22/05/2018
शिव अभिषेक के साथ ब्रम्हाचारी जी का एक माह का उपवास प्रारम्भ
जिले के बिरसिहंपुर मे पुरषोत्तम मास मे आयोध्या से पधारे श्री विश्वस्वारूप ( ब्राम्हाचारी जी) महराज के व्दारा पूर्व से चले आ रहे क्रम अनुसार आज से शिव पार्थिक अभिषेक आरम्भ हो गया है जो पूरे पुरषोत्तम मास मे अनवरत चलता रहेगा प्राप्त जानकारी के अनुसार भूतभावन बाबा गैवीनाथ के धाम बिरसिंहपुर के शिव पैलेस को कार्यक्रम स्थल निर्धारित किया गया है सुबह बाबा गैवीनाथ की मंगल आरती के पश्चात भक्तो के साथ सात बजे से दोपहर बारह बजे तक शिव पार्थिक अभिषेक चलेगा तत् पश्चात भक्तो व्दारा भण्डारे का अयोजन नित दिन पूरे पुरषोत्तम मास मे चलेगा ।इस अनुष्ठान कार्यक्रम मे नगर एवं क्षेत्र व दूर-दूर से भारी संख्या मे भक्तगण आ कर इस पुनीत कार्य मे बढ-चढ कर हिस्सा ले रहे है आज पुरषोत्तम मास के प्रथम दिन से ही पूरा बिरसिहंपुर नगर भक्ति मे सराबोर दिखायी दे रहा था लोग गैवीनाथ के ढेहरी मे सुबह चार बजे से हाथो मे जल लेकर कतारबाध्य खडे होकर बाबा के पट खुलने का इतंजार मे बाबा का वो गीत गाने मे मदमग्न थे की "दरस की तो बेरा भई पट खोलो छबिले गैवीनाथ हो" के साथ जयकारो की अघोस पूरे नगर मे सुनायी पड रहा था जिसे सुनकर मानो पूरा नगर भक्तिमय हो उठा है वही अयोध्या से पधारे ब्राम्हाचारी जी व्दारा मंत्रोचारण के साथ पार्थिक शिव पूजन की उद्घघोष की गूंज से पूरे नगर मे भक्ति मय की छठा बिखारती दृश्य लोगो का मन मोह रही थी