Rohtas District

Directions Website Contact the organization

Rohtas District News Portal of Shahabad Area समृद्ध विरासत का जीवंत प्रतीक
शाहाबाद का न्यूज पोर्टल - www.rohtasdistrict.com
(545)

09/10/2026

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रोहतास के भलूनी भवानी धाम से कैमूर के मां मुंडेश्वरी धाम तक 76 किलोमीटर लंबी ‘अन्नदाता सेवा संकल्प यात्रा सह किसान संवाद’ ट्रैक्टर रैली निकाली गई। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को साथ बैठाकर करीब 5 किलोमीटर तक खुद ट्रैक्टर चलाया। रैली में 276 ट्रैक्टर शामिल थे।

रोहतास जिले के कछवा थाना क्षेत्र के कैथी गांव में जागु टोला बस स्टैंड के पास शुक्रवार को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने ...
09/10/2026

रोहतास जिले के कछवा थाना क्षेत्र के कैथी गांव में जागु टोला बस स्टैंड के पास शुक्रवार को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 15 वर्षीय छात्र आशीष कुमार को गोली मार दी। घायल छात्र को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। छात्र औरंगाबाद के दाउदनगर स्थित ज्ञान गंगा इंटर स्कूल में पढ़ता है। गोलीबारी के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रोहतास जिले में तिलौथू थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी-तिलौथू मार्ग पर जरहा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बा...
09/10/2026

रोहतास जिले में तिलौथू थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी-तिलौथू मार्ग पर जरहा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 32 वर्षीय अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 33 वर्षीय प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों औरंगाबाद जिले के नरारी कला गांव के निवासी थे और डेहरी के एक चूना भट्ठे पर मजदूरी करते थे। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

सासाराम नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियार और कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया...
09/10/2026

सासाराम नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियार और कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक 17 वर्षीय विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार युवकों में झारखंड निवासी संतोष कुमार एवं सत्यम कुमार शामिल है। मामले में पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

गोपालगंज समाहरणालय में कार्यरत एडीएम राजेश्वरी पांडेय के पैतृक आवास पर शुक्रवार को विशेष निगरानी इकाई की टीम ने छापेमारी...
09/10/2026

गोपालगंज समाहरणालय में कार्यरत एडीएम राजेश्वरी पांडेय के पैतृक आवास पर शुक्रवार को विशेष निगरानी इकाई की टीम ने छापेमारी की। टीम करगहर प्रखंड के ठोरसन पूर्वी गांव स्थित उनके आवास पर सरकारी गाड़ियों से पहुंची और घर की घेराबंदी कर दी। आवास में ताला बंद होने के कारण टीम को चाबी आने का इंतजार करना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, टीम सुबह ही गांव पहुंच गई थी, जबकि छापेमारी की कार्रवाई शाम करीब छह बजे शुरू हुई। कार्रवाई को लेकर गांव में काफी हलचल रही। हालांकि, अधिकारियों ने छापेमारी के संबंध में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।

दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे ने दिल्ली जाने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्...
09/10/2026

दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे ने दिल्ली जाने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रेलवे ने यह फैसला लिया है। इस फैसले का असर उन यात्रियों पर पड़ सकता है, जिन्होंने 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने या यहां से आगे की यात्रा करने की योजना बनाई है। ऐसे में घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर हासिल कर लें। रेलवे के मुताबिक, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी।

रोहतास के तृतीय जिला जज जीवन लाल की अदालत ने पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी पूनम कुमारी को आजीवन कारावास की सजा सु...
08/10/2026

रोहतास के तृतीय जिला जज जीवन लाल की अदालत ने पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी पूनम कुमारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पूनम पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजक विद्यासागर राय ने बताया कि प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि 13 अक्टूबर 2022 को पूनम ने करवा चौथ में शामिल होने के लिए हरियाणा में नौकरी कर रहे पति अमन कुमार को धोखे से नरैना गांव बुलाया था। इसके बाद उसने तथाकथित प्रेमी को घर बुलाकर नींद की गोली मंगवाई और अमन को दवा देकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में अमन की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को घर से करीब 800 मीटर दूर शिवसागर-चेनारी हाईवे के किनारे फेंक दिया गया। मृतक के पिता मुरली मनोहर सिंह की शिकायत पर चेनारी थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मामले में अभियोजन पक्ष ने नौ गवाहों की गवाही कराई, जबकि साक्ष्य के अभाव में तथाकथित प्रेमी को अदालत ने बरी कर दिया। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर पूनम कुमारी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई।

रोहतास जिले में वन विभाग और एसपी जैन कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे वन्यजीव सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को ‘सर्पदं...
08/10/2026

रोहतास जिले में वन विभाग और एसपी जैन कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे वन्यजीव सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को ‘सर्पदंश एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. गौरव कुमार ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को सर्पदंश के कारण, बचाव और उपचार की जानकारी दी।
उन्होंने करैत, गेहूंअन, किंग कोबरा और रसेल वाइपर जैसे जहरीले सांपों के बारे में बताया, जबकि कई प्रजातियों को विषहीन बताया। उन्होंने कहा कि सांप पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए विषहीन सांपों को मारने की जरूरत नहीं है। सर्पदंश से बचाव के लिए आसपास कचरा नहीं जमा करने, मच्छरदानी का प्रयोग करने और झाड़ियों में जाते समय पूरे जूते पहनने की सलाह दी गई।

रोहतास और कैमूर जिले को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण चेनारी-अमांव ग्रामीण पथ इन दिनों जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर ज...
08/10/2026

रोहतास और कैमूर जिले को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण चेनारी-अमांव ग्रामीण पथ इन दिनों जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों में पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, लगातार भारी वाहनों के आवागमन से सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त हो रही है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

सासाराम स्थित एनसीसी बटालियन का गुरुवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की व्यवस्थाओं, प्रशिक...
08/10/2026

सासाराम स्थित एनसीसी बटालियन का गुरुवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों व कैडेट्स से संवाद कर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ली और सुझाव दिया।

Address

Sasaram
821115

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rohtas District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rohtas District:

Shortcuts

Share