JDjansampark Shahdol

JDjansampark Shahdol Official handle of Joint Director of Jansampark Shahdol, Government of Madhya Pradesh

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशन में शहडोल जिले में खनिजो के अवैध भण्डारण, उत्खनन, परिवहन करने पर निरंतर कार्यवाही...
04/09/2026

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशन में शहडोल जिले में खनिजो के अवैध भण्डारण, उत्खनन, परिवहन करने पर निरंतर कार्यवाही सुनिष्चित की जा रही है।

जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने जानकारी दी है कि खनिज विभाग के अमले द्वारा गुरुवार को ग्राम बराछ एवं बरकछ तहसील जयसिंहनगर से रेत के अवैध खनन की शिकायत की जाँच की गयी l जाँच दौरान ग्राम बराछ स्थित झापर नदी में एक ट्रेक्टर को रेत खनिज का अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया l जाँच अमले को देख ट्रेक्टर का ड्राइवर ट्रेक्टर छोड़ कर भाग गया l

जिसे अन्य चालक के द्वारा नदी से बाहर निकला गया एवं थाना ब्योहारी की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है l उक्त ट्रेक्टर जॉन डिअर कंपनी का है जिसमे रजिस्ट्रेशन न. अंकित नहीं है l उक्त वाहन के मालिक का पता किया जा रहा है एवं जिसके विरुद्ध अवैध खनन का प्रकरण पंजीबद्ध किया जावेगा l
उक्त कार्यवाही सहा खनि अधिकारी अभिषेक पटले द्वारा खनिज अमले के द्वारा की गई।

#शहडोल

📍पंचायत उप निर्वाचन को लेकर शहडोल में शस्त्र लाइसेंस निलंबित, हथियार थाने में जमा कराने के निर्देश====मध्यप्रदेश राज्य न...
03/09/2026

📍पंचायत उप निर्वाचन को लेकर शहडोल में शस्त्र लाइसेंस निलंबित, हथियार थाने में जमा कराने के निर्देश
====
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उप निर्वाचन वर्ष-2026 (पूर्वार्द्ध) के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री पार्थ जायसवाल ने शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार जिले के चिन्हित ग्राम पंचायत, जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र एवं पंच पद के निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाले शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के लाइसेंस आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने की तिथि से निर्वाचन अधिसूचना समाप्त होने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित रहेंगे। कलेक्टर ने संबंधित शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को उनके पक्ष में स्वीकृत आग्नेयास्त्र निकटतम थाने में तत्काल जमा कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि निर्वाचन के दौरान आग्नेयास्त्रों के संभावित दुरुपयोग से लोकशांति एवं व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

आदेश का प्रभाव सोहागपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत हरदी-32 एवं अमरहा में सरपंच पद तथा मैकी, केलमनिया, भमरहा, खैरा, नरवार, बोडरी, नवलपुर एवं चांपा में पंच पद के निर्वाचन क्षेत्र में, ब्यौहारी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पपौंध में सरपंच पद, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 21 (अनहरा एवं चचाई) में जनपद सदस्य तथा खड्डा, बरहाटोला, भन्नी, पथरेही, साखी, देवरी एवं जगमल में पंच पद के निर्वाचन क्षेत्र में, बुढ़ार जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत दरसिला एवं पड़रिया में सरपंच पद तथा मलयाकुंड, पड़रिया, बिछिया एवं चाका में पंच पद के निर्वाचन क्षेत्र में, जयसिंहनगर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बनचाचर में सरपंच पद तथा अमझोर, छतेनी, जमुनिहा, झिरिया, कुबरा, लखनौटी, पतेरिया टोल, पथरवार, सीधी, तेन्दुडोल एवं टिहकी में पंच पद के निर्वाचन क्षेत्र में गोहपारू जनपद पंचायत के देवदहा, पटोरी, मलमाधर, बरकोडा, हरी, चुहिरा एवं नवाटोला में पंच पद के निर्वाचन क्षेत्र में होगा।

आदेश के अनुसार सुरक्षा हेतु सार्वजनिक एवं निजी प्रतिष्ठानों के पक्ष में स्वीकृत शस्त्र अनुज्ञा पत्र इस आदेश के दायरे में नहीं आएंगे। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा यह आदेश 02 सितंबर 2026 को जारी किया गया है और तत्काल प्रभावशील रहेगा।

#शहडोल

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में बुंदेली लोकधुनों और भक्ति गायन से सजेगी शहडोल की सांस्कृतिक संध्या====4 सितंबर को जनपद पंचायत सभागा...
03/09/2026

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में बुंदेली लोकधुनों और भक्ति गायन से सजेगी शहडोल की सांस्कृतिक संध्या
====
4 सितंबर को जनपद पंचायत सभागार में होगा सांस्कृतिक आयोजन
===
भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, लीलाओं एवं उनके लोकमंगलकारी संदेश को कला की विविध विधाओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन शहडोल के सहयोग से ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 4 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे से जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में होगा।

संचालक, संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि ‘श्रीकृष्ण पर्व’ में संगीत, नृत्य एवं नाट्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में लोक परंपरा, शास्त्रीय नृत्य एवं भक्ति संगीत की विविध रंगत देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ बघेली लोकगायन से होगा। रीवा की सुश्री मणिमाला सिंह एवं साथी कलाकार बघेली लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे। इसके माध्यम से विंध्य अंचल की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपरा एवं लोकभाषा की मिठास को मंच पर साकार किया जाएगा।

इसके पश्चात दिल्ली की डॉ. शांभवी शुक्ला मिश्रा एवं साथी कलाकारों द्वारा ‘कृष्ण-सुदामा प्रसंग’ पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। प्रस्तुति के माध्यम से श्रीकृष्ण एवं सुदामा की मित्रता, प्रेम, आत्मीयता और मानवीय संवेदनाओं को प्रभावी ढंग से मंचित किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन दुर्ग के श्री प्रभंजय चतुर्वेदी एवं साथी कलाकारों के भक्ति गायन से होगा। कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल पर आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा।

02/09/2026
सितंबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय शहडोल में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” एवं राष्ट्रगान “जन-ग...
01/09/2026

सितंबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय शहडोल में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” एवं राष्ट्रगान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।

#शहडोल

01/09/2026

मेधावी विद्यार्थियो के सपनो को मिल रहे पंख....

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत शहडोल जिले की मेधावी छात्रा मान्यता साहू को लैपटॉप वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

#शहडोल

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित मुख्यमंत्र...
31/08/2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) के अंतर्गत समाज कार्य स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का सत्रारंभ कार्यक्रम रविवार को पंडित रामकिशोर शुक्ला शासकीय महाविद्यालय ब्यौहारी में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री शरद जुगलाल कोल ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया। विधायक श्री शरद जुगलाल कोल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी विरासत, संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों को समझने का अवसर मिलता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. तिवारी ने कहा कि विगत वर्षों से संचालित इस पाठ्यक्रम से अनेक विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर अपने गांव और समाज का नेतृत्व कर रहे हैं तथा समाज कार्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्वों को समझते हुए समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

विकासखंड ब्यौहारी के समन्वयक श्री शिवदत्त उर्मलिया ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उद्देश्यों एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित समाज कार्य स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के माध्यम से समाज के बीच कार्य करने एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया तथा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित परामर्शदाताओं द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के विभिन्न विषयों, परीक्षा प्रणाली, प्रोजेक्ट कार्य, फील्ड वर्क एवं पाठ्यक्रम से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। विधायक श्री शरद जुगलाल कोल ने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं नशामुक्ति के संबंध में शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड नोडल अधिकारी श्री योगेश चंद्र गुप्ता, शासकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. संजय गुप्ता, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के परामर्शदाता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

#शहडोल

📍अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अर्चना मिश्रा ब्यौहारी ने बताया कि सुखाड़ नदी में 6 लोगों की फंसे होने की सूचना मिलने प...
30/08/2026

📍अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अर्चना मिश्रा ब्यौहारी ने बताया कि सुखाड़ नदी में 6 लोगों की फंसे होने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची एवं रेस्क्यू कार्य कर चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है एवं शेष 2 लोगों को एस डी आर एफ की टीम की मदद से रेस्क्यू कार्य जारी है।
#शहडोल

Address

कमिश्नर कार्यालय, सर्किट हॉउस के पास
Shahdol
484001

Opening Hours

Monday 11am - 5pm
Tuesday 11am - 5pm
Wednesday 11am - 5pm
Thursday 11am - 5pm
Friday 11am - 5pm
Saturday 11am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JDjansampark Shahdol posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to JDjansampark Shahdol:

Shortcuts

Share