Indian National Lok Dal - INLD

Call Directions Website Contact the organization

Indian National Lok Dal - INLD Haryana’s Original Regional Voice, carrying forward the legacy of Jan Nayak Ch. Devi Lal. Led by Ch. Abhay Singh Chautala.

Indian National Lok Dal (INLD) is the principal political party in Haryana and is always working in the interest of farming community and rural people. INLD was constituted in the year 1998 and under supervision of Ch. Om Parkash Chautala it is constantly working for the welfare of the society. INLD is dedicated to the all-round uplift of farmers, labourers, rural and urban areas and the downtrodden and exploited. It draws inspiration from Gandhian principles, our rich heritage and the noble traditions of our struggle for national independence. The party considers the right of peaceful and democratic dissent including Satyagrah or non-violent resistance as a fundamental right of the people.

07/10/2026

आने वाला वक्त हरियाणा का है, इनेलो का है…

प्रेस विज्ञप्तिइंडियन नेशनल लोकदलबीजेपी सरकार का किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने का दावा पूरी तरह से खोखला है:चौधरी ...
07/10/2026

प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल

बीजेपी सरकार का किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने का दावा पूरी तरह से खोखला है:चौधरी अभय सिंह चौटाला

धान एवं बाजरा खरीद के साथ-साथ डीएपी और यूरिया की उपलब्धता को लेकर भी किसान बेहद परेशान हैं, रबी की बिजाई के समय खाद की कमी और कालाबाजारी सरकार की शह पर हो रही है

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा की मंडियों में धान की धीमी खरीद, उठान में देरी और किसानों को हो रही परेशानी को लेकर भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को दो दर्जन फसलों पर एमएसपी देने का दावा करती है, लेकिन जमीन पर किसान अपनी धान की फसल बेचने के लिए मंडियों में इंतजार करने को मजबूर हंै।
चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार का किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने का दावा पूरी तरह से खोखला साबित हुआ है। अब तक हरियाणा के 249 खरीद केंद्रों पर करीब 8.92 लाख मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है, लेकिन एमएसपी पर खरीदने की चाल बेहद धीमी है। नमी, राइस मिलर्स की कमी और पिछले सीजन के स्टॉक का उठान लंबित होने से किसान परेशान हैं। मंडियों में जगह की कमी, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें और खरीद में देरी का सीधा आर्थिक बोझ किसानों पर पड़ रहा है। किसान को अपनी फसल के लिए इंतजार के साथ-साथ साधन और किराये का खर्च भी उठाना पड़ रहा है। कई मंडियों में एमएसपी खरीद शुरू होने के बाद मंडी के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गई हैं। यदि सरकार ने समय रहते मंडियों में पर्याप्त खरीद, उठान, बारदाना और भंडारण की व्यवस्था की होती तो किसानों को यह परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।
धान एवं बाजरा खरीद के साथ-साथ डीएपी और यूरिया की उपलब्धता को लेकर भी किसान बेहद परेशान हैं। रबी की बिजाई के समय खाद की कमी और कालाबाजारी सरकार की शह पर हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रचार और आयोजनों से बाहर निकलकर मंडियों के असली हालात देखे, किसानों की फसल की एमएसपी पर समयबद्ध खरीद सुनिश्चित करे, लंबित धान का तत्काल उठान करवाए और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करे।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी की तरफ से महामहिम राज्यपाल से मिलने का समय मांगा गया है। धान, बाजरा खरीद और खाद एवं डीएपी की कमी पर एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन देंगे।

किसानों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर शत-शत नमन…आज देश क...
06/10/2026

किसानों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर शत-शत नमन…

आज देश को फिर ज़रूरत है जननायक चौ. देवीलाल जी और टिकैत जी जैसे निडर जननायकों की जिन्होंने सत्ता नहीं अपितु संघर्ष को अपना धर्म बनाया।

06/10/2026

जब किसानों पर बात आई तब सिर्फ चौ. अभय सिंह जी चौटाला आगे आए : प्रो. संपत सिंह जी

05/10/2026

आज हर वर्ग की आवाज सिर्फ एक ही नेता बुलंद करने का काम कर रहें है…

प्रेस विज्ञप्तिइंडियन नेशनल लोकदलमंडियों में किसानों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए मुखर हुई इनेलोअलग अलग जिलों में ...
05/10/2026

प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल

मंडियों में किसानों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए मुखर हुई इनेलो

अलग अलग जिलों में इनेलो नेताओं के नेतृत्व में उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

अपने-अपने छेत्रों की मंडियों में जाकर किसानों से मिले और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से की बात

इनेलो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व मंत्री वासूदेव शर्मा, विधायक अदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चौटाला, संगठन सचिव उमेद लोहान, प्रदेश प्रधान महासचिव गौरव सम्पत सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर, पूर्व विधायक बूटा सिंह और महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने अपने छेत्रों की मंडियों का किया दौरा

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर। प्रदेश की मंडियों में किसानों की परमल धान की खरीद शुरू न होने और नमी के नाम पर पैसे काटने के विरोध में और किसानों को फसल बेचने में आ रही समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने प्रदेशभर की मंडियों में जाकर किसानों के हकों की आवाज उठाई। इनेलो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व मंत्री वासूदेव शर्मा, विधायक अदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चौटाला, संगठन सचिव उमेद लोहान, प्रदेश प्रधान महासचिव गौरव सम्पत सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर, पूर्व विधायक बूटा सिंह, पूर्व विधायक रणबीर मंदौला और महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने अपने छेत्रों की मंडियों में जाकर किसानों से बात की और फसल बेचने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से बात की। अधिकारियों को सख्ती लहजे में चेतावनी भी दी की अगर एक भी किसान को उसकी फसल बेचने और अन्य किसी भी तरीके से तंग किया गया तो उनकी खैर नहीं है। प्रदेशभर में किसानों की समस्याओं के मद्देनजर इंडियन नेशनल लोकदल ने जिला उपायुक्तों के माध्यम से हरियाणा के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में पार्टी की ओर से कहा गया कि सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता उन्हें काफी आर्थिक चोट पहुंचा रही है। मंडियों में अभी तक सरकार की ओर से किसानों के परमल धान की खरीद ही शुरू नहीं की गई है जिससे वे बेहद परेशान हैं। ऐसे में फैक्ट्री संचालक किसानों से नमी के नाम पर प्रति क्विंटल के हिसाब से राशि काटकर उन्हें आर्थिक चपत लगाई जा रही है। बाजरे की खरीद भी धीमी गति से चल रही है और किसानों को उनका सही मूल्य नहीं मिल रहा। महामहिम राज्यपाल से आग्रह किया कि बीजेपी सरकार के सामने किसानों की बात रखने और उनकी समस्याओं का समाधान करवाने में मदद की जाए।

04/10/2026

हर परिस्थिति में चौ. अभय सिंह जी चौटाला कार्यकर्ताओं के साथ चट्टान बनकर खड़े रहते हैं…

02/10/2026

मेवात के नाम चौधरी अभय सिंह चौटाला जी का रैली के दौरान संदेश…

प्रेस विज्ञप्तिइंडियन नेशनल लोकदलहरियाणा बिजली आयोग ने बिजली निगमों की 1134.54 करोड़ रुपये एफएसए वसूलने की याचिका को रद्...
01/10/2026

प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल

हरियाणा बिजली आयोग ने बिजली निगमों की 1134.54 करोड़ रुपये एफएसए वसूलने की याचिका को रद्द किया: प्रो. संपत सिंह

बिजली कंपनियां कानून और निर्धारित समय-सीमा की अनदेखी करके उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डाल सकती

चंडीगढ़, 29 सितंबर। पूर्व मंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह ने कहा कि हरियाणा बिजली आयोग द्वारा बिजली निगमों की 1134.54 करोड़ रुपये एफएसए वसूलने की याचिका के रद्द किए जाने से हरियाणा के 84 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लाभ होगा। प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि उन्होंने हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के सामने 1134.54 करोड़ रुपये की निगमों की याचिका पर ऐतराज जताया था तथा तथ्यों के साथ आयोग के सामने सुनवाई में विरोध जताया था और कहा था कि बिजली कंपनियां कानून और निर्धारित समय-सीमा की अनदेखी करके उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डाल सकती। आज उन्हें खुशी है कि आयोग ने उनकी दलीलों को मानकर 1134.54 करोड़ रुपये की वसूली की याचिका रद्द कर दीं।
उन्होंने कहा कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा नवंबर 2025 की एफएसए राशि की वसूली का प्रयास किया गया था। यह राशि निर्धारित समय में बिजली बिलों में नहीं जोड़ी गई, जिसके कारण जनवरी 2026 में यह राशि नियमों के अनुसार जब्त हो गई थी, फिर भी इसकी वसूली का प्रयास किया गया। आयोग द्वारा इस राशि की दोबारा वसूली की अनुमति नहीं देना उपभोक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण फैसला है। इसलिए बिजली वितरण कंपनियों को निर्धारित नियमों और समय-सीमा का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि निगमों की देरी या प्रशासनिक लापरवाही का आर्थिक बोझ आम बिजली उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जा सकता। उपभोक्ता बिजली कंपनियों की कार्यप्रणाली की कमियों की कीमत क्यों चुकाए।
प्रो. संपत सिंह ने कहा कि अभी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार और बिजली निगमों को जवाब देना बाकी है। वर्ष 2021 से उपभोक्ताओं को मिलने वाले कई नकारात्मक फयूल सरचार्ज एडजस्टमेंट का लाभ नहीं दिया गया। उनका जनहित में संघर्ष वित्त वर्ष 2027-28 के अनुमानित ‘वार्षिक राजस्व प्राप्तियों’ पर होने वाली आगामी सुनवाई में भी जारी रहेगा और वे निगमों के ‘‘पिछले दरवाजे से एंट्री’’ के प्रयास को हर हाल में रोकेगें। फिक्स्ड चार्ज, बढ़ते बिजली शुल्क और नगर निकायों के टैक्स से घरों तथा छोटे कारोबारों पर पडऩे वाले अतिरिक्त बोझ को कम करने के लिए आगामी वर्ष की सुनवाई में और गंभीरता से उठायेगें और सरकार को इसकी समीक्षा करने के लिए मजबूर करेगें।
प्रो. संपत सिंह ने कहा कि यह फैसला बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता और उपभोक्ता अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाली हर नियामकीय याचिका और बिजली दरों में बदलाव की प्रक्रिया पर पूरी नजर रखी जाएगी, ताकि बिजली उपभोक्ताओं के आर्थिक हितों से कोई समझौता न हो। उन्होंने कहा जनता का पैसा जनता के हित में ही रहना चाहिए।

प्रेस विज्ञप्तिइंडियन नेशनल लोकदलइनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने संयुक्त प्...
29/09/2026

प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल

इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने संयुक्त प्रेस वार्ता की

नूंह में हुई सम्मान दिवस रैली ने अब तक की सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है: प्रो. संपत सिंह

भाजपा सरकार युवाओं को शिक्षा से कर रही है वंचित

चंडीगढ़, 29 सितंबर। इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर एक संयुक्त प्रेस वार्ता की। प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में इस इलाके की सभी सीटें कांग्रेस को मिली थी। लेकिन इस रैली में लोगों ने इनेलो को बहुत समर्थन दिया। इस रैली में बड़ी भीड़ पहुंची। इस रैली में पुराने दिनों की याद ताजा हो गई। अब यह तय हो गया है कि अगले विधानसभा चुनावों को जीत कर इनेलो प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। हम यह समझते हैं कि यह सिर्फ भीड़ नहीं थी। हरियाणा के लोग कांग्रेस और भाजपा से बेहद दुखी हैं। किसान, युवा महिला खिलाडिय़ों, अपराध, बेराजगारी, भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं हैं। भाजपा ने लोगों से सुविधाएं छीन ली।
कांग्रेस राज में गुरुग्राम और आसपास की जमीनों को लूटा गया। लोगों को अधिग्रहण का डर दिखाकर जमीन औने-पौने दामों पर खरीदी गई। कई अन्य जिलों में भी ऐसे ही किसानों की जमीनें छीनी गई।
भाजपा सरकार युवाओं को शिक्षा से वंचित कर रही है कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है। स्कूल कालेज में टीचर्स नहीं है। भाजपा ने कहा कि हर जिले में मैडिकल कॉलेज खोलेंगे। इमारतें बना रहा है लेकिन वहां डॉक्टर नहीं हैं। वहां पर स्टाफ नहीं है। भाजपा सरकार को अपना श्वेत पत्र जारी करना चाहिए कि उन्होंने कितनी नौकरियां निकाली हैं और कितनी नौकरियां दी हैं। भाजपा वाले लोगों को जाति धर्म में बांट चुनाव जीतना चाहते हैं। प्रदेश में नशा बढ़ रहा है। प्रदेश में नशा तस्कर अपनी पकड़ बना चुके हैं। इसी तरह अपराध बढ़ रहा है। सरेआम गोलियां चलाई जा रही है। फिरौती मांगी जा रही है। पुरा राज्य नशे और अपराध की गिरफ्त में आ चुका है।
हमारी नूंह रैली ने यह साफ कर दिया है। कि आने वाला समय इनेलो का होगा । इनेलो की सरकार बनेगी और अभय चौटाला सीएम बनेंगे।

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि मैं प्रदेश वासियों को सफल रैली के लिए बधाई देता हूं

रात में फसल काटने पर लगी रोक हटाए सरकार: रामपाल माजरा

बीजेपी विधायकों और भाजपा नेताओं द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को किया जा रहा है वैध

रामपाल माजरा ने कहा कि प्रदेश में फसल तैयार है लेकिन सरकार खरीद शुरू नहीं कर रही। कल प्रदेश में बारिश से फसलें खराब हुई हैं। सरकार तुरंत किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा दे। सरकार ने रात में फसल काटने पर रोक लगा दी है। और अब सिर्फ दिन में ही फसल काटी जा सकती है, रात में नहीं। लेकिन कंबाइन तो 24 घंटे चलती है किसानों को फटाफट अपनी फसल काटकर उसे समेटना होता है। लेकिन सरकार ने रात के समय कटाई पर रोक लगाकर किसानों के लिए गलत फैसला लिया है। सरकार ने आयुष्मान के तहत ज्यादातर इलाज बंद कर दिए हैं। बहुत से ऑपरेशन प्राइवेट अस्पतालों में नहीं होते। यह ऑपरेशन सिर्फ सरकारी अस्पतालों में कराए जा सकते हैं। लेकिन सरकारी अस्पतालों में वैसे सुविधाएं ही नहीं है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में पैसे देकर प्राइवेट हॉस्पिटलों में इलाज करना पड़ रहा है।
भाजपा सरकार में सस्ते घरों के लिए दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना चलाई और इसके लिए उन्होंने अपने विधायकों और भाजपा नेताओं को लाइसेंस दे दिए। अवैध कॉलोनियों को वैध किया जा रहा है। आज हरियाणा बेरोजगारी भ्रष्टाचार अपराध में नंबर वन हो चुका है जनता इससे त्रस्त है। लोग भाजपा सरकार से छुटकारा चाहते है। हम किसानों की समस्याएं देखने के लिए मंडियों में जाएंगे। रामपाल माजरा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन आवास योजना गरीबों के लिए थी। लेकिन इन्होंने रेट इतने ज्यादा बढ़ा दिए। 100 गज का प्लॉट 1 करोड़ रुपए में मिलता है। सरकार ने अपने चहेतों को लाइसेंस दिए हैं। वो लोग इस योजना ने मोटा फायदा कमा रहे हैं।

Address

MLA Flat No. 21, Sector 3, Chandigarh.
Sector 3

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919465268166

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian National Lok Dal - INLD posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indian National Lok Dal - INLD:

Shortcuts

Share