Sarangarh Bilaigarh Police

Sarangarh Bilaigarh Police Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sarangarh Bilaigarh Police, Police station, Sarangarh.

•परित्राणाय साधूनाम्•
Official Page: Sarangarh-Bilaigarh Police
📞 Emergency Assistance: 112
🌐 Cyber Fraud Helpline: 1930
Website: Sarangarh-bilaigarh.cgpolice.gov.in

साइबर ठगी से कैसे बचें?जानिए सीधे पुलिस महानिदेशक (DGP) महोदय से! साइबर क्राइम और "साइबर जागृति अभियान" पर दूरदर्शन छत्त...
27/08/2026

साइबर ठगी से कैसे बचें?

जानिए सीधे पुलिस महानिदेशक (DGP) महोदय से! साइबर क्राइम और "साइबर जागृति अभियान" पर दूरदर्शन छत्तीसगढ़ की विशेष प्रस्तुति - लाइव टॉक शो 'आप की बातें'।

🕕 आज शाम 6:00 बजे (LIVE) |
रात 10:00 बजे (पुनः प्रसारण)



Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस

26/08/2026

एक APK फाइल, और फोन का कंट्रोल आपके हाथ से बाहर!

WhatsApp या किसी अनजान नंबर/स्रोत से मिली APK फाइल को कभी भी डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।

📱 ऐप्स हमेशा आधिकारिक स्रोतों से ही डाउनलोड करें:
• Android — Google Play Store
• iPhone — Apple App Store

अनजान APK से आपका फोन हैक हो सकता है और आपकी निजी जानकारी व डेटा खतरे में पड़ सकते हैं।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

26/08/2026

शहर से लेकर गांव तक कैसे साइबर जागरूकता अभियान चल रही है छत्तीसगढ़ पुलिस के माध्यम से।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी दे रहे है हमारे प्रदेश की डीजीपी श्री अरुण देव गौतम जी।

आप सभी से अपील है कि इस "साइबर जागृति अभियान" से जुड़कर अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराध सम्बन्धित मामलों में जागरूक करें।

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Bilaspur Police Chhattisgarh IGP Bilaspur Range CG Thana Baramkela Sarangarh-Bilaigarh

"आकाशवाणी पर विशेष कार्यक्रम"आकाशवाणी केन्द्र रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ पर आज विशेष कार्यक्...
25/08/2026

"आकाशवाणी पर विशेष कार्यक्रम"

आकाशवाणी केन्द्र रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ पर आज विशेष कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र इस विशेष कार्यक्रम को रिले करेंगे।

🕗 समय: रात 8:15 बजे से 8:30 बजे तक.

साइबर फ्रॉड से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और साइबर जागरूकता की जरूरी जानकारी के लिए आज रात जरूर सुनें।

साइबर ठगी से सुरक्षित रहें! छत्तीसगढ़ पुलिस की एक बेहद जरूरी पहल।बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड से आम जनता को बचाने के लिए सारंगढ़ ब...
25/08/2026

साइबर ठगी से सुरक्षित रहें! छत्तीसगढ़ पुलिस की एक बेहद जरूरी पहल।

बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड से आम जनता को बचाने के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 'साइबर जागृति अभियान' चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा शुरू किया गया यह विशेष अभियान 15 अगस्त से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक कुल 7 अलग-अलग चरणों में चलाया जा रहा है।

जिले के सभी 12 थानों और चौकियों की टीमों ने बैंकों, एटीएम परिसरों, बैंकिंग सेवा केंद्रों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान फर्जी कॉल, मैसेज, ओटीपी (OTP) और संदिग्ध लिंक से बचने के सरल उपाय बताए गए। साथ ही यह समझाया गया कि किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तुरंत सहायता के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

Bilaspur Police Chhattisgarh Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range CG

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर जिले में घटित अपराधों की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ,जिसके पालन में थाना प्...
24/08/2026

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर जिले में घटित अपराधों की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ,जिसके पालन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में प्राण घातक हमला कर, हत्या का प्रयास करने वाले 02 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20/8/26 को प्रार्थी सत्यनारायण यादव ग्राम सलौनीखुर्द के द्वारा जुबानी बताकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी एवं इसका भाई गोपीचंद एवं इसके मां खाना खाने के लिए बैठे थे तब हमारे गांव का रवि यादव और गनपत यादव हमारे घर के सामने आये और सरपंच चुनाव में हारने की बात को,पुरानी विवाद को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए रवि यादव एवं गनपत यादव एवं हरा बाई दिलबाई यादव के घर घुस गये,प्रार्थी के मां के साथ गाली गलौच कर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मां के साथ मारपीट करने से इसकी मां बेहोश हो गई थी प्रार्थी को रवि यादव द्वारा टांगी से प्राण घातक हमला कर सिर में चोट पहुंचाया है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 333,296,351 (3), 109(1).3 (5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया *आरोपी 01.रवि कुमार यादव पिता स्व सुदर्शन यादव उम्र 29 साल 02. हरा बाई उर्फ सोनाई बाई यादव पति स्व सुदर्शन यादव उम्र 56 साल पत्ता ग्राम सलौनीखुर्द थाना मटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया.

IGP Bilaspur Range CG Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Bilaspur Police Chhattisgarh Thana Baramkela Sarangarh-Bilaigarh Thana Kotwali Sarangarh-Bilaigarh

🔶सरिया पुलिस ने गांजा तस्करी के 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर।🔶आरोपियों के कब्जे से 05 किलो 210 ग्राम अवैध म...
24/08/2026

🔶सरिया पुलिस ने गांजा तस्करी के 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर।

🔶आरोपियों के कब्जे से 05 किलो 210 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कुल कीमती 2,50,000 रुपये ज़ब्त।

Sarangarh Bilaigarh: जिले में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों, जुआ और सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सरिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा के बरगढ़ से ग्राम कंचनपुर (सरिया) होते हुए सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) जाने वाले थे। सूचना मिलते ही सरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और ग्राम कंचनपुर बैरियर मेन रोड पर घेराबंदी कर काले-नीले रंग की हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 11 8076) पर सवार दो संदिग्धों को रोककर पूछताछ की।

पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम देवाधी पात्र पिता इन्द्रो पात्र (उम्र 46 वर्ष, निवासी सारागांव, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा) तथा मोटरसाइकिल के पीछे बैठी महिला ने अपना नाम संतोषी पात्र पति विष्णु पात्र (उम्र 48 वर्ष, निवासी सारागांव, थाना सरिया, हाल निवास जांजगीर-चांपा) बताया।

तलाशी लेने पर महिला के पास रखे थैले के अंदर 03 पैकेट और मोटरसाइकिल की डिक्की के अंदर 02 पैकेट, कुल 05 पैकेट खाकी रंग के प्लास्टिक टेप से लिपटे हुए मिले। इनमें कुल 05 किलो 210 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 2,50,000/- रुपये), घटना में प्रयुक्त हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल तथा एक नग रियलमी कंपनी का मोबाइल, कुल जुमला कीमती 3,10,000/- रुपये को एनडीपीएस एक्ट के तहत गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

इसके पश्चात, आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 195/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गजेंद्र कुमार, सउनि सुमन कुमार चौहान, प्र.आर. विजय यादव, प्र.आर. मोहन गुप्ता, प्र.आर. भोजराम नट, आरक्षक श्रवण टंडन, लक्ष्मीनारायण पटेल और नर्मदा यादव की सराहनीय भूमिका रही।

IGP Bilaspur Range CG Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Bilaspur Police Chhattisgarh Thana Baramkela Sarangarh-Bilaigarh

//प्रेस विज्ञप्ति //सारंगढ़ बिलाईगढ़23.08.2026🔶 शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्ता...
24/08/2026

//प्रेस विज्ञप्ति //
सारंगढ़ बिलाईगढ़
23.08.2026

🔶 शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

🔶 बहला-फुसलाकर नाबालिग को नागपुर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद सख्त रुख अपनाए हुए है। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सरिया पुलिस ने एक गंभीर अपराध का खुलासा करते हुए नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

*घटना का विवरण*

यह घटना 14 जुलाई 2026 की है, जब पीड़िता रोजाना की तरह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो अगले दिन यानी 15 जुलाई 2026 को सरिया थाने में गुमशुदगी और अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरिया पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम गठित कर अपहृता और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

*पुलिस की दबिश और सनसनीखेज खुलासा*

निरंतर प्रयासों के बाद पुलिस ने दिनांक 22 अगस्त 2026 को अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी कृष्णा यादव ने उसे अपने जाल में फंसाया तथा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर नागपुर ले गया। नागपुर में आरोपी द्वारा लगातार कई बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए।

*सरिया पुलिस की सख्त कानूनी कार्रवाई*

मामले की गंभीरता और पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 65 (1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 की गंभीर धाराएं जोड़ीं। इसके पश्चात तत्काल दबिश देकर आरोपी कृष्णा यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुख्ता सबूतों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

*सराहनीय भूमिका*

इस गंभीर और संवेदनशील कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली सरिया पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल डनसेना, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिदार, आरक्षक नर्मदा यादव, गीताराम भास्कर, अमृत केवट और महिला आरक्षक सविता यादव शामिल रहे.

IGP Bilaspur Range CG Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Bilaspur Police Chhattisgarh Thana Baramkela Sarangarh-Bilaigarh Thana Kotwali Sarangarh-Bilaigarh

//प्रेस विज्ञप्ति//सारंगढ़-बिलाईगढ़,22 अगस्त 2026💠पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने ली जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़, पुलिस...
23/08/2026

//प्रेस विज्ञप्ति//
सारंगढ़-बिलाईगढ़,
22 अगस्त 2026

💠पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने ली जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़, पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक.

श्री रामगोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर जिले की कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग की समीक्षा की गई।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा आमजन को बेहतर एवं संवेदनशील पुलिसिंग उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने विभिन्न पुलिस पोर्टल एवं ऑनलाइन सिस्टम में की जाने वाली सभी प्रकार की प्रविष्टियों को समयबद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना स्तर पर अभिलेखों एवं ऑनलाइन रिकॉर्ड में समानता बनाए रखने तथा विभागीय कार्यों में तकनीकी प्रणालियों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

पुलिस महानिरीक्षक ने जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना क्षेत्रों में सतत निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी पुलिस उपस्थिति तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*एसपी श्री सुनील शर्मा ने दिए तत्काल अनुपालन के निर्देश*

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग एवं प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रियता से कार्य करें।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन, रिकॉर्ड एवं विभिन्न पुलिस पोर्टलों की प्रविष्टियों को दुरुस्त रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण को प्राथमिकता देने के लिए कहा।

*पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देशों से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पुलिस बल में बेहतर कार्य करने के लिए नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार हुआ। अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन को प्रभावी एवं संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।*

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र कुमार पटेल, एसडीओपी बिलाईगढ़ दीपिका मिंज, एसडीओपी सारंगढ़ गोविंद दीवान एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संतोषी ग्रेस सहित जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

IGP Bilaspur Range CG Bilaspur Police Chhattisgarh Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस

18/08/2026

भिलाई में आयोजित 'श्री शिव महापुराण कथा' के पावन अवसर पर, सुविख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने छत्तीसगढ़ पुलिस के "साइबर जागृति अभियान" की सराहना की है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं समस्त प्रदेशवासियों से यह विशेष अपील की है कि व्यापक जनभागीदारी के माध्यम से समाज को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें।

पुलिस के इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देकर 'साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़' बनाने का संकल्प लें।

Address

Sarangarh
496445

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sarangarh Bilaigarh Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category