Dpo WCD Seoni

Dpo WCD Seoni OFFICE OF DISTRICT PROGRAMME OFFICER GRAM BINJHAWADA NEAR ZILA PANCHAYAT SEONI MP

27/05/2026

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना

✳️हर बेटी के सपनों को नया आसमान
✳️ पढ़ाई के लिए मिल रहा आर्थिक सहयोग

Dr Mohan Yadav

27/05/2026

मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी, भोपाल की 4 महिला खिलाड़ी महक परिहार,स्नेहा दावड़े, नम्मी गीताश्री, एवं नौशीन नाज़ का चयन जापान में आयोजित होने वाले महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 हेतु भारतीय टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 29 मई से 6 जून 2026 तक काकामिगाहारा, जापान में आयोजित होगी, जहां भारतीय महिला टीम एशिया के शीर्ष देशों के विरुद्ध अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की खिलाड़ियों का चयन उनकी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के साथ-साथ अकादमी की उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रणाली और आधुनिक खेल अधोसंरचना को दर्शाता है।

यह उपलब्धि प्रदेश की उभरती महिला हॉकी प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी हॉकी केंद्र के रूप में नई पहचान प्रदान कर रही है।

मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की मंगलकामनाएं।

27/05/2026

मिशन एशिया कप: जापान में तैयार हैं हमारी सिवनी की बेटी नौशीन नाज़! 🏑 🇮🇳
➖➖➖➖
सिवनी की शान, नौशीन नाज़ अब काकामिगाहारा, जापान पहुँच चुकी हैं और महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारतीय फॉरवर्ड लाइन की ताकत बनकर नौशीन मैदान पर विपक्षी टीमों को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

भारतीय टीम के आगामी ‘पूल स्टेज’ मुकाबले (भारतीय समयनुसार):

• विरुद्ध मलेशिया: 30 मई, सुबह 5:30 बजे
• विरुद्ध कोरिया: 31 मई, सुबह 5:30 बजे
• विरुद्ध सिंगापुर: 2 जून, सुबह 9:30 बजे

नौशीन और पूरी भारतीय टीम को अपनी बेहतरीन खेल शैली का प्रदर्शन करते देखने के लिए हम सभी उत्साहित हैं!

आइए, सब मिलकर नौशीन और भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाएं!

“जिला खेल और युवा कल्याण विभाग एवं जिला हॉकी संघ, सिवनी के साथ-साथ पूरे सिवनी के खेल प्रेमियों की तरफ़ से नौशीन को उनके सभी मैचों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। आपके शानदार प्रदर्शन से देश और सिवनी का नाम और भी ऊँचा हो!”

शुभकामनाएँ, नौशीन! 🇮🇳🏑

Department of Sports & Youth Welfare, Madhya PradeshPRO SeoniDirectorate of Sports MPSEONI PoliceCollector Office Seoni Faisal Khan

02/05/2026
संप्रेक्षण गृह सिवनी का हेल्थ ऑडिट, 83 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण➖➖ #सिवनी/ संचालनालय महिला एवं बाल विकास, भोपाल से प्र...
02/05/2026

संप्रेक्षण गृह सिवनी का हेल्थ ऑडिट, 83 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
➖➖
#सिवनी/ संचालनालय महिला एवं बाल विकास, भोपाल से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में तथा कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के आदेशानुसार संस्था संप्रेक्षण गृह सिवनी में शनिवार को हेल्थ ऑडिट किया गया। गठित समिति द्वारा किए गए इस ऑडिट में संस्था में निवासरत कुल 83 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके हेल्थ कार्ड तैयार किए गए।
हेल्थ ऑडिट के दौरान समिति अध्यक्ष मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री मनोज लारोकर, अधीक्षक विशेष गृह श्री अभिजीत पचौरी, सहायक संचालक श्री राजेश लिल्हारे, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. जयज काकोडिया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश चौहान, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश पाठक, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रविंद्र कोल्हे, डीडीआरसी प्रतिनिधि डॉ. मनीषा श्रीवास्तव एवं ईयरमोल्ड टेक्नीशियन सुश्री सोनम विनोदिया शामिल रहे।
टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ संस्था के शयन कक्ष, शौचालय, स्नानागार, रसोई कक्ष एवं खेल परिसर का निरीक्षण किया। बच्चों को प्रदाय किए जा रहे पोषण आहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु भोजन के सैंपल का परीक्षण भी किया गया। साथ ही बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया गया एवं परीक्षण के उपरांत उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज लारोकर ने बताया कि इस प्रकार के हेल्थ ऑडिट का उद्देश्य संस्था में निवासरत बच्चों के समग्र स्वास्थ्य, पोषण एवं रहन-सहन की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

02/05/2026
27/04/2026

1 like. "सिवनी में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत खेलों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित"

26/04/2026

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar nominations are now open.

📅Last date to apply: July 31, 2026

Celebrating exceptional children (5–18 years) across Bravery, Sports, Social Service, Science & Technology, Environment, and Arts & Culture

🔗 Apply now: https://awards.gov.in

PMO India | Annapurna Devi | Savitri Thakur | Ministry of Health and Family Welfare, Government of India | Ministry of Ayush, Government of India | Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India | Ministry of Education | Ministry of Panchayati Raj, Government of India | Ministry of Rural Development, Government of India | MyGovIndia | Press Information Bureau - PIB, Government of India

26/04/2026

Address

Binjhawada Road
Seoni
480661

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm

Telephone

+917692292181

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dpo WCD Seoni posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dpo WCD Seoni:

Share