Sasaram Ki Galiyan

Sasaram Ki Galiyan Independent digital news platform covering Sasaram, Rohtas and Bihar. मुसकुराइए आप सासाराम मे हैं !!
(454)

Delivering factual reporting, breaking news, public interest journalism, government updates, development stories and community-driven coverage.
🌐 SasaramKiGaliyan.com News Portal Of Sasaram,Rohtas & Bihar
www.sasaramkigaliyan.com

05/09/2026

जन्माष्टमी के बाद अब भगवान श्री कृष्ण का नम आंखों से विसर्जन 😓

05/09/2026

सामान्य दिन में मां ताराचण्डी धाम से संध्या आरती लाईव 🌺 सिर्फ पर्व में ही नहीं , समान्य दिनों में भी मां को याद रखें

जय श्रीमन नारायण 🚩सासाराम अनुमंडल के पावन धरती के महान पुत्र श्री जियर स्वामी महाराज जी ।
05/09/2026

जय श्रीमन नारायण 🚩
सासाराम अनुमंडल के पावन धरती के महान पुत्र श्री जियर स्वामी महाराज जी ।

सासाराम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नन्हे-मुन्ने बाल गोपाल कृष्ण के मनम...
04/09/2026

सासाराम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नन्हे-मुन्ने बाल गोपाल कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में नजर आ रहे हैं। उनकी मासूम मुस्कान और सुंदर वेशभूषा ने हर किसी का मन मोह लिया। जन्माष्टमी के रंग में सजा यह बाल रूप लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

जय मां मुंडेश्वरी 🌺🌼
04/09/2026

जय मां मुंडेश्वरी 🌺🌼

🦚 सासाराम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर 🥳श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सासाराम में तैयारियां तेज हो गई ह...
03/09/2026

🦚 सासाराम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर 🥳
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सासाराम में तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न पूजा स्थलों पर आकर्षक सजावट के साथ श्रीकृष्ण की मूर्तियों का आगमन भी शुरू हो गया है। जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

ट्रैफिक डीएसपी अमर कांत का विदाई सह सम्मान समारोह !
03/09/2026

ट्रैफिक डीएसपी अमर कांत का विदाई सह सम्मान समारोह !

बिहार में EWS अभ्यर्थियों को आयु सीमा में राहत दे सरकार: मनीष चौबे ! कर्नाटक में सरकारी भर्तियों के लिए पांच वर्ष की आयु...
03/09/2026

बिहार में EWS अभ्यर्थियों को आयु सीमा में राहत दे सरकार: मनीष चौबे ! कर्नाटक में सरकारी भर्तियों के लिए पांच वर्ष की आयु छूट के फैसले का किया स्वागत !
──────────────────────────────
रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मनीष चौबे ने बिहार सरकार से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में राहत देने की मांग की है। उन्होंने कर्नाटक सरकार द्वारा सरकारी सेवाओं की सीधी भर्ती में अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दिए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे समान अवसर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कर्नाटक सरकार ने सरकारी नौकरियों की सीधी भर्ती में सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की एकमुश्त छूट देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 31 दिसंबर 2027 तक लागू रहने की बात कही गई है।

‘उम्र के कारण अवसर से वंचित हो रहे युवाओं को मिले राहत’

मनीष चौबे ने कहा कि उम्र सीमा के कारण बड़ी संख्या में योग्य युवा प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी सेवाओं के अवसरों से वंचित हो जाते हैं। ऐसे युवाओं को अतिरिक्त अवसर दिया जाना उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा, “समान अवसर, सामाजिक न्याय और हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है।”

बिहार सहित पूरे देश में व्यवस्था लागू करने की मांग

चौबे ने कहा कि बिहार प्रतिभाशाली और शिक्षित युवाओं का राज्य है। हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र सरकारी नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन निर्धारित आयु सीमा पार हो जाने के कारण कई अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित रह जाते हैं।

उन्होंने बिहार सरकार और केंद्र सरकार से मांग की कि EWS वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए भी आयु सीमा में उचित छूट देने पर नीतिगत निर्णय लिया जाए।

‘आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को मिले समान अवसर’

कांग्रेस नेता ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के परिवारों के युवाओं को सरकारी सेवाओं में आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इस दिशा में अन्य राज्यों को भी ठोस पहल करनी चाहिए और बिहार सरकार को युवाओं के हित में आयु सीमा में राहत देने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

साइबर अपराध पर अंकुश को लेकर थानाध्यक्षों के साथ साइबर डीएसपी ने की बैठक 🚨──────────────────────────────साइबर अपराध पर प...
02/09/2026

साइबर अपराध पर अंकुश को लेकर थानाध्यक्षों के साथ साइबर डीएसपी ने की बैठक 🚨
──────────────────────────────
साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने को लेकर साइबर डीएसपी गौरव यादव ने सासाराम अनुमंडल के विभिन्न थानों के थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में साइबर अपराध के बदलते तौर-तरीकों, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल फ्रॉड तथा साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी जांच को मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

साइबर मामलों में त्वरित कार्रवाई, डिजिटल एवं तकनीकी साक्ष्यों के बेहतर संकलन तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। अधिकारियों को साइबर अपराध से जुड़े मामलों में बिना विलंब कार्रवाई करने और उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि साइबर अपराध की शिकायत मिलने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ितों को राहत दिलाने के साथ-साथ अपराधियों तक पहुंचने में भी मदद मिल सकती है। पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध की प्रकृति और अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए तरीकों को समझते हुए तकनीकी जांच को और मजबूत करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस की ओर से आम लोगों से भी साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ऑनलाइन लेन-देन से पहले पूरी सावधानी बरतने की अपील की गई।

02/09/2026

इन्द्रपुरी बराज के सभी 69 फाटक खोले गए 😮 4.25 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। मप्र, उप्र, झारखंड सहित सोन जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ा।
रोहतास भोजपुर औरंगाबाद अरवल तथा पटना सोन तटीय क्षेत्र में सावधानी बरतें।

Address

Sasaram
Sasaram
821115

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sasaram Ki Galiyan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sasaram Ki Galiyan:

Shortcuts

Share