ADK Sansthan

ADK Sansthan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ADK Sansthan, Social service, 320 Khinni Bagh, Shahjahanpur.

02/04/2025

Ram Ram ji

=== शिव महापुराण कथा एक अगस्त से खिरनीबाग रामलीला मैदान में प्रारंभ होगी।                                               ...
28/07/2024

=== शिव महापुराण कथा एक अगस्त से खिरनीबाग रामलीला मैदान में प्रारंभ होगी। === कथा व्यास परम पूज्य संत अतुल कृष्ण भारद्वाज वृंदावन होंगे

शाहजहाॅपुर आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान विगत वर्षो की भाॅति 10वाॅ आयोजन श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान भोले नाथ की शिवमहापुराण कथा एवं रूद्राभिषेक का आयोजन करेगा।
**मुख्य आयोजक हरीशरण बाजपपेई ने बताया कि भगवान भोले नाथ की शिवमहापुराण कथा रामलीला मैदान में 01 अगस्त दिन गुरुवार से प्रारम्भ होकर 09 अगस्त दिन शुक्रबार तक चलेगी। कथा प्रतिदिन सांय 04 बजे से रात्रि 08 बजे तक संत अतुल कृष्ण भारद्वाज बृन्दाबन के श्रीमुख से श्रवण करायी जायेगी।
प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने चंदा के बारे में पूछा मुख्य आयोजक हरि शरण बाजपेई ने बताया शाहजहांपुर भगवान शिव की नगरी है यहां श्रद्धालु अपनी स्वेच्छा से स्वयं सहयोग करते हैं। **मुख्य संयोजक डाॅ. विजय पाठक ने बताया कि भगवान भोले नाथ की शिवमहापुराण कथा के प्रारम्भ में दिनांक 01 अगस्त दिन गुरूवार को समय 02 बजे से भगवान भोले नाथ की क्लश यात्रा वावा विश्व नाथ मन्दिर से खन्नौत नदी तक जायेगी वहाॅ से जल लेकर सायं 5 बजे तक रामलीला मैदान में पूजन उपरान्त समापन हो जायेगी। **समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि 10 अगस्त दिन शनिबार को समय सायं 12 बजे से स्थान राजकीय क्रीडा स्थल रामलीला मैदान खिरनी बाग में भगवान भोले नाथ का रूद्वाभिषेक किया जायेगा। समिति ने भगवान भोले नाथ की कृपा से 1108 पार्थिक शिवलिंगो का रूद्वाभिषेक शिव भक्तो द्वारा सम्पन्न होगा। इस रूद्वाभिषेक की विशेषता यह है। पार्थिक शिव लिंगो का निर्माण शिव भक्तो द्वारा किया जायेगा एवं समस्त पूजन सामग्री 108 प्रकार की जडी-बूटियाॅ फूल,फल, दूध, दही, शहद, आदि अनेक प्रकार की पूजन सामग्री समिति द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी। **समिति के उपाध्यक्ष जितेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा एवं रूद्राभिषेक का दसवां वर्ष है। शिव भक्तों के आग्रह पर श्री शिव महापुराण कथा होने जा रही हेै। आयोजन समिति ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कथा की समस्त तैयारीया पूर्ण कर ली गयी है। शिव भक्तों को वरसात से दिक्कत न हो इस लिए वाटर प्रूफ टैन्ट मैदान में लगना शुरू हो गया है।
**समिति के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई ने बताया कि कथा विश्राम उपरान्त भगवान भोले नाथ का विशाल भण्डारा दिनांक 11 अगस्त 2024 दिन रविबार को दोपहर 12 बजे से शिव इच्छा तक राजकीय क्रीडा स्थल रामलीला मैदान खिरनी बाग में चलेगा। भगवान भोले नाथ की असीम कृपा के पात्र बनने हेतु इस महाआयोजन में भाग अवश्य लें। और भगवान भोले नाथ की शिव महापुराण कथा सुनकर एवं भगवान भोले नाथ का प्रसाद एवं भण्डारा में शामिल होकर पुण्य के भागी बने।
**शिव महापुराण कथा की प्रेस वार्ता को संरक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश मिश्रा, संरक्षक अशोक कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह, संह संयोजक अभिषेक बाजपेई ने सम्बोधित किया।

=== महाराष्ट्र मंडल द्वारा रामचरन लाल धर्मशाला में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश महोत्सव=== सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता...
23/09/2023

=== महाराष्ट्र मंडल द्वारा रामचरन लाल धर्मशाला में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश महोत्सव

=== सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को नीरज बाजपेई ने किया सम्मानित

शाहजहाॅपुर। भगवान श्री गणेश महोत्सव का आयोजन विगत वर्षो की भाॅति इस वर्ष भी महाराष्ट्र मण्डल के द्वारा राम चरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग में धूम धाम से मनाया जा रहा है। आज भगवान गणेश जी का पूजन समिति के सयोजक नीरज बाजपेई ने सपरिबार किया। भगवान गणेश जी का पूजन आरती वेदमंत्रो के साथ आचार्य हरिकेश शुक्ला के द्वारा सम्पन्न कराया गया।
नौ दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के अन्र्तगत सांस्कतिक कार्यक्रम प्रिस डांस अकैडमी के प्रबन्ध निदेशक चन्दन कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुए। तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन में छोटे छोटे बच्चों ने नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में धूम मचा दी धार्मिक गानों पर थिरकते बच्चो को देखकर श्रद्धालुओं भक्तों गणों ने ताली बजाकर खूब उत्साहवर्धन किया। श्री गणेश महोत्सव अन्र्तगत सांस्कृतिक कार्यक्रम का विशेष सहयोग आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के मुख्य संरक्षक हरि शरण बाजपेई द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेनेे बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार समिति के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई ने प्रदान किये।
गायन जूनियर में नवांजलि तिवारी प्रथम आरंभ कुश्वाह द्वितीय आकुल रस्तोगी ततृीय एवं गायन स्पेशल में पंकज गुप्ता प्रथम तनवी त्रिपाठी द्वितीय परी ततृीय एवं नृत्य जूनियर में अराध्या त्रिवेदी प्रथम द्वितीय में समान रूप में श्रेया कश्यप एवं सताक्षी दुबे द्वितीय खुशी ततृीय सीनियर नृत्य में माइकल प्रथम मुस्कान द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। श्री गणेश महोत्सव आयोजन अन्र्तगत दिनांक 26 सितम्बर को हवन पूजन उपरान्त 12 बजे से भण्डारा एव ंप्रसाद वितरण कार्यक्रम उपरान्त अगले दिन 27 सितम्बर को विशाल शोभा यात्रा नगर के विभन्न मार्गो से होती हुयी गर्रा धाट पर विर्सजित की जायेगी।
सफल आयोजन मे मुख्य रूप से अनूप एकेडमी आर्ट के निदेशक अनूप गुप्ता अर्जुज सूर्यवशी सुदामा शिंदे अनिल कदम नंदा सूर्यवशी वंदना कदम सुमन गुप्ता हर्षित गुप्ता आशीष गुप्ता अक्षय कदम योगेश कदम आर्थव माने आदि का सहयोग रहा।

=== हरदोई की तहसील शाहाबाद निवासी कुमारी मेघा का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ                                           शा...
23/06/2023

=== हरदोई की तहसील शाहाबाद निवासी कुमारी मेघा का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ शाहजहाॅपुर 23 जून आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान एव गाॅधी साप्ताहिक परीबार ने आर्थिक स्थित से कमजोर परिबार की कन्या कु0 मेघा के विवाह की जिम्मेदारी लेते हुए कराया विवाह।
आर्थिक स्थिति से कमजोर परिबार होने के कारण विवाह में आने वाली समस्या को दूर करते हुए समिति के सचिव नीरज बाजपेई एवं गाॅधी साप्ताहिक परीबार से ओमकार मनीषी ने कु. मेघा का विवाह रबि कुमार पुवाॅया के साथ तय करके राम चरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग में विवाह सम्पन्न कराया।
रामचरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग शाहजहाॅपुर में धूमधाम से विवाह सम्पन्न हुआ और बडे बुजुर्गो ने वर-वधू को आर्शीवाद दिया इसके उपरान्त भरपूर उपहारों एवं ग्रहस्थी के सामान के साथ वधू को विदा किया गया। ओमकार मनीषी एवं नीरज बाजपेई द्वारा कन्या दान किया गया। इससे पहले समिति के माध्यम से 112 परिबारों की आर्थिक स्थित से कमजोर एवं दिव्यांग कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है समिति के माध्यम से यह 113 वाॅ विवाह सम्पन्न कराया गया
आदर्श दिव्यांग कन्याण संस्था दिव्यांग जनों के हितार्थ कार्य करती है। शुरूआत आर्थिक स्थित से कमजोर एवं दिव्यांग कन्याओं के विवाह से हुई। अब संस्था जरूरतमंदो की मदद भी करती है।
शुक्रबार कोें धूम-धाम से दोपहर 12 बजे बारात आयी और विवाह की सारी रस्में पूरी हुई। जयमाल कार्यक्रम के बाद वर-वधू ने अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए जिसके उपरान्त सभी रस्में पूरी कराते हुए शाम को विदाई की गयी। विधि विधान से हवन पूजन एवं फेरे आचार्य पं मनोज मिश्रा ने सम्पन्न कराया। समिति के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई एवं गाॅधी साप्ताहिक परीबार से ओमकार मनीषी ने अपने हाथों से बारातीयों का स्वागत किया उसके उपरान्त भोजन कराया। सभी ने इस पुनीत कार्य की सराहना की। इस अवसर पर रामचन्द्र सिंद्यल सुरेश सिद्यल मीनाक्षी अग्निवेश नलिनी ओमर मून शर्मा प्रभा बाजपेई पूरन सिंह ऊर्फ सोनू प्रमोद प्रमिल मनोरमा त्रिगुनायक प्रहलाद राय अग्रवाल संतोष गुप्ता अकिंत राठौर रश्मि अग्रवाल राकेश अग्रवाल अशुमान मैसी अभिषेक सेठ मुकेश गुप्ता संजीव कुमार ऊर्फ सोनू राजेश सक्सेना लक्ष्मी टैण्ट मुकेश बाबू यादव प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोजाबाद सहयोग एवं स्वागत कर वर वधु को आशीर्वाद दिया।

== आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने मनाया अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह का जन्म दिवस।=== समिति के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई ने ...
22/01/2023

== आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने मनाया अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह का जन्म दिवस।
=== समिति के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई ने उनकी पुत्रवधू को किया सम्मानित।
शाहजहांपुर अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह का जन्म दिवस हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने नगर निगम प्रागण मे स्थापित शहीदो की प्रतिमाओं को फूल माला पहनाकर मोमवत्ती जलाकर मनाया इस अवसर पर शहीद ठाकुर रोशन सिंह की पुत्र बधू रचना सिंह को समिति के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई ने शाल उठाकर सम्मान देकर सम्मानित किया।
आज के अवसर पर समिति के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई ने ठाकुर रोशन सिंह के अमर बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ठाकुर रोशन सिंह का जन्म 22 जनवरी 1892 में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के नवादा गाँव में हुआ था। उनके पिता का नाम ठाकुर जंगी सिंह तथा उनकी माता का नाम कौशल्या देवी था। वे अपने पाँच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। हिन्दू धर्म, आर्य संस्कृति, भारतीय स्वाधीनता और क्रान्ति के विषय में ठाकुर रोशन सिंह सदैव पढ़ते व सुनते रहते थे। ईश्वर पर उनकी आगाध श्रद्धा थी। हिन्दी, संस्कृत, बंगला और अंग्रेजी इन सभी भाषाओं को सीखने के वे बराबर प्रयत्न करते रहते थे।
गाँधी जी द्वारा चलाये जा रहे असहयोग आन्दोलन में रोशन सिंह ने भी बढचढ कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अपना योगदान दिया जिसमे उन्होंने उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर और बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में जाकर असहयोग आन्दोलन के प्रति लोगो को जागरूक किया और ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। 18 दिसम्बर, 1927 यानि फाँसी से पहली की रात, ठाकुर रोशन सिंह ठीक से सो नहीं पाए और कुछ ही घंटो में जाग गए. और रात में ही ईश्वर की आराधना में लग गए. और सूर्य की किरण के साथ प्रात शौच आदि से निवृत्त होकर हमेशा की तरह स्नान किया और ईश्वर को ध्यान किया. और कुछ देर अपना ध्यान गीता के पाठ में लगाया। यह सब करने के बाद जेल के पहरेदार को आवाज लगायी चलो अब यह सुन कर पहरेदार रोशन सिंह को देखता रह गया. इसे तो मौत का डर ही नहीं हैं ये चेहरा हमेशा की तरह सामान्य था. जेल की सलाखों से बहार निकलते हुए जेल की उस कोठरी को प्रणाम किया और हाथ में गीता लेकर फांसी घर की तरफ निकल पड़े। ठाकुर रोशन सिंह का बलिदान भुलाया नही जा सकता है।
इस अवसर पर समिति के प्रबन्ध निदेशक नरेन्द्र सक्सेना समिति की महिला अध्यक्ष नलिनी ओमर सुबोध शुक्ला अक्षय तिवारी पंडित हरिकेश शुक्ला प्रशांत सिंह मधु सिंह पारुल सिंह नितिन सिंह बबीता सिंह अनेक लोग मौजूद रहे।

=== *सचिन बाथम वनें आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के जिलाध्यक्ष* ====== आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के प्रदेश सचिव *नी...
18/08/2022

=== *सचिन बाथम वनें आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के जिलाध्यक्ष* ===
=== आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के प्रदेश सचिव *नीरज बाजपेई* ने समिति का विस्तार करते हुए जिला प्रभारी *विनय शुक्ला एड0, जिलाध्यक्ष सचिन बाथम, महिला जिलाध्यक्ष नलिनी गुप्ता*, को मनोनीति किया।
=== इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी अग्निवेश एवं *प्रबन्ध निदेशक नरेन्द्र सक्सेना* ने सभी को बधाई दी!

शाहजहाॅपुर। आदर्श दिव्यांग कल्याण समिति की वैठक खिरनी वाग स्थित राम चरन लाल धर्मशाला में सम्पन्न हुयी। संस्था की अध्यक्षता संस्था के प्रबन्ध निदेशक नरेन्द्र सक्सेना ने करते हुए कहा कि जिस तरह से विगत 18 वर्षो से संस्था दिव्यांग वृद्ध एवं निराक्षित महिलाओं के हितार्थ कार्य करा रही है। उन्होने बताया कि वर्तमान में हमारी समिति समय समय पर वैठकों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में दिव्यांग जन वृद्धजन एवं निराक्षित महिलाओं को जानकारी प्रदान कराती है। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ भी दिलाती है। दिव्यांग जनों को भटकना न पडे इसी उददे्श्य से संस्था दिव्यांग जन, वृद्ध जन एवं निराक्षित महिलाओं को स्वयं एवं संस्था के वालिंटेयर के माध्यमों से घर वैठे ही सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कराती है।
उत्तर प्रदेश की सामाजिक संस्था आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान वर्तमान में विभिन्न जनपदों में समाजिक कार्य करा रही है। संस्था के माध्यम से 18 वर्षो में 107 कन्याओं का विवाह भी कराया जा चुका है कई दिव्यांग कन्या एवं आर्थिक स्थिति से कमजोर परिबार की कन्याओं को संस्था के माध्यम से शिक्षित भी कराया जा रहा हैं।
सामाजिक कार्य और बडे स्तर पर करायें जाएं इसलिए संस्था का विस्तार जरूरी है। इस पर संस्था के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई ने चर्चा की, वैठक में उपस्थित सदस्यांे ने संस्था के विस्तार पर चर्चा को सुनकर विभिन्न नामों का प्रस्ताव रखा। जिसमें सर्वप्रथम जिला प्रभारी विनय शुक्ला एड0 समाजसेवी एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष सचिन बाथम को जिलाध्यक्ष भाजपा में विशेष रूचि रखने वाली नलिनी गुप्ता को महिला अध्यक्ष आदि अन्य कोई नाम न आने पर संस्था के सदस्यों द्वारा रखा गया प्रस्ताव स्वीकार करते हुए, संस्था के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई ने संस्था की ओर से आमंत्रित मुख्य अतिथि जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी वरूण सिंह के हाथों से सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिलवाया।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों से आशा व्यक्त की आप द्वारा संस्था के नियमों का पालन करते हुए दिव्यांग, वृद्ध एवं निराक्षित महिलाओं के लिए समाजिक कार्य कराया जायेगा। साथ ही सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार संस्था के माध्यम से समय समय पर कराकर सरकार की योजनाओं का भी लाभ पात्रों को दिलवाया जायेगा।
अंत में कोई और प्रस्ताव न आने पर संस्था की कार्यवाही अगली दिनांक तक स्थगित की गयी। नव निर्वाचित पदाधिकारी जिला प्रभारी विनय शुक्ला एड0 समाजसेवी एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष सचिन बाथम को जिलाध्यक्ष भाजपा में विशेष रूचि रखने वाली नलिनी गुप्ता को महिला अध्यक्ष नियुक्ति होने पर संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश बाबू यादव दिल्ली से संस्था के प्रभारी संत्यम सौरभ एवं प्रियेश मिश्रा जनपद बहराइच के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह यादव पीलीभीत के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा बरेली मण्डल के संयोजक चाहत मिश्रा बरेली मण्डल की अध्यक्ष रूचि मिश्रा बदायूॅ के अध्यक्ष कमलेश राठौड बालकृष्ण पाण्डेय मीनू मिश्रा अशोक पाण्डेय राजेन्द्र वर्मा चन्द्रसेन रामदेव रेखा देवी सावित्री निर्मला देवी तौलेराम मोरपाल सहित सैकडो पदाधिकारियों एवं दिव्यांग जनों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

दिव्यांग शहनाज ने स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
16/08/2022

दिव्यांग शहनाज ने स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने दिव्यांगो के साथ मनाया 75 वां स्वतंत्रता दिवसदिव्यांग तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ जिला दि...
16/08/2022

आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने दिव्यांगो के साथ मनाया 75 वां स्वतंत्रता दिवस
दिव्यांग तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ जिला दिव्यांग अधिकारी वरूण सिंह एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिध मण्डल के अध्यक्ष सचिन बाथम ने झडीं दिखाकर शुरू करायी।
समिति द्वारा आमत्रित राज्य अल्पसंख्यक आयोग उ0प्र0 सरकार के सदस्य नवेन्दु सिंह इजिकेल ने दिव्यांग जनों के साथ शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण किया।

शाहजहाॅपुर भारत का स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है। सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं।
उक्त अवसर पर आज रामचरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग में आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने दिव्यांगों के साथ 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया। संस्था की ओर से मुख्य अतिथि जिला दिव्यांग अधिकारी वरूण राठौड ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दिव्यांग जनों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित करके किया। समिति की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी अग्निवेश सचिव नीरज बाजपेई विनय शुक्ला एड0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष सचिन बाथम एवं प्रबन्ध निदेशक नरेन्द्र सक्सेना ने दिव्यांगजनों के साथ ध्वजारोहण किया और सामूहिक राष्ट्रगान गाया।
इस अवसर पर श्री वरूण राठौड ने दिव्यांग जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान में गरीब, अमीर सभी को बराबर का अधिकार मिला हुआ है। हमारे देश की आजादी में सभी वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी थी। आज उन्हीं की कुर्बानियों और त्याग से ही हमारा देश स्वतंत्र हुआ है। उनके इस त्याग और बलिदान को हम सभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि यह जनपद शहीदों का जिला है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन से लेकर देश को आजाद कराने तक इस धरती के अनेक बेटों ने अपनी कुर्बानी देश के लिए दी है। हमारा यह जिला पूरे विश्व में शहीदों की नगरी के रूप में जाना जाता है। उन सभी अमर शहीद वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन करते हैं। इसलिए हम सभी लोग मिल-जुलकर बडे़ ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस को मनाते हैं।
इस अवसर पर समिति की ओर से आमत्रिंत राज्य अल्पसंख्यक आयोग उ0प्र0 सरकार के सदस्य नवेन्दु सिंह इजिकेल ने समिति के कार्यो की प्रशंसा की और दिव्यांगजनों के साथ शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण किया।

समिति की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी अग्निवेश ने दिव्यांग जनों से कहा कि हमारे देश के मा0 प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाॅठ पूरे भारत में भव्यता के साथ मनाई जा रही है। हम लोगो ने घर घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित करायें आज दिव्यांग जनों को भी धरों में लगाने हेतु राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रदान किये।
आज के आयोजन को सफल बनाने में अक्षय तिवारी पं0 हरीकेश शुक्ला सुबोध शुक्ला मान्यता प्राप्त पत्रकार शैलेन्द्र वाजपेई भूमि बाजपेई सोनू प्रजापति नेहा मिश्रा हिमाशू कश्यप वालकृष्ण पाण्डेय रामदेव राजेन्द्र वर्मा चन्दसेन वर्मा नलिनी गुप्ता मीनू मिश्रा अशोक पाण्डेय डीके सक्सेना सहित सैकडों दिव्यांग जन मौजूद रहे।

स्ंातान की रक्षा को रखें शिव प्रदोष वृतः प्रशान्त प्रभुशिव महापुराण कथा में सुनाया गया भगवान शिव के भिक्षु अवतार का प्रस...
30/07/2022

स्ंातान की रक्षा को रखें शिव प्रदोष वृतः प्रशान्त प्रभु
शिव महापुराण कथा में सुनाया गया भगवान शिव के भिक्षु अवतार का प्रसंग।
महाशिवपुराण कथा सुनाते प्रशान्त प्रभु व उपस्थित भक्तगण।
कथा में पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द सपत्नी एवं नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने किया पूजन आरती।
आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के मुख्य संरक्षक हरीशरण बाजपेई एवं सचिव नीरज बाजपेई ने अतिथियों को शिव परिबार भेंट करके स्वागत किया।

शाहजहाॅपुर 30 जुलाई श्रावण मास के पुनीत अवसर पर जनपद शाहजहाॅपुर में अखिल विश्व के कल्याण के उदद्ेश्य से आदर्श दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा एवं रूद्राभिषेक मंें शाहजहाॅपुर के पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द सपत्नी एवं नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने व्यास पीठ का पूजन कर भोले नाथ की आरती की।
कथा प्रागण में व्यास पीठ पर उपस्थित परम पूज्य संत श्री प्रशान्त प्रभु जी महाराज के श्री मुख से भक्तों ने कथा का श्रवण किया। महाराज जी ने कथा में प्रसंग सुनाते हुए भगवान शिव के भिक्षु अवतार का चित्रण प्रस्तुत किया महाराज जी ने बताया कि राजा सत्य रथ के द्वारा किये गये धर्म और अधर्म का निरूपम महाराज जी ने करते हुए कहा कि सूत्रीय क्षत्रीय के द्वारा सत्य रथ का वध कर दिया गया जिससे उनकी पत्नी अपने पेट में पल रहे गर्व को जन्ने की इच्छा लेकर जंगल की ओर प्रस्थान कर गयी वही पर जंगल में उन्होने एक सुन्दर अलौकिक वालक को जन्म दिया। परन्तु पूर्व में ही अपने सौत को विश देने के कारण काल चक्र के प्रभाव से उन्हें उसी जंगल में वाद्य ने खा लिया। जिस कारण से भगवान शिव ने उनके पुत्र की रक्षा का वीणा उठाया। और सूती नाम की एक ब्राहम्णी को इस वालक को पालने की आज्ञा भगवान शिव ने प्रदान की।
भगवान शिव ने उस वालक का विवाह गंधर्व राज की कन्या से कराकर उसे पुनः विधर्व देश का राजा वना दिया। क्योंकि सत्य रथ शिव प्रदोष वृत रखने में निपुण था इस कारण से भगवान शिव ने उसके संतान की रक्षा की।
महाराज ने बताया कि जो भक्त शिव प्रदोष वृत रखते है। भगवान शिव उनकी ही नही उनकी संतान की भी रक्षा करते है। इसलिए विश्व में प्रत्येक पिता को चाहिए कि वह अपने संतान की रक्षार्थ शिव प्रदोष वृत अवश्य ही करें।
महाराज जी ने शिव भक्तों से कहा कि यदि व्यक्ति भगवान शिव को अपना आदर्श ही मान लें और यह निश्चय कर लें कि मै शिव समान ही अपने जीवन को रस युक्त रखूंगा और जीवन यात्रा में चाहे कितने भी दुःख रूपी सर्प आये उन दुःखों को धारण करते हुए भी आनन्द के साथ जीवन यात्रा करूॅगा।, मनुष्य का जीवन शांत और सर्वसुखों से युक्त महान् बन जाता है। फिर उसे छोटी-मोटी पीडा व्याधि नही सताती है। समस्त समस्याओं का एक ही समाधान है। वह है। शिव आराधना शिव आराधना करके व्यक्ति अपने जीवन को संवार सकता है। शिव आपकी रक्षा करें।
कथा प्रागण में कथा के बीच-बीच में महाराज जी द्वारा शिव संकीर्तन हर, हर महादेव शिव शम्भू काशी विश्वनाथ गंगे। एवं
जय शिव शंकर शशांक शेखर हर वम हर वम वम वम भोला भवा भयंकर गिरजा शंकर डिम, डिम नृत्यन तेरा। जैसे गाया जाता है। समस्त शिव भक्त शिव मय होकर झूमने लगते है।
श्री शिव महापुराण कथा में मुख्य रूप से सहयोगी हरीशरण बाजपेई हरीओम मिश्रा डाॅ0 रवीमोहन डाॅ0 संगीता मोहन डाॅ राकेश दीक्षित डाॅ सत्यप्रकाश मिश्रा अशोक गुप्ता उद्योगपति पुवाॅया नरेन्द्र सक्सेना, आदि का सहयोग रहा।

संसार का अनोखा विवाह जब भोले बाबा बने दूल्हा                  शाहजहाॅपुर 29 जुलाई श्रावण माह के पुनीत अवसर पर आदर्श दिव्...
29/07/2022

संसार का अनोखा विवाह जब भोले बाबा बने दूल्हा

शाहजहाॅपुर 29 जुलाई श्रावण माह के पुनीत अवसर पर आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा रूद्राभिषेक की ज्ञान गंगा बहाते हुए कथा व्यास प्रशात प्रभू ने भगवान शिव के विवाह की कथा सुनाते हुए बताया कि शिवजी की आज्ञा मानकर भगवान विष्णु सबसे पहले हिमवान के द्वार पर पधारे। देवी माता मैना ने आरती सजाई और उनके साथ की स्त्रियां उत्तम मंगलगीत गाने लगीं। सुंदर हाथों में सोने की थाल शोभित है, इस प्रकार हर्ष के साथ परछन करने चलीं। जब मैना ने विष्णु के अलौकिक रूप को देखा तो प्रसन्न होकर नारद जी से पूछा क्या ये ही मेरी शिवा के शिव हैं
तब नारद जी बोले, ‘‘नहीं, ये तो भगवान श्री हरि हैं। पार्वती के पति तो और भी अलौकिक हैं। उनकी शोभा का वर्णन नहीं हो सकता।’’इस प्रकार एक-एक देवता आ रहे हैं, देवी मैना उनका परिचय पूछती हैं और नारद जी उनको शिव का सेवक बताते हैं। फिर उसी समय भगवान शिव अपने शिवगणों के साथ पधारे हैं। सभी विचित्र वेश-भूषा धारण किए हुए हैं। कुछ के मुख ही नहीं हैं और कुछ के मुख ही मुख हैं। उनके बीच में भगवान शिव अपने नाग के साथ पधारे हैं। शिवजी से द्वार पर शगुन मांगा गया है। बाबा ने पूछा कि शगुन क्या होता है
किसी ने कहा कि आप अपनी कोई प्रिय वस्तु दान में दीजिए। बाबा ने अपने गले से सर्प उतारा स्त्री के हाथ में रख दिया जो शगुन मांग रही थी। वहीं मूर्छित हो गई। इसके बाद जब महादेवजी को भयानक भेस में देखा तब तो स्त्रियों के मन में भारी भय उत्पन्न हो गया। डर के मारे भागकर वे घर में घुस गईं यह सब देखकर देवी मैना ने कहा बेटी का विवाह शिव से नहीं कर सकती हूं।
देवी मैना पार्वती से कहा मैं तुम्हें लेकर पहाड़ से गिर पड़ूंगी, आग में जल जाऊंगी या समुद्र में कूद पड़ूगी। चाहे घर उजड़ जाए और संसार भर में अपकीर्ति फैल जाए, पर जीते जी मैं इससे तुम्हारा विवाह नहीं करूंगी।
नारद जी को भी बहुत सुनाया। मैंने नारद का क्या बिगाड़ा था जिन्होंने पार्वती को ऐसा उपदेश दिया कि उसने बावले वर के लिए तप किया। सचमुच उनको न किसी का मोह है, न माया, न उनके धन है, न घर है। यह सब सुनकर पार्वती अपनी मां से बोली- हे माता! कलंक मत लो, रोना छोड़ो, यह अवसर विषाद करने का नहीं है। मेरे भाग्य में जो दुख-सुख लिखा है, उसे मैं जहां जाऊंगी, वहीं पाऊंगी।
तब नारदजी ने पूर्वजन्म की कथा सुनाकर सबको समझाया और कहा कि हे मैना तुम्हारी यह लड़की साक्षात जगजननी भवानी है। पहले यह दक्ष के घर जाकर जन्मी थी, तब इनका सती नाम था, बहुत सुंदर शरीर पाया था। वहां भी सती शंकरजी से ही ब्याही गई थी। तब पर्वतराज हिमालय ने हाथ में कुश लेकर तथा कन्या का हाथ पकड़कर उन्हें भवानी जानकर शिवजी को समर्पण किया। जब महेश्वर ने पार्वती का पाणिग्रहण किया सभी देवता हृदय में बड़े ही हर्षित हुए। श्रेष्ठ मुनिगण वेदमंत्रों का उच्चारण करने लगे और देवगण शिवजी की जय-जयकर करने लगे। कई प्रकार के बाजे बजने लगे। आकाश से नाना प्रकार के फूलों की वर्षा हुई। शिव-पार्वती का विवाह हो गया। सारे ब्रह्मांड में आनंद भर गया।
इस अवसर पर फलोर मिल के अध्यक्ष रामचन्द्र सिद्यल उमा सिद्यल संध प्रचारक चंदन ऐटा दीपक शर्मा हरीओम मिश्रा नन्द कुमार दीक्षित संजीव दीक्षित नरेन्द्र सक्सेना ने व्यास पीठ का पूजन आरती की।

नीरज बाजपेई
सचिव

🚩🚩🚩 *हर हर महादेव* 🚩🚩🚩आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान द्वारा श्रावण के पवित्र मास में लगातार 08 वें वर्ष 23 जुलाई से 02 अग...
18/07/2022

🚩🚩🚩 *हर हर महादेव* 🚩🚩🚩
आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान द्वारा श्रावण के पवित्र मास में लगातार 08 वें वर्ष 23 जुलाई से 02 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाने वाली
*श्री शिवमहापुराण कथा एंव रुद्राभिषेक* के आयोजन हेतु कथा स्थल *खिरनीबाग रामलीला मैदान शाहजहांपुर उ.प्र* में कथा आयोजन हेतु कथा आयोजक *हरिशरण वाजपेयी* के मार्गदर्शन में मुख्य संयोजक *पं. नीरज वाजपेयी* संयोजक
*नरेंद्र सक्सेना*, आयोजन समिति सदस्य *हरिओम मिश्रा, महेश चन्द्र सक्सेना*, कलश यात्रा प्रभारी *डी. के. सक्सेना*, मीडिया प्रभारी *अरूण दीक्षित* के साथ विधिवत * भूमि पूजन* किया!
साथ ही आयोजन समिति के सदस्यों ने कथा स्थल पर लग रहे वाटरप्रूफ टैंट एंव अन्य चीजों का स्थलीय निरीक्षण किया.........
*हरिशरण वाजपेई* (आयोजक)
09455031681,
*नीरज वाजपेई* (मुख्य संयोजक)
08400433604
*नरेंद्र सक्सेना* (संयोजक)
09936096123, 09455533353

Address

320 Khinni Bagh
Shahjahanpur
242001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ADK Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category