Arun Patel companion alliance

Arun Patel companion alliance Visionary philanthropist, Public servant, businessman,

21/09/2022
आप सभी सांझी रसोई के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई| आप इसी तरह अपना प्रेम स्नेह व आशीर्वाद सांझी रसोई को देते र...
22/08/2021

आप सभी सांझी रसोई के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई| आप इसी तरह अपना प्रेम स्नेह व आशीर्वाद सांझी रसोई को देते रहें ताकि हम सब मिलकर ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों की सेवा कर सके|
🙏🙏🙏❤️❤️❤️

ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं नए दायित्व के लिए आदरणीय  Shatrughan Patel चाचा जी 💐🙏🏻
22/08/2021

ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं नए दायित्व के लिए आदरणीय Shatrughan Patel चाचा जी 💐🙏🏻

 #रक्षाबंधन के इस पवित्र एवं स्नेहिल पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं।मैं आप सभी के सुख, समृद...
22/08/2021

#रक्षाबंधन के इस पवित्र एवं स्नेहिल पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं।
मैं आप सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।

20/08/2021

सबके अपने युद्ध अकेले
सबके अपने युद्ध अकेले,
और स्वयं ही
लड़ने पड़ते,
सहने पड़ते,
कहने पड़ते,
करने पड़ते,
वह सब कुछ भी,
जो न चाहे कभी अन्यथा।

कल कल जल भी जीवट होकर,
ठेल ठेल कर, काट काट कर,
पाषाणों को सतत, निरन्तर,
तटबन्धों को तार तार कर,
अपनी गति में, अपनी मति में,
जूझा भिड़ता, निर्मम क्षति में,
लय अपनी वह पा लेता है, मार्ग हुये जब रूद्ध अकेले,
सबके अपने युद्ध अकेले।

प्रस्तुत सब सुविधायें सम्मुख,
प्राप्य परिधिगत, आकंठित सुख,
फिर भी लगता छूटा छूटा,
नहीं व्यवस्थित, टूटा टूटा,
प्रश्नों के निर्बाध सृजन में
भीतर बाहर बीहड़ वन में,
उत्तर के उत्कर्ष ढूँढते, फिरते रहते बुद्ध अकेले।
सबके अपने युद्ध अकेले।

क्या जाने, क्या चुभ जाये मन,
किन अंगों से फूटे क्रंदन,
चित्त धरा क्या, मन की ठानी,
रिस रिस बहती कौन कहानी,
सामर्थ्यों को लाँघे जाता,
लघुता को अभिमान दिलाता,
बीस बरस तक पत्थर तोड़े, दशरथ माँझी क्रुद्ध अकेले।
सबके अपने युद्ध अकेले।

कहने को तो जगत वृहद है,
परिचित पंथी, साथ सुखद है,
दिन ढलता जब, रात अवतरित,
भाषा निर्बल, शब्द संकुचित,
मन के संग रहना पड़ता है,
अपने को सहना पड़ता है,
काम क्रोध ईर्ष्या मद नद में , होना सबको शुद्ध अकेले।
सबके अपने युद्ध अकेले।

Source: Anonymous

Address

Shahdol
484001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arun Patel companion alliance posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category