17/12/2022
नज़र मेमोरियल सोसाइटी के तत्वाधान में 11 दिसंबर 2022 दिन रविवार को पी डब्लू डी कैंपस एकता सदन शाहजहांपुर में शायर जनाब हमीद खिजर के संग्रह "भोर की लालिमा" पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित हुआ।यह संग्रह भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर के जीवन पर आधारित है। मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियन्ता श्रद्धेय नरेश चंद्रा साहब समेत अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन कर लेखक जनाब हमीद खिज़र के प्रयासों की सराहना की इस अवसर पर कवियों और शायरों ने काव्य पाठ भी किया।
मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियन्ता श्रद्धेय नरेश चंद्रा जी ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर के जीवन संघर्ष एवं राष्ट्र सेवाओं पर आधारित पुस्तक "भोर की लालिमा" निसंदेह अंबेडकर के आदर्शों और शिक्षाओं को बेहतर तौर पर समझने में सहायक सिद्ध होगी।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक श्रद्धेय डॉ पी के कपिल साहब ने कहा कि आज डॉ अंबेडकर के विचारों को अधिक प्रचार प्रसार की आवश्यकता है।
इस अवसर पर श्रद्धेय सुरेश चंद्र कठेरिया जी, एलआईसी शाखा प्रबंधक श्रद्धेय अरुण कुमार जी, जनाब एम रहमान जी,एडवोकेट गुलिस्ता खान जी, डॉ अस्मत मलिक जी,श्रद्धेय राजन सिंह जी, श्रद्धेय इंद्रेश ध्यानी जी, श्रद्धेय नेत्रपाल जोशी जी, जनाब मुनीब खां जी आदि ने विचार व्यक्त किए।
इससे पूर्व मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया,अतिथियों ने डॉ अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर शायर ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञानी,हमीद खिजर, गुलिस्ता खान, दिनेश नज़र, शाहिद रजा, रासिद हुसैन राही, सुधाकर तिवारी, कुमकुम वर्मा, असगर यासिर, वसीम मीनाई, सोहेल अहमद,अस्मत मलिक, असलम तारिक आदि ने काव्य पाठ किया।
सभी साहित्यकारों और अतिथियों को शाल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महबूब हुसैन इदरीसी के संचालन में ए के गुप्ता ,जीतेश गुप्ता,राजीव गोस्वामी,हंसराज विकल,सरताज अहमद,अनिल कठेरिया,जगदीश चंद्र,रवि वर्मा,संजय कनौजिया, जगदीश प्रसाद,सैफ आदि मौजूद रहे।
सौजन्य से
जय भीम न्यूज चैनल से
YouTube url लिंक
https://www.youtube.com/