें।

जय हिंद 🇮🇳
वंदे मातरम् 🇮🇳

आज रानीवाड़ा विधायक श्रीमान रतन जी देवासी ने श्री गणेश शिव मठ, शिवनाथपुरा, सांचौर पधारकर आत्मीय मुलाकात की एवं परम पूज्य...
07/08/2026

आज रानीवाड़ा विधायक श्रीमान रतन जी देवासी ने श्री गणेश शिव मठ, शिवनाथपुरा, सांचौर पधारकर आत्मीय मुलाकात की एवं परम पूज्य गुरु देव श्री श्री 1008 श्री गणेश नाथ जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।।
गुरुदेव जी का आशीर्वाद एवं कृपा सदैव बनी रहे। 🙏

#श्रीगणेशशिवमठ #शिवनाथपुरा #सांचौर #गुरुदेव #गुरुदेवकाआशीर्वाद #रानीवाड़ा #रतनदेवासी

🌼🙏 गुरु पूर्णिमा के पावन महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🌼आप सभी को गुरु पूर्णिमा के पावन महापर्व की हार्दिक बधाई एवं मंग...
28/07/2026

🌼🙏 गुरु पूर्णिमा के पावन महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🌼

आप सभी को गुरु पूर्णिमा के पावन महापर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
परम पूज्य गुरुदेव की असीम कृपा-दृष्टि आप और आपके समस्त परिवार पर सदैव बनी रहे। गुरुदेव आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि, सद्बुद्धि तथा सतमार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करें।।🙏🌼🙏🌼

गुरु चरणों की धूल से, जीवन हो उजियार।
अज्ञान तम सब मिट गया, मिला ज्ञान अपार॥
गुरु बिन जीवन शुन्य है, गुरु बिन सब बेकार।
गुरु कृपा से खिल उठे, मन-उपवन संसार॥
गुरुवर तुम गंगाजल, निर्मल पावन नीर।
मन का मैल मिटा दिया, हर ली सबकी पीर॥
गुरु वाणी अमृत बने, मिटें भ्रमों के जाल।
सत्य धर्म की राह पर, चलता रहे सदाकाल॥
सद्गुरु तुम दीपक बने, तम का किया विनाश।
चरण शरण जो आ गया, पाया सुख विश्वास॥
गणेशनाथ जी गुरुदेव की, महिमा अपरम्पार।
शरण पड़े जो प्रेम से, उसका हो उद्धार॥
शिवनाथ जी की पावन धरा ,गुरु कृपा का धाम।
भक्ति, सेवा, साधना, यही हमारा काम॥
गुरु पूर्णिमा पर्व पर, करें चरण वंदन।
गुरु कृपा से ही मिले, जीवन का अभिनंदन॥
बलदेव नाथ
श्री गणेश शिव मठ शिवनाथपुरा सांचौर

गुरु चरणों की धूल से, जीवन हो उजियार।ज्ञान दीप जब जल उठे, मिटे अज्ञान अंधार॥गुरु कृपा की छाँव में, खिलता जीवन फूल।भटके प...
23/07/2026

गुरु चरणों की धूल से, जीवन हो उजियार।
ज्ञान दीप जब जल उठे, मिटे अज्ञान अंधार॥
गुरु कृपा की छाँव में, खिलता जीवन फूल।
भटके पथिक को मिल गया, सत्य मार्ग अनुकूल॥
गुरु बिन जीवन शून्य है, गुरु ही सच्चा ज्ञान।
गुरु ही देते जीव को, ईश्वर का पहचान॥
गुरु वाणी अमृत समान, मिटे मनोविकार।
जिन पर गुरु की दृष्टि हो, उनका हो उद्धार॥
गुरु ही गंगा ज्ञान की, गुरु ही धर्म आधार।
गुरु कृपा से ही मिले, जीवन का सत्कार॥

19/07/2026

बगिया /वाटिका को सुंदर और शीतल बनाने का ओर थोड़ा प्रयास ।।

ब्रह्मलीन योगीराज श्री श्री 1008 श्री शिवनाथ जी महाराज को आदेश।। आदेश।। आदेश।।जब श्रद्धा सच्ची हो और गुरु का आशीर्वाद प्...
18/07/2026

ब्रह्मलीन योगीराज श्री श्री 1008 श्री शिवनाथ जी महाराज को आदेश।। आदेश।। आदेश।।
जब श्रद्धा सच्ची हो और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त हो जाए, तो जीवन धन्य हो जाता है। 🙏
यह ऐतिहासिक एवं भावपूर्ण दृश्य उस समय का है, जब भारत सरकार के तत्कालिक गृहमंत्री माननीय श्री बुटासिंह जी ने परम् पूज्य श्री श्री 1008 श्री शिवनाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में पहुँचकर श्रद्धापूर्वक आशीर्वाद प्राप्त किया। 🙏🌺
संतों का आशीर्वाद समाज और राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहा है।
श्री गणेश शिव मठ की यह गौरवशाली आध्यात्मिक परंपरा आज भी श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सेवा का मार्ग दिखा रही है। 🚩
॥ आदेश।। ।। आदेश।। ।।आदेश।।

26/06/2026

अहमदाबाद गुजरात से श्री गणेश शिव मठ शिवनाथपुरा सांचौर में गुरु देव जी के दर्शनार्थ पधारे श्रृद्धालुओं के साथ प्रसिद्ध भजन कलाकार नारायण जोधा द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां।।

"कल दिनांक 19 जून 2026 को सांकड़ में अजा क एसोसिएशन द्वारा आयोजित द्वितीय शतरंज प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपस्थित ...
20/06/2026

"कल दिनांक 19 जून 2026 को सांकड़ में अजा क एसोसिएशन द्वारा आयोजित द्वितीय शतरंज प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपस्थित होकर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ। आयोजक मंडल का सफल आयोजन हेतु हार्दिक अभिनंदन।"।।

Address

श्री गणेश शिव मठ शिवनाथपुरा सांचौर
Sanchor

Telephone

+919950048724

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री गणेश शिव मठ शिवनाथपुरा सांचौर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to श्री गणेश शिव मठ शिवनाथपुरा सांचौर:

Shortcuts

Share

Category