29/04/2026
पंडित शम्भूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में 2 महीनों से कुलसचिव लापता
प्रभारी कुलसचिव के भरोसे चल रहा मनमर्जी का तंत्र
पंडित शम्भूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में पिछले 2 महीनों से कुलसचिव का कोई अता-पता नहीं है इतने महत्वपूर्ण पद का यूँ खाली रहना अपने आप में गंभीर प्रश्न खड़े करता है प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से प्रभारी कुलसचिव के भरोसे चल रही है
विश्वविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में नियम, पारदर्शिता और जवाबदेही सबसे जरूरी होती है, लेकिन यहाँ इन मूल्यों की अनदेखी हो रही है छात्रों के भविष्य, शैक्षणिक कार्यों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
अगर इस में कोई जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो nsui जल्द करेगी प्रदर्शन