16/04/2026
प्रेस नोट
दिनांक: 15/04/2026
थाना: शाहगंज (जिला सीहोर )
📌बिजली पोल से तार चोरी का खुलासा , तीन आरोपी गिरफ्तार
📌पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा शाहगंज थाना क्षेत्र में विद्युत पोलों से एल्यूमिनियम तार चोरी करने वाले गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
📌घटना का संक्षिप्त विवरण
बकतरा से शाहगंज के बीच उसकी साइट पर पिछले 3-4 माह से विद्युत पोलों पर एल्यूमिनियम वायर खींचने का कार्य चल रहा था जिसमे से कई पोलों से वायर चोरी हो चुका है तथा आसपास कटे हुए तार पड़े हैं।
📌पुलिस कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा तकनिकी साक्ष्य एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के अधार पर ग्राम डूंगरिया निवासी उमाशंकर को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया।
📌आरोपी के कब्जे से लगभग 4 क्विंटल एल्यूमिनियम वायर जब्त किया गया। आगे की पूछताछ में उसके साथी सौरभ चौहान (निवासी नेमटोन) को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से लगभग 1 क्विंटल वायर एवं घटना में प्रयुक्त महिंद्रा मैक्स पिकअप वाहन की जानकारी प्राप्त हुई।
📌पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि चोरी किया गया वायर आरोपी मुन्ना उर्फ अकरम (निवासी बाड़ी, जिला रायसेन) को बेचा जाता था। पुलिस टीम द्वारा बाड़ी पहुंचकर आरोपी मुन्ना उर्फ अकरम को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से लगभग 30 किलो एल्यूमिनियम वायर एवं 20 किलो विद्युत पोल का टुकड़ा बरामद किया गया।
📌कुल जब्ती:
•लगभग 5.5 क्विंटल एल्यूमिनियम वायर (कीमत लगभग ₹2,00,000/-)
•घटना में प्रयुक्त महिंद्रा मैक्स पिकअप वाहन