02/09/2026
📌 आपदा की घड़ी में सेवा का संकल्प: सोहास और रगौली में पीड़ितों तक पहुँची मदद 🙏
सतना जिले की सतना विधानसभा के ग्राम पंचायत सोहास एवं रगौली में बाढ़ के कारण स्थिति अत्यंत दयनीय और चिंताजनक बनी हुई है। इस भीषण संकट के बीच, ब्राह्मण एकता समन्वय समिति के संरक्षक, युवा उद्योगपति, समाजसेवी श्री रत्नाकर चतुर्वेदी जी (शिवा भैया) एवं अध्यक्ष श्री योगेश भैया के मार्गदर्शन में प्रभावित परिवारों के घरों का दौरा किया गया।
समिति द्वारा बाढ़ प्रभावित आम जनमानस को न केवल ढांढस बंधाया गया, बल्कि तुरंत आर्थिक सहयोग और भोजन की सुचारू व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
👉 प्रशासन से करबद्ध प्रार्थना: इन गांवों में जमीनी हकीकत बहुत दर्दनाक है। लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। जिला प्रशासन से विनम्र अपील है कि वे तत्काल संज्ञान लें और प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों को रहने, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का कष्ट करें।
प्रशासन से विनम्र अपील है कि इन गांवों में मूलभूत सुविधाएं और राहत सामग्री जल्द से जल्द पहुंचाने का कष्ट करें। जनता त्रस्त है, त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है।