Tulsi mission

Tulsi mission This page is just an interaction or for providing information about our past , present and up coming future projects related to TULSI MISSION .

This page will provide everything about TULSI plant .

आप सभी दोस्तो को ये बताते हुए आपार खुशी हो रही है की आज मेरे घर का लड़का mritunjay kumar singh matric me state topper me...
29/03/2025

आप सभी दोस्तो को ये बताते हुए आपार खुशी हो रही है की आज मेरे घर का लड़का mritunjay kumar singh matric me state topper me 10th स्थान लाए है।

आज दिनांक 9/10/2022 को तुलसी मिशन संस्था एवं होपपल्स फाउंडेशन के द्वारा करगहर प्रखंड के बड़की खराड़ी पंचायत अंतर्गत अवस्...
09/10/2022

आज दिनांक 9/10/2022 को तुलसी मिशन संस्था एवं होपपल्स फाउंडेशन के द्वारा करगहर प्रखंड के बड़की खराड़ी पंचायत अंतर्गत अवस्थित मोहनिया गांव में 700 तुलसी पौधों का रोपण किया गया | जिसमें श्यामा तुलसी, रामा तुलसी, वन तुलसी, रातरानी समेत अन्य पौधे सम्मिलित हैं| इस मिशन को सफल बनाने में गांव के लोकप्रिय (मुखिया) अरविंद कुमार सिंह एवं डॉ दुर्गेश नंदन सिंह ,विमलेश कुमार सिंह ,हेमंत कुमार, उमेश कुमार, विवेक ,अनिता कुमारी ,पिंकी कुमारी ,जितेंद्र सिंह, धनंजय राय अनिल सोनी भूतनाथ ,ज्वाला प्रताप सिंह, अमित कुमार, विजय सिंह ,हरेंद्र सिंह ,हरिप्रसाद सिंह ,अरविंद कुमार सिंह, प्रभात कुमार गुप्ता, संजीव सोनी ,प्रियांशु कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह ,राकेश कुमार ,समेत अन्य लोग सम्मिलित थे |

मिताली प्रसाद बिहार की बेटी जिसने किलमंजारो जैसी ज्वालामुखी में घिरे पर्वत को फ़तह कर दिया , आज माउंट एवेरेस्ट फ़तह करने क...
17/12/2021

मिताली प्रसाद बिहार की बेटी जिसने किलमंजारो जैसी ज्वालामुखी में घिरे पर्वत को फ़तह कर दिया , आज माउंट एवेरेस्ट फ़तह करने के लिए जाना चाहती हैं और तैयारी शुरू कर दिया है।

मैं सरकार से अपील करता हूँ कि हमारी राज्य की गौरव और नालंदा जिले के संभावित ब्रांड अम्बेसडर मिताली प्रसाद जो कि एक बेहद ही गरीब और साधारण परिवार से होकर भी इतने बड़े काम को करने के लिए संकल्पित है , उनकी हर सम्भव मदद करें।

एवेरेस्ट फ़तह करने में करीब 50 से 60 लाख का खर्च आता है, और ऐसे में मिताली के सामने हिम्मत की तो कमी नहीं है लेकिन पैसों की मुश्किल ज़रूर है।

बिहार राज्य में पर्वतारोही के लिए कोई मदद और प्रोत्साहन नहीं है लेकिन अगर उन्हें मिले तो हम विश्व को एक बेटी दे सकते हैं जो एवेरेस्ट पर भारत का परचम फिर से लहराकर,बिहार का सीना गर्व से चौड़ा कर सकती है।

इस लिए अगर कोई मदद को आगे आ सकें या सरकार से किसी तरह मदद करवा सकें तो ज़रूर आगे आइयेगा, ये हम बिहारियों को एकजुट करने का एक सुनहरा अवसर है।

🙏

"कैरियर ओरिएंटेशन प्रोग्राम" पर अद्भुत और आकर्षक सत्र "तुलसी मिशन" के सभी साथी सदस्यों के सहयोग से सफलता पुर्वक आयोजीत ह...
18/10/2021

"कैरियर ओरिएंटेशन प्रोग्राम" पर अद्भुत और आकर्षक सत्र "तुलसी मिशन" के सभी साथी सदस्यों के सहयोग से सफलता पुर्वक आयोजीत हुआ।

हम कथराईं के लोग नरेंद्र सर(Bpsc qualified), संजीव सर (iit khadakpur) के आजीवन ऋणी रहेंगे

उन्होंने जो चर्चा की है वह 10 वीं या उससे आगे कक्षा के छात्रों और यूपीएससी / बीपीएससी /एससी के छात्रों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण और मददगार है। दुसरी बात ये कार्यकर्म कथराईं का माहौल परिवर्तीत करने मे अहम भुमीका निभायी है। अगर ऐसे कार्यकर्म साल मे दो तिन बार भी हो जाये तो कथराईं गाँव का दशा -दिशा बदल जायेगा।और हर घर मे एक आदमी सरकारी जाँब वाला होगा।

हमलोग नरेंद्र सर के बहुत
आभारी हैं, जिन्होंने हमलोगो को "कैरियर ओरिएंटेशन प्रोग्राम" पर इस अद्भुत सत्र को आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। हमलोगो का अनुरोध है की ऐसे कार्यकर्म हमेशा करवाते रहे।

छात्रों को निश्चित रूप से लाभ होगा
अगर उन बातों से चिपके रहते हैं जिन पर चर्चा हुई थी।

आपलोगो के और तुलसी मिशन के साथी सदस्यों के सामूहिक और निरंतर प्रयासों से कथराईं हाई स्कूल के परिसर में छात्रों के लिए एक समर्पित पुस्तकालय खोलना संभव हो गया है। ईस महीना के अंत मे पुस्तकालय फुली फंक्सनएबुल हो जायगी।

शिक्षा और पर्यावरण पर अद्भुत कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा तुलसी मिशन शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण दोनों हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं
आगे आएं और हमसे जुड़ें आप ही हमारी ताकत हैं।

- सभी को शुभकामनाएं
टीम तुलसी मिशन

आज B.A.P शिक्षा सदन ( परसथुआ) के विद्यार्थियों और तुलसी मिशन के सदस्यों द्वारा   प्रिंस सर, अफताब सर ,बाल्मीकि सर और प्र...
11/10/2021

आज B.A.P शिक्षा सदन ( परसथुआ) के विद्यार्थियों और तुलसी मिशन के सदस्यों द्वारा प्रिंस सर, अफताब सर ,बाल्मीकि सर और प्रियांशु पटेल के नेतृत्व में साफ सफाई के साथ तुलसी का पौधा रोपण किया गया। जिसमे जन्मेजय, हरिओम अनुराग ,शिवम, रजनीश, , निलेश ,अमरीश, अमन, शिवम सिंह , सूरज ,निधि, जया ,आकांक्षा ,सपना, माधुरी,रिया ,शिल्पा ,पूजा, प्रेम नंदनी, और अन्य विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

आपको बताते चले की BAP शिक्षा सदन उस एरिया में एक इकलौता शिक्षा सदन है जहां विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास पर ध्यान दिया जाता है।

तुलसी, एक ऐसा पौधा जिसे जीवन दाता के रूप में माना जाता है. तुलसी एक ऐसा पौधा है जो 24 घंटे शुद्ध ऑक्सीजन देता है. कोरोना...
02/10/2021

तुलसी, एक ऐसा पौधा जिसे जीवन दाता के रूप में माना जाता है. तुलसी एक ऐसा पौधा है जो 24 घंटे शुद्ध ऑक्सीजन देता है. कोरोना से पूरी दुनिया त्रस्त थी, उस समय तुलसी ही एकमात्र ऐसा पौधा था जो हमें जीवन प्रदान किया. आज Quiz & Test Center के प्रांगण में तुलसी के पौधारोपण का स्वर्णिम मौका प्राप्त हुआ.
टीम के सभी सदस्यों राज कमल कुमार, छोटेलाल सिंह, रितेश कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह , नितेश कुमार, अरुण कुमार पीयूष, बजरंगी सिंह, राकेश रंजन शिव शंकर कुमार, उमेश कुमार संजीत कुमार , डॉ आनंद कुमार ,रजनीश कुमार सिंह , राकेश कुमार सिंह दीपक कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, अभिनेश कुमार , अन्य सदस्य सम्मिलित थे जिनको दिल से आभार 💚

दादी से बचपन में सुना था। तुलसीघर के लिए नया मिट्टी का घेला (घड़ा) ले आओ....वैशाख आगया है। एक घड़ा टिकटी (लकड़ी का स्टेण्ड)...
28/07/2021

दादी से बचपन में सुना था। तुलसीघर के लिए नया मिट्टी का घेला (घड़ा) ले आओ....वैशाख आगया है। एक घड़ा टिकटी (लकड़ी का स्टेण्ड) के सहारे तुलसीघर में रख दिया जाता जिसमें छोटा सा सूराख कर कपास लगा दिया जाता,जिससे पूरे दिन पानी की बूंदें टिप-टिप कर तुलसी में गिरती रहती और दूसरे घड़े के ऊपरी हिस्से को बड़ी सावधानी से निकाल निचले हिस्से को रस्सी या छींके की सहायता से घर के बाहर नीम ,बरगद,पीपल के पेड़ में टांग दिया जाता।

००००००००००००००००००००

ऐसा किसी एक घर में नहीं बल्कि हर घर में वैशाख में होता।
जब जगह -जगह बर्षात का पानी एकत्रित हो जाता, हवा शीतल हो जाती,तुलसीघर के पात्र उतार दिए जाते।।
उन सभी का मानना था ,इनमें नित्य जल भरने से पाप घटते हैं परलोक सुधरता है पुण्य का काम है।
श्याम चिड़िया नित्य कपास से टपकती बूंदों को पीने के लिए सीधे -उल्टे लटकने का करतब करती रहती।
दादी बोलती जब श्याम चिड़िया पानी पीने आये और जो श्याम चिड़िया का परिक्रमा कर लेगा उसको मीठी गोली खाने को मिलेगी। तुलसीघर की बार बार परिक्रमा करते पर श्याम चिड़िया बेहद फुर्तीली झट से उड़ जाती साथ ही हाथ में मीठी गोली आने से रह जाती।बच्चों को दौड़ाने की दादी ने अदभुत तरकीब खोजी थी।
दादी हाथ में तुलसी की माला और राम -राम रटते हुए नित्य चिड़ियों को जब दाना डालती मैं झट पूछ बैठती दादी! क्या हम चिड़ियां पकड़ेंगे??
दादी बोलती नहीं रे!!
हम चिड़ियों को खाना दे पुण्य कमा रहे हैं।
वक़्त गुजरता गया मैं थोड़ी और बड़ी हुई शहर पढ़ने चली गई ,,हर वर्ष वैशाखी आती पर वहां न किसी तुलसीघर में घट दिखता , न पेड़ों में।।।
वर्षों बाद गाँव में वैशाखी पर वैसा ही घट बगिया व तुलसीघर में देखा आंखों के सामने दादी व अनेकों घट की स्मृतियां झूल गईं।।।
दादी के न रहने पर इस परम्परा को मां ने अपना लिया इसी तरह शायद और घरों में भी हुआ हो।
मैंने माँ से झट पूछा-- मां आप भी दादी की तरह पुण्य कमाने लगीं क्या??
माँ हँस बोली-- पुण्य कहो या परम्परा या फर्ज,पानी की बूंदों के कारण ऐसी भीषण गर्मी में तुलसी मुरझाने से बच जाती है व हरी बनी रहती है और चिडियों को दोपहर में ठण्डा पानी पीने को मिलता है।
ये ""चिड़ियाँ ""ही तो है जो हर वर्ष अपनी चोंच में बीज ले कर जब पानी पीने आती है,पानी पीते हुए बीज छोड़ जाती है इसलिए देखो बगीचे में हर वर्ष नीम,बरगद,पीपल के पौधे उग आते हैं जिन्हें हम कहीं और रोप देते है
ये गिलहरियां ,चिड़ियाँ ही तो बीजों का संरक्षण करती हैं।
हम फिर भला इनका संरक्षण संवर्धन क्यों न करें,, पुण्य समझ या धर्म समझ ।इस पुण्य -पाप के चलते ही बहुत से लोग नेक काम कर जाते है।तू भी घट परम्परा को आगे बढ़ाए रखना।।
मां! ऐसीं ही होती है जो प्यार और बातों -बातों में एक नई सीख दे-देती हैं।
यह वसुधा भी तो हमारी ही मां है।वह भांति -भांति के खुद कष्ट सहती हुई ,हमारी गलतियों के बाद भी हमें अपने आँचल की छांव तले लिए रहती है। हमें स्व के परे जीने की प्रेरणा देती है। तो आइए न दादी , अपनी मां, धरती माँ की सीख को आत्मसात करते हुए अपना फर्ज निभाए।

~ सत्या मिश्रा

आज दिनांक27/7/2021को तुलसी मिशन के माध्यम से मोहनिया प्रखंड के कटरा कला पंचायत के अंतर्गत बघिनी कला ग्राम में 250 औषधीय ...
27/07/2021

आज दिनांक27/7/2021को तुलसी मिशन के माध्यम से मोहनिया प्रखंड के कटरा कला पंचायत के अंतर्गत बघिनी कला ग्राम में 250 औषधीय पौधों का रोपण करवाया गया। जिसमें श्यामा तुलसी, वन तुलसी ,रामा तुलसी ,पंचमुखी अड़हुल, रातरानी ,पौधे शामिल थे और इसके साथ वहां के युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।और इसके महत्व को भी समझाया गया । लोग पौधारोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए । जिसमें ग्रामीण परिवार के साथ वहां के युवा आशिक अंसारी, अखिलेश पाठक सर, प्रियांशु कुमार, जाहिद हुसैन ,मतलूब शेख ,हलीम आलम ,बड़क शेख ,रहमत अली, शाहनवाज आलम ,सोहेल अली ,नेहाल अली ,आलमगीर आलम, मौलाना नूर हसन, गुड्डू रंगसाज ,दीपक पटेल ,राकेश कुमार, नीतीश कुमार ,अन्य लोग सम्मिलित थे।

22/07/2021
तुलसी मिशन द्वारा कोचस प्रखंड के कथराई ग्राम में दिनांक 18/7/2021 को 400 पौधा (पिपल, बरगद, पंचमुखी अड़हुल ,रातरानी, चांद...
18/07/2021

तुलसी मिशन द्वारा कोचस प्रखंड के कथराई ग्राम में दिनांक 18/7/2021 को 400 पौधा (पिपल, बरगद, पंचमुखी अड़हुल ,रातरानी, चांदनी, रामा तुलसी, श्यामा तुलसी, एवं वन तुलसी) लगाए गए। जिसमें उपस्थित युवा इस प्रकार है।
प्रियांशु कुमार, जन्मेजय कुमार ,मृत्युंजय कुमार, आलोक कुमार ,अमन कुमार ,रमेश कुमार, रजनीश कुमार ,दीपक कुमार, राजा कुमार, दुर्गेश कुमार, ओम कुमार,रितेश कुमार, राहुल कुमार ,रवि कुमार एवं अन्य लोग थे।
अगर किसी को तुलसी पौधों का रोपण करवाना हो तो तुलसी मिशन द्वारा दिए गए नंबर से जरूर संपर्क करें । सरकारी आवास, कॉलेज ,स्कूल ,सार्वजनिक स्थान अन्य जगहों पर कहीं भी लगवाना हो तो जरूर लगवाएं। क्योंकि यह बिल्कुल मुफ्त में लगाए जा रहे हैं।

आज तुलसी मीशन द्वारा बड़हरी थाना परिसर मे 50 तुलसी पौधा जिसमें रामा तुलसी, श्याम तुलसी, वन तुलसी के साथ- साथ रातरानी, पं...
06/07/2021

आज तुलसी मीशन द्वारा बड़हरी थाना परिसर मे 50 तुलसी पौधा जिसमें रामा तुलसी, श्याम तुलसी, वन तुलसी के साथ- साथ रातरानी, पंचमुखी, अड़हुल का रोपण करवाया गया । एवं 10 पौधों का वितरण भी किया गया । जिसमें सहयोगी के रूप में आशिक अंसारी नीतीश कुमार सिंह, मुकेश कुमार, सूरज कुमार सिंह, प्रियांशु कुमार ,अनिल कुमार सिंह एवं अन्य प्रभारी सम्मिलित थे ।

Address

Sasaram

Telephone

+917484950655

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tulsi mission posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category