PRO Jansampark Sehore

PRO Jansampark Sehore PRO Jansampark Sehore ,Government of Madhya Pradesh

बिजली कंपनी के निदेशक ने की संपर्क अभियान की समीक्षा                      मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के...
06/06/2026

बिजली कंपनी के निदेशक ने की संपर्क अभियान की समीक्षा

मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निदेशक (वाणिज्य) श्री सुधीर श्रीवास्तव द्वारा सीहोर में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण के लिए चलाए जा रहे संपर्क अभियान की समीक्षा की और निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत प्राप्त सभी बिजली संबंधी शिकायतों को शीघ्र एवं संतुष्टि पूर्ण निराकरण किया जाए। बैठक में महाप्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर शिविर लगाकर किया गया 666 बच्चों का टीकाकरण                          स्वास्थ्य विभाग द्व...
06/06/2026

ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर शिविर लगाकर किया गया 666 बच्चों का टीकाकरण

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं एवं अनेक स्थानों पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के तहत जिले में 05 जून को आयोजित शिविरों में शून्य से एक वर्ष की आयु के 461 बच्चों तथा एक वर्ष से अधिक आयु के 205 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 101 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

ग्राम सेवनिया में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित                 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्र...
06/06/2026

ग्राम सेवनिया में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्राम सेवनिया में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर ग्रामवासियों के साथ पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण की शपथ ली। इसके साथ ही ग्रामवासियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह, महिलाओं एवं बच्चों से सम्बंधित कानूनी प्रावधानों की सरल शब्दों में जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर द्वारा प्रारंभ की गई नवीन पहल "आशा-जीवन चुनो, उम्मीद चुनों के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि, वर्तमान में बहुसंख्या में होने वाली आत्महत्याओं के पीछे बहुत सारे कारण है जिनमें वैवाहिक विवाद, भावनात्मक समस्याएं, ऋण लेने एवं चुका नही पाने संबंधी मामले, सामाजिक दबाव, प्रतिस्पर्धा की भावना का सीमा से अधिक बढ़ जाना एवं सोशल मीडिया तथा डिजिटल प्लेटफार्मस के उपयोग के दौरान विवेकपूर्ण तरीके से उनका इस्तेमाल नही कर पाना आदि प्रमुख कारण है। इस दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर जन-जन तक डोर-टू-डोर अभियानो और विधिक साक्षरता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। साथ ही ऐसी समस्याओं में फंसे हुये व्यक्तियों को उचित कानूनी, मानसिक एवं अन्य सहायता भी प्रदाय करने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीशान खान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामवासी उपस्थित थे।

06/06/2026
• बच्चों के जीवन के शुरुआती 10 वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण - जिला पंचायत सीईओ• मिशन अंकुर की प्राथमिकताओं पर सीएसी एवं बीएसी ...
05/06/2026

• बच्चों के जीवन के शुरुआती 10 वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण - जिला पंचायत सीईओ

• मिशन अंकुर की प्राथमिकताओं पर सीएसी एवं बीएसी को दिया गया प्रशिक्षण

शिक्षा विभाग द्वारा सीहोर स्थित डाइट संस्थान में सीएसी एवं बीएसी का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र में मिशन अंकुर एवं एफएलएन की प्राथमिकताओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

सीईओ श्रीमती यादव ने कहा कि बच्चों के जीवन के शुरुआती 10 वर्ष उनके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि उच्च कक्षाओं में विद्यार्थियों को एलसीएम-एचसीएफ जैसी मूलभूत गणनाओं में आने वाली कठिनाइयों का प्रमुख कारण बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान की कमजोरी है, इसलिए एफएलएन कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए नई वर्कबुक का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नए सत्र के शुरुआती छह माह अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और विद्यालयों को ऐसा सीखने का वातावरण बनाना होगा जहां बच्चे अपने आधारभूत कौशलों को बेहतर ढंग से विकसित कर सकें।

उन्होंने शिक्षकों एवं शैक्षणिक अधिकारियों को नवाचार अपनाने, स्वयं अध्ययन करने तथा शिक्षण सामग्री का सुनियोजित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही निर्देश दिए कि आगामी माह से मासिक एफएलएन ट्रैकर में किसी प्रकार की त्रुटि स्वीकार नहीं की जाएगी तथा जानकारी समय पर और सही तरीके से दर्ज की जाए, जिससे बच्चों की प्रगति के आधार पर प्रभावी योजना बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि जिले की शैक्षणिक प्रगति में सभी का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। इस दौरान डाइट प्राचार्य डॉ. अनीता बडगुर्जर, डीपीसी श्री रमेश राम उइके सहित सभी जनशिक्षक, बीएसी, बीआरसीसी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

वेयरहाउस को ब्लैकलिस्ट करने के लिए कलेक्टर ने प्रबंध संचालक को लिखा पत्र                     कलेक्टर श्री बालागुरू के. न...
05/06/2026

वेयरहाउस को ब्लैकलिस्ट करने के लिए कलेक्टर ने प्रबंध संचालक को लिखा पत्र

कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने गेहूं उपार्जन कार्य में अनियमितता करने वाले भादाकुई के ओम साईं वेयरहाउस को आगामी एक रबी वर्ष हेतु ब्लैक लिस्ट करने के लिए वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक को पत्र लिखा है। कलेक्टर के पत्र अनुसार भादाकुई के इस वेयरहाउस में स्थापित उपार्जन केंद्र पर गेहूं खरीदी के दौरान आगामी दिवसों के स्लॉट बुकिंग वाले किसानों का गेहूं पहले ही भंडारित कर लिया गया था। इस संबंध में गोदाम संचालक द्वारा कारण बताओ नोटिस का भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा अगले रबी वर्ष में उपार्जन के दौरान इस वेयरहाउस को खरीदी कार्य से अलग रखने के भी आदेश दिए गए हैं।

• किसानों को पारदर्शी और सुगमता से खाद वितरण सुनिश्चित करें - कलेक्टर• किसानों को जैविक खेती के लिए किया जाए प्रेरित - क...
05/06/2026

• किसानों को पारदर्शी और सुगमता से खाद वितरण सुनिश्चित करें - कलेक्टर

• किसानों को जैविक खेती के लिए किया जाए प्रेरित - कलेक्टर

• कलेक्टर ने इछावर में सहकारी बैंक एवं समिति का किया निरीक्षण, देखी ई-टोकन बनाने की प्रक्रिया

कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने इछावर में सहकारी बैंक एवं सहकारी समिति का निरीक्षण कर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा खाद वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैंक परिसर में उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को किसानों को नियमानुसार एवं पारदर्शिता के साथ सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सहकारी समिति के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से संचालित खाद वितरण प्रणाली की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को निर्धारित नियमों के अनुसार ही खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से जुड़ी योजनाओं और सुविधाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने खाद के उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी किया तथा गोदाम का निरीक्षण कर भंडारण व्यवस्था देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि ई-विकास पोर्टल पर दर्ज खाद स्टॉक एवं गोदाम में उपलब्ध वास्तविक स्टॉक के बीच किसी प्रकार का अंतर नहीं होना चाहिए। स्टॉक प्रबंधन में पूर्ण सटीकता बनाए रखने तथा नियमित रूप से रिकॉर्ड को अद्यतन करने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने किसानों को ई-टोकन जारी करने की संपूर्ण प्रक्रिया को देखा और समझा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को ई-टोकन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जाये, जिससे उन्हें खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा वितरण प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी बन सके।

कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखना भी आवश्यक है। इसके लिए किसानों को रासायनिक उर्वरकों का संतुलित एवं वैज्ञानिक तरीके से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लाभों से अवगत कराया जाए तथा उन्हें पर्यावरण अनुकूल खेती पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौरभ जोनवाल, नायब तहसीलदार सुश्री अनामिका चतुर्वेदी, सुपरवाइजर श्री रामचंद्र शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीहोर जिले में हुआ व्यापक वृक्षारोपण                        विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीहोर ...
05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीहोर जिले में हुआ व्यापक वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीहोर जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्राम पंचायतों में पौधे रोपे गए।

वृक्षारोपण कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व पर भी जागरूकता संदेश दिए गए।

कार्यक्रमों में आम, नीम, पीपल, बरगद, करंज तथा अन्य छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। सहभागियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए नागरिकों से आगे आने की अपील की गई। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने जिले में हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीहोर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाडा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर शामिल हुए। इसी प्रकार लाड़कुई में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बरेला शामिल हुई। रेहटी में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्री राजेंद्र मीणा सहित जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया।

बुधनी में ग्रीन वॉकथान प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिसद बुधनी द्वारा ट्राईडेंट ग्रुप के माध्यम से ट्राईडेंट ग्रीन वाकाथान प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमे 800 व्यक्तियों ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गये और पौधरोपण कार्य भी प्रारम्भ किया गया।

Address

डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशन ऑफिस
Sehore
466001

Telephone

+917562227817

Website

https://www.instagram.com/jansamparksehore?igsh=c3FuOW12

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jansampark Sehore posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jansampark Sehore:

Share