PRO Jansampark Shahdol

Directions Website Contact the organization

PRO Jansampark Shahdol PROjansampark Shahdol, Government of Madhya Pradesh

10/10/2026

रेत का मिट्टी मिलाकर विनष्टिकरण किया गया

जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने जानकारी दी है कि खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा आज तहसील गोहपारु एवं जैतपुर स्थित ग्राम लेदरा महुआटोला, चुहरी एवं रसमोहिनी क्षेत्र का मौका निरीक्षण किया गया l जिसमे ग्राम लेदारा महुआटोला स्थित कुनुक नदी के पास 5 अलग अलग स्थानों पर रेत खनिज का स्टॉक पाया गया है l उक्त सभी स्टॉक शासकीय भूमि पर रखा गया था l 5 अलग अलग स्थानों पर लगभग 250 घन मी. रेत भण्डारित पायी गयी l

मौक़े पर उपस्थित लोगों से रेत भण्डारनकर्ताओ के बारे में पूछा गया l उनके द्वारा कोई जानकारी नहीं होना बताया l मौक़े पर मशीन की सहायता से रेत का मिट्टी मिलाकर विनष्टिकरण किया गया l
उक्त कार्यवाही सहा. खनि अधिकारी अभिषेक पटले के द्वारा थाना गोहपारु एवं खनिज अमले की उपस्थिति में किया गया l

#शहडोल

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शहडोल संभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन..रंजीत सिंह ने तवा फेंक के फाइनल में जीता स्वर्ण...
10/10/2026

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शहडोल संभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन..
रंजीत सिंह ने तवा फेंक के फाइनल में जीता स्वर्ण पदक..
राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन..
सहायक संचालक खेल शहडोल रईस अहमद द्वारा दी है जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 70वीं शालेय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स बालक/बालिका (17 वर्ष आयु वर्ग) प्रतियोगिता का सफल आयोजन 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक शिवपुरी में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शहडोल संभाग की शिक्षा विभाग टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संभाग का मान बढ़ाया है।

प्रतियोगिता के दौरान 9 अक्टूबर को आयोजित तवा फेंक की फाइनल स्पर्धा में शहडोल संभाग के खिलाड़ी रंजीत सिंह ने अपने शानदार एवं उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 28.55 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रंजीत सिंह ने राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन भी शिवपुरी में 12 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।

रंजीत सिंह के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग उमेश कुमार धुर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल अतुल चौधरी, सहायक संचालक (खेल) रईस अहमद, सुदर्शन मिश्रा, जिला खेल अधिकारी उमरिया शेख सलीम सहित अन्य अधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

#शहडोल

10/10/2026

किरण साहू को मिला लाडली लक्ष्मी योजन का लाभ।

#सेवा_संकल्प_अभियान #शहडोल

खुशियों की दास्तांजन विश्वास अभियान बना लोगों का विश्वास, कुंदन की समस्या का हुआ त्वरित समाधानप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. ...
10/10/2026

खुशियों की दास्तां

जन विश्वास अभियान बना लोगों का विश्वास, कुंदन की समस्या का हुआ त्वरित समाधान

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में 17 सितंबर से लगातार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जन समस्या शिविरों के माध्यम से आमजनों से प्राप्त आवेदनों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान आमजनों के विश्वास को भी मजबूत करने का कार्य कर रहा है।

शहडोल जिले में कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत केल्मनिया में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत केल्मनिया निवासी दिव्यांग श्री कुंदन कोल ने शिविर में ट्राई साइकिल हेतु आवेदन देकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया। उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्हें जिला पंचायत कार्यालय बुलाया गया, जहां संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह द्वारा दिव्यांग कुंदन कोल को ट्राई साइकिल प्रदान की गई।

ट्राई साइकिल मिलने पर दिव्यांग कुंदन कोल ने कहा कि मैं कई वर्षों तक बैसाखी के माध्यम से चल रहा था और मुझे ट्राई साइकिल के संबंध में जानकारी मिली तो मैं केल्मनिया में आयोजित मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में आवेदन दिया और मुझे जिला पंचायत कार्यालय बुलाकर ट्राई साइकिल दिया गया।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान जैसे अभियानों के माध्यम से प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

#सेवा_संकल्प_अभियान #शहडोल

तीन दिवसीय विशेष शिविर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए मिले 1615 आवेदन.. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री स...
10/10/2026

तीन दिवसीय विशेष शिविर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए मिले 1615 आवेदन..
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री संजीव झा के निर्देशानुसार जिले में छूटे हुए एवं नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को जिले के सभी 1035 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। तीन दिवसीय अभियान के दौरान जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कुल 1615 आवेदन प्राप्त हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशन में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं तथा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त करना था। अभियान के माध्यम से पात्र नागरिकों को अपने मतदान केंद्र पर ही नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करने का अवसर मिला।

प्राप्त आवेदनों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र व्यौहारी में 535, जयसिंहनगर में 489 तथा जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में 591 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कुल 1615 आवेदन प्राप्त हुए।

अभियान के अंतिम दिन 9 अक्टूबर को भी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। इस दिन व्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में 137, जयसिंहनगर में 154 तथा जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में 178 आवेदन प्राप्त हुए। अंतिम दिन तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 469 आवेदन मिले।

Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Election Commission of India
#शहडोल

09/10/2026
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर ने पटवारी को किया निलंबित ..अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह ने...
09/10/2026

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर ने पटवारी को किया निलंबित ..
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह ने श्री गजराज सिंह पटवारी हल्का गोहपारू तहसील गोहपारू जिला शहडोल म.प्र. को सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर श्री गजराज सिंह का मुख्यालय तहसील जयसिंहनगर में संलग्न किया कर दिया हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि अपनी उपस्थिति कार्यालय तहसील जयसिंहनगर में प्रस्तुत नहीं करने पर अनुपस्थिति मानी जावेगी। श्री गजराज सिंह पटवारी को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

हल्का पटवारी श्री गजराज सिंह द्वारा ग्राम हर्दिहा कला स्थित खसरा नं. 69 के सभी बटांक एवं खातेदारों का नाम उल्लेख नहीं किया गया है, और न ही खसरा क्रमांक 69/2 जो कि शासकीय म.प्र.शासन की भूमि है, जिसे नक्शा ट्रेस में प्रस्तावित नही किया गया। जिसके संबंध में हल्का पटवारी गोहपारू को कारण बताओं नोटिस जारी कर 03 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था, किन्तु हल्का पटवारी गोहपारू द्वारा उक्त कारण बताओं नोटिस का जवाब दिनांक 02/10/2026 तक प्रस्तुत नहीं किया

श्री गजराज सिंह पटवारी शासकीय जमीन को विलुप्त कर भूमि स्वामियों के नाम दर्ज करने का दोषी पाया जाता जो कि पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एंव उदासीनता की श्रेणी में आता है। श्री गजराज सिंह पटवारी का उक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने से म.प्र. के सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियमों के तहत दण्डनीय है।

#शहडोल

ई-चेक गेट तथा खनिज परिवहन के वाहनों में RETAG लगाने संबंधी निर्देशराज्य शासन द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन तथा भंड...
09/10/2026

ई-चेक गेट तथा खनिज परिवहन के वाहनों में RETAG लगाने संबंधी निर्देश

राज्य शासन द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन तथा भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से ARTIFICIAL INRELLIGENCE (A.I.) आधारित मानव रहित 'ई चेकगेट' (आई टी आधारित निगरानी प्रणाली) लागू की गई है।

म.प्र. खनिज साधन विभाग मंत्रालय भोपाल दिनांक के परिपत्र दिनांक 07.10.2026 के माध्यम से सूचित किया गया है कि मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के नियम 6 के उपनियम (6) में इन नियमों के अधीन पंजीकृत वाहनों पर सूचना प्रौद्योगिकी आधारित यंत्र स्थापित किया जाना अनिवार्य किया जाना है।

इस हेतु समस्त वाहन स्वामियों / परिवहनकर्ताओंको निर्देशित किया गया है कि वे अपने वाहनों पर अनिवार्य रूप से RFTAGस्थापित कराएं | RFTAG क्रय हेतु आवश्यक शुल्क का भुगतान संबंधित वाहन स्वामी को ही करना होगा।इस हेतु ECHECKGATE पोर्टल hups: echechgate.mp.gov.in/home मे ORDER TAG के विकल्प से क्रय किए जाने की कार्यवाही पूर्ण की जा सकती है। समस्त वाहन स्वामियों को सूचित किया जाता है कि परिपत्र जारी होने के दिनांक से एक माह के भीतर अपने वाहनों पर RFTAG स्थापित करना सुनिश्चित करें, अन्यथा वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। स्थापितRFTAG का रख रखाव वाहन स्वामी द्वारा ही किया जावेगा। यह क्षतिग्रस्त होने पर खनिज का परिवहन प्रतिबंधित कर ई-खनिज पोर्टल में वाहन का पंजीयन निरस्त किया जाएगा।

#शहडोल

विशेष अभियान के दूसरे दिन मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए मिले 1242 आवेदन..भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में...
09/10/2026

विशेष अभियान के दूसरे दिन मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए मिले 1242 आवेदन..
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र एवं नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कुल 1242 आवेदन प्राप्त हुए।

प्राप्त आवेदनों में विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी से 340, जयसिंहनगर से 467 तथा जैतपुर से 435 आवेदन शामिल हैं। जिले के सभी 1035 मतदान केंद्रों में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र मतदाताओं से नाम जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।

विशेष अभियान के दौरान निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने शिविरों की निगरानी की। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ), सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) तथा सुपरवाइजरों द्वारा शिविरों की मॉनिटरिंग की गई, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh #शहडोल

Address

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
Shahdol
484001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jansampark Shahdol posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jansampark Shahdol:

Shortcuts

Share