DEO Seraikela-Kharsawan

DEO Seraikela-Kharsawan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DEO Seraikela-Kharsawan, Government Organization, Seraikella.

17/08/2026
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सरायकेला एवं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्र क्षेत्रों का किया भौतिक निरीक...
17/08/2026

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सरायकेला एवं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्र क्षेत्रों का किया भौतिक निरीक्षण*

*घर-घर जाकर मतदाताओं से किया संवाद, ‘होम-टू-रोल’ एवं ‘एक परिवार–एक मतदान केंद्र’ सुनिश्चित करने का दिया निर्देश*

*एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से न छूटे और किसी भी विदेशी नागरिक का नाम सूची में शामिल न हो—के. रवि कुमार*
=============================

*सरायकेला/ईचागढ़।* मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने शुक्रवार को 51-सरायकेला एवं 50- ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया तथा बीएलओ द्वारा किए गए सर्वेक्षण, मतदाता सत्यापन, पात्र नागरिकों के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में दर्ज विवरणों की शुद्धता की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना तथा परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम एवं अन्य विवरण जांचने और सत्यापन के लिए आने वाले बीएलओ को सही जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने मतदान केंद्र क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचकर ‘होम-टू-रोल’ के अनुरूप सभी पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित करें। उन्होंने ‘एक परिवार–एक मतदान केंद्र’ पर विशेष बल देते हुए कहा कि एक ही परिवार/घर के सभी पात्र भारतीय नागरिकों के नाम एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज होने चाहिए। यदि परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों अथवा भागों में दर्ज हैं, तो फॉर्म-8 के माध्यम से आवश्यक सुधार कराया जाए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवा फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। वहीं, किसी अन्य राज्य की मतदाता सूची में पंजीकृत और अब सामान्य रूप से झारखण्ड में निवास कर रहे पात्र नागरिक फॉर्म-8 एवं घोषणा पत्र के माध्यम से अपना नाम संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में स्थानांतरित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

श्री के. रवि कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को समावेशी, शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा किसी भी विदेशी अथवा अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो, इसे सुनिश्चित करना है। उन्होंने ईआरओ/एईआरओ को मतदाताओं के आवेदनों एवं दस्तावेजों का तथ्यपरक, निष्पक्ष और सावधानीपूर्वक सत्यापन करने तथा प्रत्येक आवेदन का भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम निर्धारित प्रक्रिया एवं सक्षम प्राधिकारी के आदेश के बिना मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा।

इस अवसर पर ERO खरसावां विधानसभा सह अपर उपायुक्त श्री जयबर्धन कुमार, ERO सरायकेला विधानसभा सह अनुमण्डल पदाधिकारी सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह, सम्बन्धित क्षेत्र के एईआरओ एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*=========================*

08/08/2026

उच्च विद्यालय हुड़ंगदा, खरसावाँ का जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण...*

*18 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची तैयार कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रेरित करने का निर्देश...*
*===========================*

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार आज उच्च विद्यालय, हुड़ंगदा, खरसावाँ का निरीक्षण जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैलाश मिश्रा के द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति, विद्यालय की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विद्यालय निरीक्षक एवं प्रधानाचार्य को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर भी विशेष निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि विद्यालय में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची तैयार कर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। साथ ही, ऐसे छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए उन्हें फॉर्म-6 भरने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करना प्रत्येक युवा के लिए मतदाता के रूप में अपने अधिकार एवं जिम्मेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है। ऐसे सभी पात्र छात्र-छात्राएं, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें नाम जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाए तथा फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 08 एवं 09 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी पात्र युवाओं से अपील की कि वे इन विशेष शिविरों का लाभ उठाते हुए अपना फॉर्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ (BLO) के पास जमा करें तथा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं।

उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से भी कहा कि वे अपने-अपने विद्यालयों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दें और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए जागरूक एवं प्रेरित करें।
*==========================*
Election Commission of India Chief Electoral Officer, Jharkhand IPRD Jharkhand

08/08/2026
07/08/2026

Election Commission of India Chief Electoral Officer, Jharkhand IPRD Jharkhand Deputy Commissioner Seraikella Iprd Seraikella-Kharsawan

05/08/2026


Election Commission of India Ceo Jharkhand

 Election Commission of India  Ceo Jharkhand
05/08/2026


Election Commission of India Ceo Jharkhand

यदि आपकी आयु 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, तो विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के दौरान फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएँ। Election Commission of India

Address

Seraikella

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DEO Seraikela-Kharsawan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share