ग्रामोदय

ग्रामोदय गौ आधारित कृषि के साथ जल समृद्ध, गौ समृद्ध, संस्कृति समृद्ध गाँव आत्मनिर्भर भारत का आधार।
(1)

उत्तर प्रदेश के  #सीतापुर में  #सरायननदी के प्राकृतिक स्वरूप को रौंदता एक किनारे का निर्माण।अवश्य ही यह निर्माण अवैध रूप...
04/09/2026

उत्तर प्रदेश के #सीतापुर में #सरायननदी के प्राकृतिक स्वरूप को रौंदता एक किनारे का निर्माण।
अवश्य ही यह निर्माण अवैध रूप से #नदीभूमि पर किया गया होगा।
नदी भूमि का चिन्हीकरण आवश्यक।
चित्र साभार श्री वीरेंद्र सिंह जी

04/09/2026
उत्साह व समारोह पूर्वक संपन्न हुआ लोक भारती का हरिशंकरी पौधारोपण अभियान* #लोकभारती_गोरखपुर  िभाग,  #जिला_प्रशासन,  #शिक्...
02/09/2026

उत्साह व समारोह पूर्वक संपन्न हुआ लोक भारती का हरिशंकरी पौधारोपण अभियान*

#लोकभारती_गोरखपुर िभाग, #जिला_प्रशासन, #शिक्षा_विभाग एवं जनपद की बहुत सी #सामाजिक_संस्थाओं के साथ मिलकर #पर्यावरणसंरक्षण के लिए मंगलवार को बृहद अभियान चला कर जनपद के समस्त राजस्व ग्रामों में उपयुक्त स्थानों पर धार्मिक महत्व के पौधों #हरिशंकरी (पीपल,पाकड़ एवं बरगद) का रोपण किया गया।

सुहाने मौसम में हुए पौधारोपण कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। पौधारोपण कार्यक्रम मंगल गीत गायन, सामूहिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ संपन्न हुआ।

इस अभियान में #भरोहिया ब्लॉक में भरोहिया शिव मंदिर परिसर में तीन हरिशंकरी का पौधारोपण #गोरखनाथमंदिर के मुख्य व्यवस्थापक श्री द्वारिका प्रसाद तिवारी ने किया। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह उपस्थित थे। #कैंपियरगंज ब्लाक में गुलहरिया में* *प्राथमिक व पूर्वमाध्यमिक विद्यालय में पूर्व सूचना आयुक्त श्री हर्षवर्धन शाही और युवा चेतना समिति के अध्यक्ष मान्धाता सिंह ने स्कूल के बच्चों के साथ पौधा रोपण किया।*
#पिपरौली ब्लाक के आईटीएम परिसर गीडा में *जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पधारोपण किया गया। #पिपराइच के कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज परिसर में चार हरिशंकरी पौधों का रोपण *गोरखपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अमरकांत सिंह* ने किया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था इसी प्रकार *विभिन्न ब्लाकों में वहां के खंड विकास अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी एडियो एवं अन्य लोग उपस्थित थे।*

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण पर पूरे विश्व में संकट छाया हुआ है। हाल में नेपाल में आए प्रलय के मूल में भी प्रकृति से हुई छेड़छाड़ प्रमुख कारण है। किसी भी क्षेत्र में
स्वस्थ पर्यावरण के लिए हरित क्षेत्र 33 प्रतिशत होना चाहिए। अपने गोरखपुर में योगी सरकार के सतत गंभीर प्रयास के बावजूद पर्यावरण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कभी जब #गोरखपुर और #महराजगंज जब एक थे, यहां हरित क्षेत्र 70 प्रतिशत हुआ करता था जो पर्यावरण को रोज पहुंचाए जा रहे नुकसान के परिणामस्वरूप घटते - घटते आज की तारीख में लगभग तीन प्रतिशत रह गया है। यह स्थिति तब है जब हम ऑक्सीजन के बिना तीन मिनट भी जिंदा नहीं रह सकते।

जानकारों ने कहा कि घटते कृषि क्षेत्र और पेड़ों की अंधाधुंध कटान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगानी होगी अन्यथा हम #ऑक्सीजन के लिये तरस जाएंगे। सुझाव आया कि अब नहर किनारे, खेतों की मेड़ों पर और जहां भी खाली जगह हो, वहां पीपल, बरगद, पाकड़ और नीम आदि के पौधे व्यापक अभियान चला कर लगाए जाएं।
इस हरिशंकरी पौधारोपण अभियान के विषय मे बताते हुए डॉक्टर जोखन पाण्डेय ने कहा कि यह धार्मिक महत्व के पौधे स्थाई रूप से वर्षों वर्षों तक समस्त जीव कल्याण के लिए उपयोगी है इन्हें सभी ब्लॉकों में उत्साह पूर्वक हरिशंकरी पौधारोपण किया गया है। *जिले में कुल 1621 हरिशंकरी (पीपल पकड़ बरगद) अर्थात 4863 पौधे लगे जो वन विभाग गोरखपुर द्वारा उपलब्ध करायें थे।
इसमें मुख्य रूप से ईं.जेबी राय #गायत्रीपरिवार, अवनीन्द्र पाण्डेय, लोक भारती के डॉ. आशुतोष मिश्र, श्री वीरेंद्र पाठक #ब्रह्मपुर में डॉक्टर चंद्रभूषण त्रिपाठी और उनके सहयोगी गण, #बेलघाट में रामकरन यादव,व सहयोगी गण, #चरगावां जेएन द्विवेदी, पिपराइच में संतोष सिंह श्री राम अयोध्या सिंह, #जंगलकौड़िया में श्री जनार्दन श्रीवास्तव भरोहिया में कृष्ण कुमार साहनी एवं दुर्गेश मिश्र, कैंपियरगंज में श्री उमेश चंद्र शुक्ला परवेज आलम बीईओ लवकुश कुमार,बीईओ भरोहिया श्रीमती नीलम, तारा श्रीवास्तव,, राम सुधारे मिश्र, काशीनाथ यादव,रमेश सिंह भानु प्रताप चंद ज्ञानेंद्र ओझा, राजेश धर दुबे-अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,बलिराम त्रिपाठी शेषनाथ सिंह डॉक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह, पिपरौली काली प्रसाद सिंह,भटहट में नरेन्द्र सिंह,इंदल सिंह खोराबार में अशोक कुमार पांडे,सरदार नगर में,परशुराम विश्वकर्मा ,सहजनवा राजेंद्र पांडे श्री महेश शुक्ला अच्युतानंद, पाली में हरि नारायण दुबे खजनी में राजेश पांडे एवं भानु प्रताप चन्द, पूर्व अरविंद चंद्र , सूर्यनाथ यादव बेलघाट में विजय चौधरी, कौड़ीराम संजय मोनदनवाल, दिलीप गुप्ता,वशिष्ठ त्रिपाठी,गंगाराम चौरसिया गगहा में सुमंत सिंह,बड़हलगंज अनिल कुमार पांडे, डॉ चिंतामणि त्रिपाठी,बांसगांव रामचंद्र पांडे एवं संग्राम सिंह, गोला में काशी त्रिपाठी प्रेम प्रकाश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*इस अभियान के जिला संयोजक डॉक्टर जोखन पाण्डेय शास्त्री ने इस अभियान में मुख्य सहयोगी वन विभाग गोरखपुर के डीएफओ सहित समस्त रेंजर व एसडीओ*, *डीपीओ,जिला प्रशासन गोरखपुर, समस्त बीडीओ, एडीओ,गायत्री परिवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पतंजलि परिवार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,सेवा भारती आदि संगठनों के पदाधिकारी एवं शिक्षकों समस्त सामाजिक गांव के कार्यकर्ताओं के प्रति इस अभियान को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया है।*
डॉ.जोखन पाण्डेय शास्त्री
जिला संयोजक - हरिशंकरी पौधारोपण अभियान गोरखपुर 2026
📞8737801944

नमस्ते बलानां श्रेष्ठ नमस्ते धरणी-धर।प्रलम्बारे नमस्तेऽस्तु एहि मां कृष्ण-पूर्वज॥ #हलधर श्री बलराम जी की जयंती  #हलषष्ठी...
02/09/2026

नमस्ते बलानां श्रेष्ठ नमस्ते धरणी-धर।
प्रलम्बारे नमस्तेऽस्तु एहि मां कृष्ण-पूर्वज॥

#हलधर श्री बलराम जी की जयंती #हलषष्ठी #हरछठ आदि विभिन्न नामों से मनाई जाती है।
शुभकामनाएं

01/09/2026

धान की सीधी बिजाई और सुभाष पालेकर कृषि विधि अनुसरण।
उत्तम परिणाम।
कृषक श्री ज्ञानेंद्र वर्मा
#शाहजहांपुर

01/09/2026

#सुभाष_पालेकर_कृषि का #चमत्कार।
वीडियो साभार श्री रवि द्विवेदी जी
#मैगलगंज

Address

Raja Bhanushah Natural Farms, Math Ka Bagh , Jewan Kothi
Shahjahanpur
242401

Telephone

+919312406516

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ग्रामोदय posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to ग्रामोदय:

Shortcuts

Share

Category