Sahajahanpur city

Sahajahanpur city Shahjahanpur was established by Diler Khan and Bahadur Khan,[1] sons of Dariya Khan, a soldier in the army of Mugal Emperor Jahangir.

Both Diler Khan and Bahadur Khan were dignitaries in the regime of Shahjahan.

19/07/2026

सभी भक्त ज्वाला माँ के दर्शन करे
जय माता दी।।।

  शिक्षका ललिता यादव को मिला प्लैटिनम लीडरशिप अवार्ड  #विकास_जनादेश_न्यूज  #शाहजहांपुर ।यूपी के शाहजहांपुर में एक समाजसे...
30/06/2026

शिक्षका ललिता यादव को मिला प्लैटिनम लीडरशिप अवार्ड
#विकास_जनादेश_न्यूज
#शाहजहांपुर ।यूपी के शाहजहांपुर में एक समाजसेवी शिक्षिका को प्लैटिनम लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया है समाज के लिए किए गए बेहतर कार्य को देखते हुए उन्हें यह अवार्ड दिया गया हैं इससे पहले भी उनके बेहतर कार्य के लिए उन्हें इंटरनेशनल लीडरशिप अवार्ड दिया जा चुका है शिक्षिका का कहना है कि वह ऐसे ही आगे भी समाज के लिए अच्छे कार्य करते रहेंगी।

दरअसल लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321B1 के वार्षिक अवार्ड फंक्शन-2026 में लायंस क्लब शाहजहांपुर शक्ति को सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्यों के लिए डिस्ट्रिक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह समारोह बाराबंकी के एक निजी होटल में कल आयोजित हुआ। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आर.सी. मिश्रा ने क्लब द्वारा पूरे वर्ष किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि तराई क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में शाहजहांपुर शक्ति का नाम हमेशा से शामिल रहा है।उन्होंने क्लब की अध्यक्षा लायन ललिता यादव को प्लैटिनम लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया। इससे पहले मल्टीप्ल पर इंटरनेशनल बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड तथा मेंबरशिप अवार्ड मिल चुका है

इस अवसर पर क्लब के संरक्षक पीएमजेएफ लायन तजिंदर पाल सिंह एवं क्लब की चार्टर अध्यक्षा एमजेएफ लायन गुरजीत कौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

क्लब की तमाम सदस्यों के द्वारा उन्हें बधाई दी गई इस दौरान समाजसेवी शिक्षिका ललिता यादव ने कहा कि उनका क्लब सामाजिक क्षेत्र के साथ-साथ अब लड़कियों की शिक्षा के लिए भी जागरूकता अभियान चलाएगा।

 #शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा: एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर में सिपाही की मौत, डॉक्टर समेत दो घायल #विकास_जनादेश_न्यूज/ ...
30/06/2026

#शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा: एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर में सिपाही की मौत, डॉक्टर समेत दो घायल
#विकास_जनादेश_न्यूज/ संजय श्रीवास्तव
शाहजहांपुर। जिले के थाना कटरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एंबुलेंस और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डॉक्टर और एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कटरा में तैनात सिपाही विकास सांगवान, डॉक्टर लक्ष्मण सिंह तथा एंबुलेंस चालक एक होटल से खाना खाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चौधरी ढाबे के पास बरेली-शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर एंबुलेंस चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

नियंत्रण बिगड़ने के बाद एंबुलेंस सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिपाही विकास सांगवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं डॉक्टर लक्ष्मण सिंह और एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

30/06/2026

#शाहजहांपुर में आर्य समाज मंदिर पर कब्जे को लेकर बवाल, शादी समारोह में घुसकर बरातियों पर हमला

शाहजहांपुर। जिले के तिलहर थाना क्षेत्र स्थित आर्य समाज मंदिर में कब्जे को लेकर शुक्रवार को जमकर बवाल हो गया। मंदिर पर कब्जा करने पहुंचे दबंगों ने शादी समारोह के दौरान मंदिर में ठहरे वर-वधू पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि आर्य समाज मंदिर में उस समय शादी समारोह चल रहा था और वर तथा कन्या पक्ष के लोग मंदिर परिसर में ठहरे हुए थे। इसी दौरान विजयपाल सिंह नामक व्यक्ति अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ मंदिर पर कब्जा करने के इरादे से पहुंचा।

आरोप है कि विजयपाल सिंह पहले आर्य समाज मंदिर की कमेटी में पदाधिकारी था, लेकिन बाद में उसे कमेटी से बाहर कर दिया गया था। इसी रंजिश के चलते वह अपने साथियों के साथ मंदिर पहुंचा और वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की और बरातियों को मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें मारपीट और अफरा-तफरी का माहौल साफ देखा जा सकता है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात पर काबू पाया। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

हमले में घायल वर-वधू पक्ष के लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। आर्य समाज मंदिर के पदाधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने कई नामजद आरोपियों समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Address

Shahjahanpur
242001

Telephone

+919651328586

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sahajahanpur city posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share