Saraswati Vidhya Mandir Sendhwa

Saraswati Vidhya Mandir Sendhwa सरस्वती विद्या मंदिर सेंधवा
विद्या-ज्ञान-संस्कार, आदर-सत्कार, मान-सम्मान, मर्यादा, शारीरिक-मानसिक-बोध्दिक विकास एवं नवनिर्माण मंदिर 🙏🚩

अखंड भारत दिवस पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेंधवा में मानव मानचित्र का निर्माण, खरगोन विभाग समन्वयक महादेव यादव का रहा ...
14/08/2026

अखंड भारत दिवस पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेंधवा में मानव मानचित्र का निर्माण, खरगोन विभाग समन्वयक महादेव यादव का रहा ओजस्वी मार्गदर्शन
​सेंधवा। स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेंधवा में 'अखंड भारत दिवस' का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा भारत के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्वरूप को दर्शाते हुए एक भव्य मानव मानचित्र (मानव श्रृंखला के माध्यम से अखंड भारत का मानचित्र) बनाया गया, जो अत्यंत दर्शनीय और प्रेरणादायी रहा।
​कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में खरगोन विभाग समन्वयक महादेव यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन में अखंड भारत की संकल्पना, उसके ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। यादव जी ने भैया-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि, "भारत केवल एक भू-भाग का टुकड़ा नहीं, बल्कि एक जीवंत सांस्कृतिक धरोहर है। आज की युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास को जानना आवश्यक है। हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम् के विचार पर आधारित है और अखंड भारत का सपना देश के प्रति हमारे अटूट समर्पण का प्रतीक है।"
​कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। मानव श्रृंखला के माध्यम से बनाए गए अखंड भारत के मानचित्र ने सभी उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
​इस अवसर पर विद्यालय का प्रबंध समिति, प्राचार्य, समस्त आचार्य परिवार एवं बड़ी संख्या में भैया-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के साथ हुआ।

12/08/2026

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंधवा🚩
हरयाली उत्सव 🌲🌱🌳🌿☘️🍀🍃

07/08/2026

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंधवा🚩

Address

Devjhiri Colony Sendhwa
Sendhwa
451666

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saraswati Vidhya Mandir Sendhwa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category