Satna Municipal Corporation

Satna Municipal Corporation Official Accounts of Satna Municipal Corporation, Govt of Madhya Pradesh

“जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प: सतना में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ का शुभारंभ”विक्रम संवत नव वर्ष के पावन ...
19/03/2026

“जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प: सतना में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ का शुभारंभ”

विक्रम संवत नव वर्ष के पावन अवसर पर सतना में “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026” का शुभारंभ उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ किया गया। यह अभियान जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने एवं जल स्रोतों के पुनर्जीवन के माध्यम से सतत विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इस राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत इंदौर से की गई। अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 55 जिलों में जल संरक्षण, चेकडैम निर्माण एवं विभिन्न जल संरचनाओं के विकास कार्य व्यापक स्तर पर किए जाएंगे। यह अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित होगा।
अभियान के तहत नए तालाबों का निर्माण, पुराने तालाबों का पुनर्जीवन, कुएं एवं बावड़ियों का निर्माण एवं मरम्मत, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना तथा व्यापक स्तर पर पौधारोपण जैसे कार्य किए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संतुलन एवं जल उपलब्धता को सुदृढ़ किया जा सके।
नगर पालिक निगम सतना द्वारा वेंकटेश लोक, मुख्तियारगंज में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसने इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।
इस अवसर पर माननीय महापौर श्री योगेश ताम्रकार जी ने कहा कि,
“जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के माध्यम से हम सभी को मिलकर जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेना होगा।”
कार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष पं. श्री भगवती पांडे जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षदगण, जिला पंचायत एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ंगा_संवर्धन
Department of Urban Development & Housing MP Collector Satna PRO Satna Ministry of Housing and Urban Affairs Pratima Bagri PMO India Kailash Vijayvargiya CM Madhya Pradesh Yogesh Kumar Tamrakar Jansampark Madhya Pradesh

🏠 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 – इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम (ISS)अब होम लोन पर ₹1.8 लाख तक की ब्याज सब्सिडी का लाभ पाए...
10/03/2026

🏠 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 – इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम (ISS)

अब होम लोन पर ₹1.8 लाख तक की ब्याज सब्सिडी का लाभ पाएं।

✔ वार्षिक आय: ₹9 लाख तक
✔ अधिकतम लोन: ₹25 लाख
✔ प्रॉपर्टी वैल्यू: ₹35 लाख तक
✔ ब्याज सब्सिडी: 4%

अगर आप अपना घर बनाना या खरीदना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहतरीन अवसर है।

📲 अभी ऑनलाइन आवेदन करें: www.pmay-urban.gov.in



Collector Satna
PRO Satna
Department of Urban Development & Housing MP
Ministry of Housing and Urban Affairs

*शहर में गंदे पानी की आपूर्ति पर नगर निगम की त्वरित कार्रवाई, टूटी पाइपलाइनों की तत्काल मरम्मत* शहर के कुछ क्षेत्रों में...
02/02/2026

*शहर में गंदे पानी की आपूर्ति पर नगर निगम की त्वरित कार्रवाई, टूटी पाइपलाइनों की तत्काल मरम्मत*
शहर के कुछ क्षेत्रों में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें प्राप्त होने पर नगर निगम सतना द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। संबंधित अधिकारियों के निर्देश पर जल प्रदाय विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें कई स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त/टूटी हुई पाई गई।
नगर निगम द्वारा बिना विलंब किए जहां-जहां पाइपलाइन टूटी हुई थी, उन्हें तुरंत दुरुस्त कराया जा रहा है तथा प्रभावित क्षेत्रों में जल आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य किया गया। इसके साथ ही पाइपलाइनों की सफाई, फ्लशिंग एवं आवश्यक तकनीकी सुधार भी किए गए ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।
नगर पालिक निगम सतना स्पष्ट करता है कि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जल गुणवत्ता की सतत निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नगर पालिक सतना नागरिकों से अपील करता है कि यदि कहीं भी जल आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या दिखाई दे, तो तुरंत नगर निगम के जलप्रदाय शाखा या हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।
Pratima Bagri Yogesh Kumar Tamrakar PRO Satna Collector Satna Jansampark Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP CM Madhya Pradesh Cm Mohan Yadav Kailash Vijayvargiya Ministry of Housing and Urban Affairs

23/01/2026
23/01/2026
23/01/2026

सतना नगर गौरव दिवस4.0
PRO Satna Collector Satna Yogesh Kumar Tamrakar Pratima Bagri Satna Smart City Development Limited Jansampark Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP Kailash Vijayvargiya CM Madhya Pradesh PMO India Ministry of Housing and Urban Affairs

23/01/2026

सतना नगर गौरव दिवस 4.0
PRO Satna Collector Satna Yogesh Kumar Tamrakar Pratima Bagri Satna Smart City Development Limited Jansampark Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP CM Madhya Pradesh Kailash Vijayvargiya PMO India Cm Mohan Yadav

सतना गौरव दिवस 4.0 अंतर्गत व्यंजन प्रतियोगिता हेतु आवेदन फॉर्म लिंकhttps://forms.gle/DfVp8hse8dxpBSNG8PRO Satna Collecto...
21/01/2026

सतना गौरव दिवस 4.0 अंतर्गत व्यंजन प्रतियोगिता हेतु आवेदन फॉर्म लिंक

https://forms.gle/DfVp8hse8dxpBSNG8
PRO Satna Collector Satna Yogesh Kumar Tamrakar Pratima Bagri Jansampark Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP Satna Smart City Development Limited Kailash Vijayvargiya

प्रतिभागियों हेतु नियम एवं शर्तें :- प्रतियोगिता में मात्र शुद्ध शाकाहारी बघेली व्यंजनों का ही प्रस्तुतीकरण होगा...

सतना गौरव दिवस 4.0 अंतर्गत पेंटिंग , रंगोली प्रतियोगिता एवं पतंगबाजी के पंजीयन हेतु लिंक निम्न है :-https://forms.gle/B8...
21/01/2026

सतना गौरव दिवस 4.0 अंतर्गत पेंटिंग , रंगोली प्रतियोगिता एवं पतंगबाजी के पंजीयन हेतु लिंक निम्न है :-

https://forms.gle/B8yJizCKvw2HDcC19

Pratima Bagri Yogesh Kumar Tamrakar PRO Satna Collector Satna Satna Smart City Development Limited Jansampark Madhya Pradesh

Jप्रतियोगिता की नियम एवं शर्तें :- प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24 जनवरी 2026 को वेंकटेश मंदिर परिसर में सुबह 09 बजे से दोप...

21/01/2026

सतना गौरव दिवस 4.0
Pratima Bagri Yogesh Kumar Tamrakar Department of Urban Development & Housing MP PRO Satna Kailash Vijayvargiya Collector Satna Cm Mohan Yadav Satna Smart City Development Limited CM Madhya Pradesh PMO India Jansampark Madhya Pradesh

Address

Satna
485001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Satna Municipal Corporation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Satna Municipal Corporation:

Share