13/03/2025
आज सासाराम के बौलिया जी.टी. रोड स्थित होलिका दहन स्थल का निरीक्षण रोहतास जिला पदाधिकारी (DM) श्रीमती उदिता सिंह जी, पुलिस अधीक्षक (SP) श्री रौशन कुमार जी, एसडीएम श्री आशुतोष रंजन जी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।
इस पावन अवसर पर सभी को #होली एवं #होलिका_दहन की शुभकामनाएँ दी❗️
भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा और परमात्मा के प्रति प्रेम की विजय का प्रतीक होलिका दहन हमें सिखाता है कि सच्चाई और भक्ति की अग्नि में हर बुराई समाप्त हो जाती है।
यह पर्व अच्छाई की जीत, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है।
दशकों से चली आ रही यह परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक अनमोल हिस्सा है, जिससे हमें गौरव की अनुभूति होती है।
आइए, इस शुभ पर्व पर हम अपने भीतर की नकारात्मकता को जलाकर प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का संकल्प लें।
आप सभी को रंगों के इस पावन पर्व की मंगलमय शुभकामनाएँ!