08/10/2023
बच्चों की सुरक्षा और उनका सर्वोत्तम हित उनका अधिकार : डॉ.मुकेश तिवारी
बच्चों के साथ माता–पिता को बनाना होगा मैत्रीपूर्ण व्यवहार : श्री मुकेश दांगी
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया बाल संरक्षण का संदेश
सीहोर – श्री सत्य साईं प्रोद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविधालय पचामा सीहोर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और लॉ विभाग के विद्यार्थी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर के संयुक्त तत्वाधान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
*नुक्कड़ नाटक बाल यौन शौषण एवं बच्चों से संबंधित कानून* विषय पर विश्वविद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.मुकेश तिवारी की अध्यक्षता में किया गया कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीहोर श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में श्री मुकेश कुमार दांगी जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,प्रशिक्षु न्यायाधीश सुश्री हितेशी शर्मा एवं सुश्री आकांक्षा कुमार उचाड़िया,श्री जीशान खान जिला विधिक सहायता अधिकारी और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गार्गी सिंह व सोभा व्यास के मार्गदर्शन में किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक माध्यम से बच्चों के यौन शौषण संबंधी जानकारी एवं बच्ची के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं व योजनाओं की विस्तृत जानकारीयों को एनएसएस के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम दी। नुक्कड़ नाटक संस्थान के वरिष्ठ स्वयंसेवक आशीष मेवाड़ा के नेतृत्व में किया गया जिसमें संस्थान के स्वयंसेवक ज्ञानेश्वर,श्रद्धा, शिवानी,विधि,करन,पवन,कुहू,वैभव, दीपिका सहित राम पाटीदार ने नुक्कड़ नाटक में सहयोग किया गया।