27/03/2025
*** भगवा ढोल के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा सामूहिक शंखनाद कार्यक्रम ***
----सैकड़ों लोग एक साथ शंख बजाकर करेंगे सनातन धर्म का जयघोष
---वैशाली आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा देर शाम तक चलेगी भजन संध्या
शाहजहांपुर/ वीआई पी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस बार भी नव संवत्सर 2082 व चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर सामूहिक शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन हनुमत धाम पर 30 मार्च सायंकाल 5:30 बजे किया जा रहा है जिसमें सैकड़ों लोग एक साथ एक ही समय पर शंखनाद कर सनातनी नववर्ष का जयघोष करेंगे। ★दिल्ली से आ रहा भगवा ढोल आकर्षण का केंद्र रहेगा।
सदर बाजार स्थित विनीत ज्वेलर्स पर आयोजित प्रेस वार्ता में ग्रुप की संरक्षक डॉ.दीपा सक्सेना ने बताया कि शंखनाद कार्यक्रम सनातनी भाइयों को सनातनी नव वर्ष का संदेश देने के लिए आयोजित किया जाता है । सभी एक सूत्र में बंधे और परिवार समाज और राष्ट्र के लिए नई सोच के साथ कुछ ऐसा कर सके जो अपने आप में अनुकरणीय , स्मरणीय बन सके । इस समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी ने पूरे देश को भगवा मय करके सनातनी लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। इसी क्रम में वी आई पी ग्रुप हर संवत्सर पर सभी सनातनियों को एकत्र कर भगवा मय सूत्र में पिरोने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि शंखनाद से आसपास के विषाणुओं का नाश होता है । उन्होंने हनुमत धाम पर 30 मार्च को 5:30 बजे सभी से पहुंचने का आवाहन किया ।
ग्रुप की कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने कहा कि हम सबके लिए गर्व की बात है कि इस बार कार्यक्रम को और भव्यता प्रदान करने के लिए दिल्ली से भगवा ढोल की टीम आ रही है, जो कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बिंदु बनेगी । उन्होंने कहा कि यदि हो सके तो भगवा या पीत वस्त्र धारण कर अपने-अपने शंख साथ में लेकर हनुमत धाम पहुंचे, ताकि कार्यक्रम को और भी भव्य बनाया जा सके।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विनीत ने कहा कि शंखनाद कार्यक्रम में सर्वाधिक देर तक शंख बजाने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा । उनके लिए प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार की व्यवस्था उनकी ओर से की गई है । बीएस पब्लिक स्कूल की प्रबंधक शालिनी अग्रवाल जी की ओर से विजेताओं को नगद धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता ने कहा कि ग्रुप लगातार इस प्रयास में रहता है कि कार्यक्रमों के जरिए सामाजिक जागरूकता एवं सामाजिक समरसता का प्रयास किया जा सके । इसी क्रम में शंखनाद कार्यक्रम इस बार भी भव्य और अद्भुत ढंग से मनाया जा रहा है । उन्होंने सभी से भारी संख्या में हनुमत धाम पहुंचने का आवाहन किया । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में वैशाली म्यूजिकल ग्रुप की ओर से *भजन संध्या* का कार्यक्रम आयोजन होगा जो मंदिर की आरती तक चलेगा। इससे पूर्व कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में कार्यक्रम संयोजक कौशलेंद्र मिश्र ने विस्तृत रूप से चर्चा की।
Suresh Kumar Khanna
MYogiAdityanath
Narendra Modi
Rajesh Shukla
Bharatiya Janata Party (BJP)