Zila Panchayat Shahdol

Zila Panchayat Shahdol Government officer

14/05/2026
12/05/2026
25/04/2026

PRO Jansampark Shahdol की खबरें अब आपके वाट्सअप पर फॉलो करें अपडेट रहें।

👉 Follow the Jansampark Shahdol channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gnrxATRSg44Kf0U3s

26/03/2026
17/02/2026

⭐ साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान बुढ़ार निवासी श्रीमती संतोष तिवारी ने अपनी 24 वर्षीय बेटी ज्योति तिवारी के कैंसर उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

आवेदन की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल रेडक्रास सोसायटी मद से 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की।

स्वीकृत सहायता राशि का चेक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति द्वारा श्रीमती संतोष तिवारी को प्रदान किया गया।

#शहडोल

11/02/2026

▶️सी.एम. के कार्यक्रम में काला झंडा दिखाने वाले नाबालिग को भेजा जेल, 12वी की परीक्षा छूटी से संबंधित समाचार पत्र के संबंध में वस्तुस्थिति .....
▶️ कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सी.एम. के कार्यक्रम में काला झंडा दिखाने वाले नाबालिग को भेजा जेल, 12वी की परीक्षा छूटी से संबंधित समाचार पत्र के संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराया है कि दिनांक 08, फरवरी 2026 को जिला शहडोल में माननीय मुख्यमंत्री जी के भ्रमण के दौरान धनपुरी नगरपालिका में कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के काफिले को रोकने एवं काले झण्डे दिखाने का प्रयास किया गया। काफिले की गाडियों के पीछे नोर बाजी करते हुए दौड़ रहे थे। उपद्रवी लोगों के हाथों में झण्डे डण्डे थे।

कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर तत्काल उनके विरूद्ध प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई और मौके से लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी में सत्यम पिता अमृतलाल भी शामिल था। घटना स्थल से गिरफ्तार किये गये उपद्रवी लोंगो को पुलिस द्वारा कानून एवं शांति बनाये रखने की दृष्टि से उनके विरूद्ध प्रकरण तैयार कर तहसीलदार के समक्ष में प्रस्तुत किया गया। तहसीलदार द्वारा जमानत के आभाव में उन्हे जेल भेजा गया। दिनांक 09, फरवरी 2026 को रात्रि करीब 08:30 बजे मुझे दूरभाष पर जानकारी प्राप्त हुई कि जो लोग गिरफ्तार किये गये हैं, उनमें एक 12वीं कक्षा का छात्र है और दिनांक 10, फरवरी 2026 को उसे परीक्षा में सम्मिलित होना है।

मेरे द्वारा बुढ़ार जेलर से दूरभाष पर सत्यम की जानकारी प्राप्त की गई। तहसीलदार बुढ़ार से दिनांक 09, फरवरी 2026 को ही रात्रि में रिहाई आदेश जारी किया गया जो रात्रि 10.15 पर जेल पर तामील किया गया। जेल नियमावली के अनुसार बंदियों को जेल से छोड़े की कार्यवाही शांम को सूर्यास्त के बाद और प्रातः सूर्योदय के पहले रिहाई नहीं की जा सकती।

अनावेदक सत्यम पिता अमृत लाल को प्रातः 6:55 बजे जेल से रिहा किया गया साथ ही उसे जेल प्रहरी श्री ज्ञान द्वारा बुढार बस स्टेण्ड से शहडोल के लिये बस में बिठाया एवं शहडोल तक आने के लिये 50/- रूपये किराया नगद दिये गये। अ.जा.क. थाना शहडोल में पदस्थ आरक्षक श्री अशोक धुर्वे भी बुढार से उसी बस में शहडोल आ रहे थे, उनको बताया गया कि इसको शहडोल लेकर जाना है। श्री धुर्वे साथ वह भी लगभग 08:00 बजे शहडोल पहुंच गया।

सत्यम द्वारा आरक्षक के फोन से अपने किसी परिचित को बताया गया कि प्रवेश पत्र लेकर सीधे परीक्षा केन्द्र आ जायें, वही सीधे परीक्षा केन्द्र पर पहुंच रहा है परन्तु अनावेदक सत्यम शहडोल में बस से उतरकर परीक्षा केन्द्र पर नहीं गया और न ही वह परीक्षा में सम्मिलित हुआ ।

समाचार पत्र में यह प्रकाशित समाचार कि नाबालिग छात्र परीक्षा से वंचित हुआ, सही नहीं है। उसे परीक्षा प्रारंभ होने से लगभग 02:00 घंटे पहले जेल से रिहा कर दिया गया था और उसे शहडोल तक पुलिस की उपस्थिति में पहुंचाया गया। अनावेदक सत्यम जानबूछकर परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुआ ।

परीक्षा केन्द्र में नहीं पहुंचने, परीक्षा में शामिल नहीं होने की पुष्टि दिनांक 10, फरवरी 2026 को परीक्षा के केन्द्र अध्यक्ष एवं और निरीक्षण दल से कराई गई तथा प्रमाणीकरण प्राप्त किया गया। प्रमाणीकरण के साथ परीक्षा में शामिल छात्रों की सूची भी प्राप्त की गई।

नाबालिग होने के संबंध में पुलिस तथा तहसीलदार कार्यालय में किसी प्रकार का दस्तावेज/साक्ष्य अनावेदक सत्यम अथवा उनके अधिवक्ता अथवा अन्य किसी माध्यम से प्रस्तुत नहीं किया गया। गिरफ्तारी के पूर्व एवं बाद में नाबालिग होने की पर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं हुई। अनावेदक सत्यम पिता अमृत लाल की ओर से कोई जमानत प्रस्तुत नहीं की गई है बल्कि उसकी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए उसके मौखिक सूचना पर तहसीलदार द्वारा रिहा किया गया।

#शहडोल Jansampark Fact Check Jansampark Madhya Pradesh

28/01/2026

उत्साह और उमंग का पर्व "आनंद-उत्सव"

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती शिवानी जैन ने "आनंद-उत्सव" में निभाई सहभागिता।

आइए, मिलकर आनंद, सकारात्मकता और सामूहिक उत्सव का संदेश फैलाएँ।

#शहडोल #जयसिंहनगर

24/01/2026

▶️वाश ऑन व्हील- स्वच्छता की दिशा में सशक्त पहल
===
▶️स्वच्छता साथियों को मिल रहा है रोजगार और सम्मान
===
▶️ जिला समन्वयक स्वच्छता मिशन श्री दिनेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि शहडोल जिले में प्रारंभ हुई वाश ऑन व्हील सेवा स्वच्छता की दिशा में सशक्त पहल है इससे जिले के स्वच्छता साथियो को रोजगार के साथ-साथ सम्मान भी मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि शहडोल जिले में वाश ऑन व्हील ग्रामीण अंचलों में घरेलू संस्थागत एवं सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई हेतु एक स्मार्ट आधुनिक एवं मांग आधारित समाधान प्रदान करती है । स्वच्छता से रोजगार की नई पहल स्वच्छता साथी वॉश ऑन व्हील सेवा मांग एवं पूर्ति के सिद्धांत पर आधारित एक ऑनलाइन व्यवस्था है जिसमें मोबाइल एप के माध्यम से आम नागरिक घर के मुखिया अथवा संस्था प्रमुख शौचालय की साफ सफाई हेतु स्वच्छता साथी को रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। रिक्वेस्ट प्राप्त होते ही निर्धारित समय पर स्वच्छता सेवा उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति शहडोल के निर्देश अनुसार 05 ब्लाको से संबद्ध 29 क्लस्टर निर्माण करते हुए 802 ग्रामों को जोड़ा जा चुका है जिसमे ऑनबोर्ड 36 स्वच्छता साथियों में से 23 स्वच्छता साथियों को प्रशिक्षित करते हुए 23 सेक्टेरों में स्वच्छता साथियों को एलोकेट कर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। आगामी माह शेष 06 सेक्टरों में कार्य प्रारम्भ करते हुए जिले के शत प्रतिशत गावों में यह सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी। अब तक शहडोल जिले में 1049 मागें प्राप्त हुई हैं जिन्हे स्वच्छता साथियों द्वारा 672 सेवाएं पूर्ण की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक शहडोल जिले के स्वच्छता साथियों द्वारा 1 लाख 16 हजार 508 रूपये प्राप्त किया जा चुका है।

#शहडोल

Address

Shahdol

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Zila Panchayat Shahdol posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Zila Panchayat Shahdol:

Share