Shahdol Commissioner

Shahdol Commissioner Shahdol Commissioner, Government of Madhya Pradesh

📍छात्रवृत्ति वितरण अति संवेदनशील कार्य, उदासीनता पर होगी सख्त कार्यवाही-कमिश्नर=====📍छात्रावासों की कोई सीट रिक्त नहीं र...
02/09/2026

📍छात्रवृत्ति वितरण अति संवेदनशील कार्य, उदासीनता पर होगी सख्त कार्यवाही-कमिश्नर
=====
📍छात्रावासों की कोई सीट रिक्त नहीं रहे, अधिकारी यह सुनिश्चित कराएं-कमिश्नर
=====
📍सांदीपनि स्कूलों का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण कराएं-कमिश्नर
=====
📍सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण कराएं-कमिश्नर
=====
📍कमिश्नर ने जनजातीय कार्य विभाग के कार्यों की संभाग स्तरीय समीक्षा समीक्षा की
=====
कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कहा है कि छात्रवृत्ति वितरण का कार्य अति संवेदनशील कार्य है। छात्रवृत्ति वितरण के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा है कि छात्रवृत्ति कार्य में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के सुचारू वितरण के लिए छात्र-छात्राओं का प्रोफाइल पंजीयन और ओटीआर समय-सीमा में कराएं और छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का वितरण कराएं।

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के करकेली, ब्यौहारी, गोहपारू, बुढ़ार और मानपुर ब्लॉक में प्रोफाइल पंजीयन और ओटीआर की स्थिति बेहद खराब होने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी करकेली, ब्यौहारी, बुढ़ार, गोहपारू और मानपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने एक सप्ताह की समयावधि में प्रोफाइल पंजीयन और ओटीआर के कार्य में प्रगति नहीं आने पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी भी अधिकारियों को दी है।

कमिश्नर ने उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग शहडोल को प्रोफाइल पंजीयन और ओटीआर कार्य की अपने स्तर पर सतत समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। कमिश्नर ने उक्त निर्देश मंगलवार को जनजातीय कार्य विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।

बैठक में कमिश्नर ने अनुसूचित जाति एवं जनजातीय वर्ग के छात्रों को आवास सहायता योजना की जिलेवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आवास सहायता योजना में अपेक्षित सत्यापन कार्य नहीं होने पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि सत्यापन कार्य तेजी से पूर्ण कराएं। समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग के सभी छात्रावासों एवं आश्रमों में कोई भी सीट रिक्त नहीं रहनी चाहिए, इसके लिए जनजातीय कार्य विभाग के मैदानी अधिकारी सतत रूप से प्रयास करें। बैठक में सांदीपनि स्कूल भवनों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सांदीपनि स्कूलों का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण सभी अधिकारी प्राथमिकता के साथ करें। बैठक में कमिश्नर ने कर्मचारियों को समयमान और क्रमोन्नति का लाभ भी शासन के निर्देशों के अनुरूप देने के निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभाग के सभी छात्रावासों का संचालन सुचारू तरीके से करें। शासन द्वारा छात्रावासों के संचालन के लिए दी जा रही राशि का सही उपयोग करें। छात्रावासों में समुचित साफ-सफाई हो, छात्र-छात्राओं को छात्रावासों में शिक्षा ग्रहण करने का अच्छा वातावरण मिले, इस दिशा में सकारात्मक प्रयास करें।

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि छात्रावासों के संचालन से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त होती है या छात्रावासों के संचालन में किसी प्रकार की उदासीनता की जाती है, ऐसी स्थिति में संबंधित जवाबदेह अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

कमिश्नर ने छात्रावासों के सतत निरीक्षण के लिए जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें और अधिक सक्रिय करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना, धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के कार्यों की भी समीक्षा की।

बैठक में उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जेपी यादव, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री उमेश धुर्वे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग शहडोल श्री आनन्द राय सिन्हा, संभाग के सभी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

#शहडोल

प्रवेश से वंचित छात्रों को तीन दिवसों में दिलाएं प्रवेश- कमिश्नर===किताब वितरण की कार्यवाही तीन दिवसों में पूर्ण कराएं- ...
01/09/2026

प्रवेश से वंचित छात्रों को तीन दिवसों में दिलाएं प्रवेश- कमिश्नर
===
किताब वितरण की कार्यवाही तीन दिवसों में पूर्ण कराएं- कमिश्नर
===
सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हों, इसके प्रयास करें- कमिश्नर
===
छात्रवृत्ति स्वीकृति कार्य में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही- कमिश्नर
===
कमिश्नर ने की शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा
===
कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग में स्कूलों में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को आगामी 03 दिवसों में प्रवेश दिलाने के निर्देश शहडोल संभाग के सभी शिक्षा अधिकारियों, खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं स्कूलों के प्राचार्यों को दिए हैं। कमिश्नर ने कहा है कि चालू शिक्षा सत्र में काफी समय व्यतीत होने के बावजूद स्कूलों में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिलना अत्यंत ही खेदजनक स्थिति है।

कमिश्नर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल में छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाने के कार्य को शिक्षा विभाग के अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता से लें तथा आगामी 03 दिवसों में शत-प्रतिशत छात्रों को स्कूलों में प्रवेश दिलाएं। कमिश्नर ने ब्यौहारी, जयसिंहनगर, सोहागपुर, पाली, करकेली विकासखण्डों में प्रवेश की स्थिति खराब होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है तथा अधिकारियों को ताकीद किया है कि वे इस कार्य को 03 दिवसों में पूर्ण कराएं, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।

बैठक में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क किताब वितरण कार्य की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग के जैतहरी, कोतमा, करकेली, मानपुर में किताब वितरण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। कमिश्नर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ लें और छात्र-छात्राओं को आगामी 03 दिवसों में किताबों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराएं। बैठक में कमिश्नर ने समेकित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम 2026-27 की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान शहडोल संभाग के शासकीय शाला अमझोर, झींक बिजुरी एवं धनपुरी शालाओं में छात्रवृत्ति स्वीकृति नगण्य पाए जाने पर कमिश्नर ने संयुक्त संचालक शिक्षा को निर्देश दिए कि वे उक्त विद्यालयों के प्राचार्यों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित करें, ताकि उक्त शालाओं के प्राचार्यों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने संभाग के जिन शिक्षा अधिकारियों ने छात्रवृत्ति स्वीकृति में उदासीनता बरती है, उनकी वेतन वृद्धियां रोकने के लिए उन्हें नोटिस जारी करें।

बैठक में कमिश्नर ने शहडोल संभाग के शासकीय छात्रावासों में नामांकन एवं प्रवेश की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने अनूपपुर जिले के छात्रावासों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में छात्र-छात्राओं के अपार आईडी निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संयुक्त संचालक शिक्षा ने बताया कि शहडोल संभाग में अपार आईडी निर्माण का कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। समीक्षा के दौरान मानपुर, करकेली एवं जयसिंहनगर विकासखण्ड में अपार आईडी निर्माण के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देशित किया गया कि इस कार्य को तेजी से पूर्ण किया जाए। समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संभाग के क्षतिग्रस्त और जर्जर स्कूल भवनों में स्कूल संचालित नहीं करें।

बैठक में कमिश्नर ने परीक्षा परिणामों की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि संभाग की सभी शालाओं में छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मुहैया होना चाहिए। स्कूलों के सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हों, इसके लिए सभी शालाओं के प्राचार्य और शिक्षा अधिकारी कार्य योजना बनाएं और उस पर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं उच्च अंक लेकर परीक्षाएं उत्तीर्ण करें, इसके प्रयास शहडोल संभाग की सभी शालाओं में होना चाहिए। बैठक में कमिश्नर ने स्कूली छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरण की भी जिलेवार समीक्षा की।

बैठक में संयुक्त संचालक शिक्षा श्री उमेश धुर्वे, उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जेपी यादव, शहडोल संभाग के सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#शहडोल

कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए ल...
01/09/2026

कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की समस्या सुनी तथा समस्याओ के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियो को दिए।
जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम बहेरहा पंचायत ददरा टोला के रामकृपाल यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत के सचिव श्री मुकेश तिवारी द्वारा पुनः शासन को गुमराह कर पुरानी पदस्थपना बहाल की गई। ग्राम ददरा टोला में विगत 12 वर्षाें से की गई भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखना प्रारंभ कर ग्रामीणों को खुली चुनौती दी जा रही है। कमिश्नर को बताया कि ग्राम ददरा टोला में नवीन तालाब निर्माण कार्य में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं की गई है। श्री रामकृपाल यादव ने ग्राम पंचायत बहेरहा के ग्राम ददरा टोला में किये गए निर्माण कार्याें की जांच करने की मांग कमिश्नर से की। जिस पर कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल को षिकायत की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

जनसुनवाई में शहडोल जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत सेमरा के ग्राम लामर के छोटेलाल बैगा ने कमिश्नर को आवेदन करते हुए बताया कि मुझे प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से पंचायत सचिव को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास के लिए आवेदन दिया था लेकिन अभी तक आवास सूची में नाम नही दिख रहा है। श्री छोटेलाल बैगा ने कमिश्नर से प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की। जिस पर कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल को श्री छोटेलाल बैगा के आवेदन की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अनूपपूर जिले के पुष्पराज तहसील के ग्राम खिरनी निवासी श्री भीम सिंह उइके ने कमिश्नर को आवेदन देकर बताया कि मेरा बेटा अमोल सिंह कक्षा 5वीं सत्र 2025-26 में प्राथमिक माध्यमिक शाला खिरनी पुष्पराजगढ़ से उत्तीर्ण किया था।

सत्र 2026-26 में मै अपने बच्चे का नाम कक्षा 6वीं शासकीय माध्यमिक विद्यालय पड़मनिया में लिखवाया हूं। प्राथमिक शाला खिरनी से टीसी प्राप्त कर माध्यमिक शाला पडमनिया में भी जमा कर दिया हूं। किन्तु श्री नागेंद्र कुमार निगम जो कि शासकीय हाई स्कूल सरफा का प्रभारी प्राचार्य है हमारे बच्चे का नाम फर्जी तरीके से कक्षा6वीं में लिखकर साइकिल हेतु पात्र कर बीआरसी पुष्पराजगढ़ से साइकिल प्राप्प कर बेच दिया है। उन्होंने बताया कि चाहे इसकी जांच करा सकते है। श्री निगम द्वारा हमेशा से फर्जी तरीके से बच्चो का नाम

फर्जी लिख-लिखकर शासन की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ स्वयं के लिए लेने का प्रयास किया जाता रहा है और फर्जी तरीके से लाभ प्राप्त भी किया जाता रहा है इनके कार्यकाल के शाला अभिलेखो की यदि जांच कराई जाएं तो हर वर्ष में कई फर्जी तरीके से लड़के-लड़कियो के नाम से विभिन्न कक्षाओ में मिलेगे जिसके माध्यम से साइकिले छात्रवृत्ति, गणवेश, मध्यान्ह भोजन, पाठ्य पुस्तक आदि स्वयं प्राप्त कर लिये है। ऑनलाइन पोर्टल पर हमारे बच्चे के नाम से साइकिल एवं निःशुल्क किताब का वितरण दिखा दिया गया है।

श्री भीम सिंह उइके ने कमिश्नर से इसकी जांच करने की बात कही। जिस पर कमिश्नर ने उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग शहडोल संभाग को शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जनसुनवाई में अन्य आवेदनो पर भी सुनवाई की गई।
जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह, उपायुक्त विकास श्रीमती प्रेरणा सिंह, संयुक्त संचालक षिक्षा श्री उमेष धुर्वे, उप संचालक महिला एवं बाल विकास श्री राकेश खरे, उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जे.पी. यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

#शहडोल

कुपोषित बच्चो का बेहतर से बेहतर उपचार एवं पोषण प्रबंधन कराएं- कमिश्नर---पोषण पुर्नवास केंद्रो से कुपोषित बच्चे पूर्णतः स...
31/08/2026

कुपोषित बच्चो का बेहतर से बेहतर उपचार एवं पोषण प्रबंधन कराएं- कमिश्नर
---
पोषण पुर्नवास केंद्रो से कुपोषित बच्चे पूर्णतः स्वस्थ्य होकर जाऐ- कमिश्नर
--
परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक ऑगनवाड़ी केंद्रो का करें सतत निरीक्षण- कमिश्नर
--
शाला पूर्व शिक्षण व्यवस्था को और अधिक गुणवत्तायुक्त बनाएं- कमिश्नर
--
कमिश्नर ने संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओ की समीक्षा की
----
कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने गंभीर रूप से कुपोषित बच्चो का बेहतर से बेहतर उपचार एवं पोषण प्रबंधन करने के निर्देश शहडोल संभाग के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियो को दिए है। कमिश्नर ने कहा है कि शहडोल संभाग में अतिकुपोषित बच्चो को चिन्हित कर उनको बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पोषण प्रबंधन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए है कि शहडोल संभाग के सभी पोषण पुनर्वास केंद्रो में भर्ती कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चो को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराकर उन्हें स्वस्थ्य करें। उन्होंने निर्देश दिए है कि पोषण पुनर्वास केंद्रो से कुपोषित बच्चे पूर्णतः स्वस्थ्य होकर जाएं इसकी सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने उक्त निर्देश दिए आज कमिश्नर कार्यालय में आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियो को दिए।
बैठक में कमिश्नर ने शहडोल संभाग की ऑगनवाड़ियो के माध्यम से दी जा रही सेवाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी ऑगनवाड़ी केंद्रो के माध्यम से बच्चो को सभी गुणवत्तायुक्त सेवाएं मुहैया कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संदर्भ सेवाओ के साथ-साथ बच्चो को ऑगनवाड़ी कंेद्रो में शाला पूर्व शिक्षण को और अधिक गुणवत्तायुक्त और बेहतर बनाया जाए। कमिश्नर ने कहा कि ऑगनवाड़ी केंद्रो में शाला पूर्व षिक्षा की स्थिति को सुधारने की अतिआवश्यकता है। बैठक में कमिश्नर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी अधिकारियो को निर्देष दिए कि वे ऑगनवाडी केंद्रो का संघन निरीक्षण करें और ऑगनवाड़ी केंद्रो द्वारा दी जा रही सेवाओ को और अधिक कारगर और परिणाममूलक बनाएं। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के संभाग स्तरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी कार्ययोजनाएं और कार्ययोजना के अनुरूप अतिगंभीर होकर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमो को बच्चो और महिलाओ तक पहुंचाए।
बैठक में कमिश्नर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत शहडोल संभाग में स्वीकृत ऑगनवाडी केंद्र भवनो की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत स्वीकृत ऑगनवाड़ी केंद्र भवनो को समय-सीमा में पूर्ण कराए। उन्होंने कहा कि ऑगनवाड़ी केेंद्रो के निर्माणाधीन भवनों को विभागीय अधिकारी स्वयं देखे। बैठक में कमिश्नर ने शौचालयविहीन ऑगनवाड़ी केंद्रो मेें शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि शौचालयविहीन ऑगनवाड़ी केंद्रो में शौचालय के निर्माण कार्याें में अपेक्षित प्रगति नही हुई है।

कमिष्नर ने निर्देष दिए कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जाए। बैठक में कमिश्नर ने सक्षम ऑगनवाड़ी कंेद्रो में सभी आवष्यक सुविधाए मुहैया कराने के निर्देश संभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारियो को दिए। बैठक में कमिष्नर ने ऑगनवाड़ी कार्यकर्ताओ एवं ऑगनवाड़ी सहायिकाओ की भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ऑगनवाड़ी कार्यकर्ताओ और सहायिकाओ की भर्ती समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिष्चित करें।

बैठक में कमिश्नर ने विद्युतविहीन ऑगनवाड़ियो का सर्वोेच्च प्राथमिकता के साथ विद्युतीकरण कराने के निर्देष दिए। बैठक में कमिष्नर ने वन स्टाप सेंटरो में दर्ज प्रकरणो, सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतो की भी समीक्षा की।

बैठक में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री डी के सिद्वार्थ, उप संचालक महिला बाल विकास श्री गौतम अधिकारी, उप संचालक श्री राकेश खरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर सहित शहडोल संभाग के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

#शहडोल

30/08/2026
भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की संभाग के नागरिको को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।यह भाई-बहन के आत्म...
28/08/2026

भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की संभाग के नागरिको को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते का पर्व है, जो बचपन की मीठी यादों से लेकर जीवन के हर पड़ाव तक स्नेह, अपनत्व और विश्वास से जुड़ता है। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, यही मंगलकामना है।

कमिश्नर
श्रीमती सुरभि गुप्ता
#शहडोल

कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार उमरिया में कोल ब्लॉकों से संबंधित महत्वपूर्ण बै...
25/08/2026

कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार उमरिया में कोल ब्लॉकों से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोल ब्लॉकों के संचालन, विकास कार्यों, भूमि संबंधी विषयों तथा लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी कार्यों में तेजी लाने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोयला खनन से जुड़े कार्यों में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय हितों तथा जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में सभी कोल ब्लॉकों द्वारा विद्युत आपूर्ति के लिए 132 केव्ही सब स्टेशन की आवश्यकता से अवगत कराया गया। कमिश्नर ने इस संबंध में वरिष्ठ कार्यालय से समन्वय स्थापित कर समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कॉमन रेलवे साइडिंग से कोल निकालकर परिवहन करने में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया गया। कमिश्नर ने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

वन विभाग से संबंधित विषयों में स्टेज-1 फॉरेस्ट क्लियरेंस तथा फॉरेस्ट एनओसी के संबंध में भी जानकारी दी गई। वनमंडलाधिकारी ने आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही जिन प्रकरणों की रिपोर्ट लंबित है, उन्हें आगामी मंगलवार तक उपलब्ध कराने की बात कही गई।

बैठक में बताया गया कि रामा कोल ब्लॉक ओपन कास्ट है, जिसके अंतर्गत चार ग्राम कांचोदर, रौगढ़, आमगार एवं औढ़ेरा को विस्थापित किया जाएगा। इस संबंध में कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने निर्देश दिए कि जिन कोल ब्लॉकों को भूमि की आवश्यकता है, वे ग्रामीणों से सतत संवाद स्थापित करें तथा उन्हें पूरी प्रक्रिया से अवगत कराते हुए उनकी सहमति प्राप्त कर प्रकरण में आगे की कार्यवाही करें।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को परियोजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं तथा किए गए प्रावधानों की स्पष्ट जानकारी दी जाए, ताकि उन्हें पूरी प्रक्रिया की जानकारी रहे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, वनमंडलाधिकारी श्री विवेक सिंह सहित कोल ब्लॉकों के संचालक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

#शहडोल

Address

कमिश्नर कार्यालय, सर्किट हॉउस के पास
Shahdol
484001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shahdol Commissioner posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shahdol Commissioner:

Shortcuts

Share