Collector Office Shahdol

Collector Office Shahdol Official handle of Collector Shahdol ,Government of Madhya Pradesh

पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन की दिशा...कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल की सतत मॉनिटरिंग के फलस्वरूप लोक सेवा गारंटी अधिनियम...
03/09/2026

पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन की दिशा...
कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल की सतत मॉनिटरिंग के फलस्वरूप लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत सिटीजन चार्टर में निर्धारित समय-सीमा में प्रदान की जाने वाली चिन्हित सेवाओं के लंबित प्रकरणों में से 99 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण संबंधित अधिकारियों द्वारा कर दिया गया है।

कलेक्टर श्री जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को चिन्हित सेवाएं निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।

#शहडोल

02/09/2026

✅ कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज खैरहा भूमिगत कोयला खदान, सोहागपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोयला उत्पादन, उत्खनन एवं परिवहन की प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

#शहडोल

कलेक्टर ने खैरहा भूमिगत कोयला खदान का किया निरीक्षण..सुरक्षा व्यवस्था सहित कोयला उत्खनन एवं परिवहन प्रक्रिया की ली जानका...
02/09/2026

कलेक्टर ने खैरहा भूमिगत कोयला खदान का किया निरीक्षण..
सुरक्षा व्यवस्था सहित कोयला उत्खनन एवं परिवहन प्रक्रिया की ली जानकारी..
कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज खैरहा भूमिगत कोयला खदान, सोहागपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोयला उत्पादन, उत्खनन एवं परिवहन की प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने अंडर ग्राउंड खदान में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसईसीएल के अधिकारियों ने बताया कि भूमिगत खदान में श्रमिकों के आवागमन के लिए रोपवे की व्यवस्था है। श्रमिकों को लाइट जैकेट, हेलमेट, टॉर्च सहित अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराकर ही अंडर ग्राउंड भेजा जाता है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जायसवाल ने भूमिगत खदान में कार्य कर रहे श्रमिकों से चर्चा की तथा उनकी कार्यप्रणाली और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अपने समक्ष कोयला उत्खनन एवं परिवहन की प्रक्रिया को भी समझा।

कलेक्टर ने कांटा घर का निरीक्षण कर वाहनों के आवागमन, वाहनों में लोड किए जाने वाले कोयले की क्षमता सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर अंडर ग्राउंड खैरहा भूमिगत खान सोहागपुर के प्रबंधक श्री एस.आर. मांडवी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य, जनरल मैनेजर ऑपरेशन श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

#शहडोल

✅ कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने  एस. ई. सी. एल. द्वारा किए जा रहे कोयला उत्खनन एवं परिवहन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंन...
02/09/2026

✅ कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने एस. ई. सी. एल. द्वारा किए जा रहे कोयला उत्खनन एवं परिवहन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कोयला उत्खनन में उपयोग की जा रही नवीन तकनीकों, कोयले की गुणवत्ता,

कोयला उत्खनन क्षेत्र, कोयला खदानों तथा प्रभावित लोगों को दिए जा रहे मुआवजे सहित अन्य कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

एस. ई. सी. एल. के जनरल मैनेजर ऑपरेशन श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने उक्त कार्यों के संबंध में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

#शहडोल

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से  ग्राम सिंहपुर निवासी सुखलाल भूमिया को 50 हजार रूप्ये, ग्र...
01/09/2026

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ग्राम सिंहपुर निवासी सुखलाल भूमिया को 50 हजार रूप्ये, ग्राम लालपुर निवासी कमलेंद्र पाल को 50 हजार रूपये, ग्राम जमगांव निवासी दुर्गेश कुमार मिश्रा को 1 लाख 50 हजार रूपये की राशि उपचार हेतु स्वीकृत की है।

#शहडोल

31/08/2026

सावधान रहें, सुरक्षित रहें

आमजन जलमग्न होने पर पुल-पुलियों को पार करने का न करें प्रयास, बाणसागर बांध से लगातार किया जा रहा जल प्रवाह, बनाएं उचित दूरी :-

कलेक्टर
श्री पार्थ जायसवाल

#शहडोल Jansampark Madhya Pradesh

जिले के संत रविदास हस्तशिल्प केन्द्र छतवई की तरू शिल्प काष्ठकला को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशास...
31/08/2026

जिले के संत रविदास हस्तशिल्प केन्द्र छतवई की तरू शिल्प काष्ठकला को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा काष्ठ कारीगरों के तैयार उत्पादों को अमेजन कारीगर प्लेटफार्म से जोड़ने की पहल की गई है। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने रिमोट की बटन दबाकर तरू काष्ठशिल्प को अमेजन कारीगर प्लेटफार्म से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की।

जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद से ग्रामीण शिल्पियों को आजीविका से जोड़ने के उद्देश्य से 100 शिल्पियों को काष्ठशिल्प, दरी एवं कालीन निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल एवं जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा किया गया था।

प्रशिक्षण के दौरान उत्तरप्रदेश के भदोही से आए मास्टर ट्रेनर द्वारा दरी एवं कालीन निर्माण तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश के बस्तर से आए मास्टर ट्रेनर द्वारा काष्ठशिल्प का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त काष्ठ शिल्पियों ने अपनी कला में दक्षता हासिल करते हुए राधा-कृष्ण, भगवान गणेश, महात्मा बुद्ध, मोर तथा जनजातीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न आकर्षक काष्ठ शिल्प तैयार किए हैं।

प्रशिक्षित शिल्पियों द्वारा तैयार काष्ठ उत्पादों को बाजार भी मिलने लगा है। अब तक इन शिल्पियों द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से 01 लाख 50 हजार रुपये के काष्ठ शिल्प उत्पादों का विक्रय किया जा चुका है। अमेजन कारीगर प्लेटफार्म से जुड़ने के बाद इन उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध होगा तथा शिल्पियों की कला देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच सकेगी।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, डीएफओ श्रीमती तरूणा वर्मा एवं श्रीमती श्रद्धा पेंद्रे सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तरू काष्ठशिल्प प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नव प्रशिक्षित काष्ठ कारीगरों श्री संजीव बैगा, सुश्री दुर्गा सिंह, श्री दिनेश बैगा, श्री सुंदर लाल बैगा, श्री गुड़िया बैगा, श्री धीरेन्द्र सिंह एवं श्री अशोक बर्मन, मास्टर ट्रेनर श्री रामप्रसाद बघेल तथा हस्तशिल्प केन्द्र के प्रबंधक श्री शिवशंकर पाण्डेय को माला, शाल एवं श्रीफल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

तरू काष्ठशिल्प को अमेजन कारीगर प्लेटफार्म से जोड़ने की यह पहल शहडोल के ग्रामीण एवं जनजातीय शिल्पकारों की पारंपरिक कला को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय शिल्पकारों को अपनी कला के बेहतर मूल्य और नए बाजार मिलने के साथ रोजगार एवं आजीविका के अवसरों में वृद्धि होगी तथा शहडोल की पारंपरिक काष्ठकला को नई पहचान मिलेगी।

जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, संधारण एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु संयुक्त कार्यवाही के  निर्देश कलेक्टर श्री पार्थ जायसव...
31/08/2026

जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, संधारण एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु संयुक्त कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने खनिज विभाग की जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन राजस्व विभाग पुलिस एवं वन विभाग मिलकर संयुक्त कार्यवाही करें तथा सूचना तंत्र को मजबूत बनाएं। साथ ही जिन क्षेत्रों में खनिज का अवैधन परिवहन किया जाता है। उन क्षेत्रों में नियमित पेट्रोंलिग की जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा कि रेत एवं कोयले के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के लिए चिन्हित स्थानों एवं मार्गों में संबंधित एसडीएम के मार्गदर्शन में सतत रूप से कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि रेत उत्खनन हेतु शासन द्वारा जो स्थान चिन्हित किए गए हैं उन अधिकृत स्थानों की नियमित जांच की जाए। बिना नम्बर एवं

फर्जी नम्बर वाले वाहनों की ई-नाका के माध्यम से सूची प्राप्त कर जिला परिवहन अधिकारी को दी जाए। जिससे उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जा सके। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को पुलिस, खनिज, वन एवं राजस्व अधिकारियों के साथ औचक जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़के डैमेज होती हैं। संबंधित एसडीएम पब्लिक न्यूसेंस के तहत प्रकरण दर्ज कराकर संबंधित वाहन मालिकों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला खजिन अधिकारी द्वारा बताया गया कि 13 वाहन जप्त किए गए हैं। कलेक्टर ने इन वाहनों की लोकेशन लेकर परिवहन अधिकारी को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही जिला स्तर से भी पेट्रोलिंग की जाएगी।

कलेक्टर ने बुढ़ार जनपद पंचायत में अवैध रूप से संचालित कोयला खदानों को बंद करने की भी कार्यवाही के निर्देश दिए।

#शहडोल

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के लंब...
31/08/2026

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 100 दिवस या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनिषा पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

#शहडोल

जिला प्रशासन की सतर्कता से सुखाड़ नदी में फंसे 6 लोगो को सुरक्षित निकाला गया..जिला प्रशासन की अपील- सतर्क रहें, सुरक्षित...
30/08/2026

जिला प्रशासन की सतर्कता से सुखाड़ नदी में फंसे 6 लोगो को सुरक्षित निकाला गया..
जिला प्रशासन की अपील- सतर्क रहें, सुरक्षित रहें.
कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल की सतत निगरानी तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के मैदानी अमले की सतर्कता से सुखाड़ नदी में फंसे 6 लोगों को राहत एवं बचाव कार्य के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बचाव दल द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए सभी 6 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा मैदानी अमले को बाढ़ एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अर्चना मिश्रा ने बाढ़ में फंसे लोगों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लोगों से अपील की कि जलभराव एवं जल निकासी वाले क्षेत्रों से दूर रहें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

इस अवसर पर एस डी ओ पी श्री ऋषभ छारी, थाना प्रभारी जिया उल हक,नायब तहसीलदार अंकिता पांडे सहित अन्य मौजूद रहे।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Address

Pandav Nagar
Shahdol
484001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Shahdol posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Shahdol:

Shortcuts

Share