26/08/2026
आज जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थानारडीह में धार्मिक टिप्पणी को लेकर विगत दिनों हुई घटना के संबंध में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित भूदेव यादव जी के परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बालमुकुंद सहाय जी, श्री सुनील सोरेन जी, प्रदेश महामंत्री श्री गणेश मिश्रा जी, विधायक श्री नागेंद्र महतो जी, श्री अमित यादव जी, श्रीमती मंजू देवी जी, पूर्व विधायक श्री रणधीर कुमार सिंह जी सहित जिला पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
भाजपा ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध अविलंब कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।