CMHO Office Shahdol

CMHO Office Shahdol Public Health and Medical Education Department

मां का दूध नवजात शिशु के लिए सर्वोत्तम एवं संपूर्ण आहार - सीएमएचओ====1 से 7 अगस्त तक जिले में मनाया जाएगा विश्व स्तनपान ...
31/07/2026

मां का दूध नवजात शिशु के लिए सर्वोत्तम एवं संपूर्ण आहार - सीएमएचओ
====
1 से 7 अगस्त तक जिले में मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह
====
शहडोल 31 जुलाई 2026 — मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि जिले में 1 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। सप्ताह के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा उनके परिवारजनों को स्तनपान के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मां का दूध नवजात शिशु के लिए सर्वोत्तम, सुरक्षित एवं संपूर्ण आहार है। शिशु के जन्म के तुरंत बाद मां का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाया जाना चाहिए, क्योंकि इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले महत्वपूर्ण तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शिशु को विभिन्न संक्रमणों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

उन्होंने बताया कि जन्म से लेकर पहले छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही दिया जाना चाहिए। इस अवधि में पानी, शहद, घुट्टी अथवा अन्य किसी प्रकार के खाद्य पदार्थ की आवश्यकता नहीं होती। छह माह की आयु पूर्ण होने के बाद स्तनपान के साथ उपयुक्त पूरक आहार प्रारंभ किया जाना चाहिए तथा स्तनपान को दो वर्ष या उससे अधिक समय तक जारी रखा जा सकता है।

सीएमएचओ ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान सभी लोग स्तनपान के महत्व को समझें तथा यह सुनिश्चित करने में सहयोग करें कि प्रत्येक नवजात शिशु को जन्म के तुरंत बाद मां का पहला दूध मिले और जीवन के प्रारंभिक छह माह तक उसे केवल मां का दूध ही उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शिशु और स्वस्थ समाज के निर्माण में स्तनपान की महत्वपूर्ण भूमिका है।

📊 डेटा क्वालिटी एवं HMIS पोर्टल रिपोर्टिंग विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितशहडोल | 28 जुलाई 2026मुख्य चिकित्सा एवं स...
29/07/2026

📊 डेटा क्वालिटी एवं HMIS पोर्टल रिपोर्टिंग विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

शहडोल | 28 जुलाई 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शहडोल के मार्गदर्शन में DPMU-NHM शहडोल एवं IHAT के तकनीकी सहयोग से डेटा क्वालिटी एवं HMIS पोर्टल रिपोर्टिंग विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग के डेटा एंट्री ऑपरेटर्स द्वारा HMIS एवं ANMOL 2.0 पोर्टल पर सही, पूर्ण एवं समयबद्ध डेटा प्रविष्टि एवं रिपोर्टिंग सुनिश्चित करना तथा डेटा की गुणवत्ता में सुधार करना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान डेटा की शुद्धता, पूर्णता एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही IHAT के तकनीकी सहयोग से विकसित Analysis Tools एवं Estimation Sheet का प्रदर्शन करते हुए इनके उपयोग एवं डेटा विश्लेषण में उपयोगिता के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त U-WIN पोर्टल के उपयोग एवं रिपोर्टिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रतिभागियों को प्रदान की गई।

प्रशिक्षण में CBMO, DPHNO, M&E Officer, DCM, CPHC Consultant, RI-DM, BPM, BCM, Data Entry Operators, UNDP एवं IHAT के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के माध्यम से जिले में डेटा की गुणवत्ता, रिपोर्टिंग की विश्वसनीयता एवं समयबद्धता को सुदृढ़ करने तथा स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बेहतर मॉनिटरिंग एवं प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।

माननीय सांसद महोदय, माननीय विधायक महोदय एवं अन्य सभी माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सिविल अस्पताल ब्योहारी में नवीन बीएलएस...
18/07/2026

माननीय सांसद महोदय, माननीय विधायक महोदय एवं अन्य सभी माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सिविल अस्पताल ब्योहारी में नवीन बीएलएस (Basic Life Support) एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
इस दौरान क्षेत्रीय संचालक महोदय रीवा संभाग रीवा,
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल,
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी ब्योहारी अन्य सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें

इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं त्वरित आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। नवीन बीएलएस एम्बुलेंस के संचालन से मरीजों को समय पर सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

16/07/2026

अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार श्री अंतर सिंह आर्य एवं शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने शहडोल प्रवास के दौरान कन्या शिक्षा परिसर, कंचनपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित सिकल सेल एनीमिया

जांच शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में संचालित जांच व्यवस्था, पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं लाभार्थियों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया।

अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया की जांच अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों की जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि समय पर

जांच, जागरूकता एवं उचित उपचार के माध्यम से सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम एवं नियंत्रण संभव है। उन्होंने जनजातीय समुदाय को इस अभियान से जोड़ने तथा व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।

#शहडोल

16/07/2026
🚭 नशे से दूरी है जरूरी 2.0 🚭आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान ...
15/07/2026

🚭 नशे से दूरी है जरूरी 2.0 🚭

आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 30 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. पुनीत श्रीवास्तव को विशेष वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं आमजन को तंबाकू एवं अन्य सभी प्रकार के नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा स्वस्थ, नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि "नशा जीवन नहीं, विनाश की ओर ले जाता है। जागरूकता, आत्मसंयम, परिवार का सहयोग और सकारात्मक जीवनशैली ही नशे से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।"

आइए, हम सभी संकल्प लें—
🚫 नशे को कहें "ना"
✅ स्वस्थ और सुरक्षित जीवन को कहें "हाँ"

#नशे_से_दूरी_है_जरूरी

दस्तक एवं स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ, 31 अगस्त तक घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएंशहडोल 14 जुलाई 2026_ जिले में बच्...
14/07/2026

दस्तक एवं स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ, 31 अगस्त तक घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

शहडोल 14 जुलाई 2026_ जिले में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं दस्त रोग की रोकथाम के उद्देश्य से दस्तक अभियान प्रथम चरण सह स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ मंगलवार को ग्राम पचगांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र से किया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने बच्चों को विटामिन-ए घोल पिलाकर किया।

यह अभियान 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान जिले में 1,21,847 बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी लाभार्थी बच्चों की जानकारी दस्तक पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।

अभियान के अंतर्गत आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल द्वारा 5 वर्ष तक के बच्चों के घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें दस्त रोग की रोकथाम हेतु प्रत्येक बच्चे को दो ओआरएस पैकेट एवं 14 जिंक टैबलेट उपलब्ध कराई जाएंगी तथा इनके सही उपयोग के संबंध में परिवारों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए अनुपूरण, 5 वर्ष तक के बच्चों को आईएफए सिरप उपलब्ध कराया जाएगा। गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों की सक्रिय पहचान कर उन्हें उपचार हेतु स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जाएगा तथा कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग एवं आवश्यक उपचार भी सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अंशुमन सोनारे, डीसीएम श्री राम गोपाल गुप्ता, एचडब्ल्यूसी कंसल्टेंट डॉ. हेमंत निवामा तथा बीसीएम श्री पुष्पेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहा। अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करने और प्रत्येक पात्र बच्चे तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का आह्वान किया।

World papulation day 11 July 2026
13/07/2026

World papulation day 11 July 2026

05/07/2026
मासिक मातृ मृत्यु समीक्षा बैठक आयोजित, भविष्य में मातृ मृत्यु रोकने हेतु दिए गए आवश्यक निर्देशशहडोल, 01 जुलाई 2026। मुख्...
01/07/2026

मासिक मातृ मृत्यु समीक्षा बैठक आयोजित, भविष्य में मातृ मृत्यु रोकने हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

शहडोल, 01 जुलाई 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, शहडोल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में मासिक मातृ मृत्यु समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अप्रैल एवं जून 2026 के दौरान हुई दो मातृ मृत्यु के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मातृ मृत्यु के कारणों, स्वास्थ्य सेवाओं में सामने आई कमियों तथा सुधारात्मक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि समीक्षा के दौरान चिन्हित सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल दूर किया जाए। साथ ही गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, नियमित प्रसवपूर्व जांच, उच्च जोखिम गर्भावस्था (HRP) का प्रभावी प्रबंधन, समय पर रेफरल एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि भविष्य में मातृ मृत्यु की घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन करकुर, डॉ. पुष्पराज पटेल, मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि सहित जिला स्वास्थ्य समिति के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#मातृमृत्युसमीक्षा #मातृस्वास्थ्य #शहडोल #स्वास्थ्यविभाग

Address

District Hospital Campus Shahdol
Shahdol
484001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CMHO Office Shahdol posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share