आपका अपना शाहजहांपुर

आपका अपना शाहजहांपुर Help others

बीती रात मोहल्ला एमन ज़ई, जलाल नगर की अदबी फ़ज़ा उस वक़्त और भी महक उठी जब मरहूम उस्ताद शाइर साग़र वारसी के मकान पर साग़...
19/04/2026

बीती रात मोहल्ला एमन ज़ई, जलाल नगर की अदबी फ़ज़ा उस वक़्त और भी महक उठी जब मरहूम उस्ताद शाइर साग़र वारसी के मकान पर साग़र वारसी मेमोरियल ट्रस्ट के ज़ेरे-एहतिमाम एक शानदार मुशायरा व एज़ाज़ी तक़रीब का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सदारत मशहूर शाइर साजिद ख़ैराबादी ने फ़रमाई, जबकि मुख्य अतिथि अशफ़ाक़ उल्ला ख़ां और विशिष्ट अतिथियों में प्रोफ़ेसर ग़ुलाम अशरफ़ क़ादरी , डॉ. मंसूर अहमद सिद्दीक़ी व तैय्यब अली ख़ां की गरिमामयी मौजूदगी ने महफ़िल को चार चाँद लगा दिए। निज़ामत के फ़राइज़ फ़हीम बिस्मिल ने बड़े ख़ूबसूरत अंदाज़ में अंजाम दिए।
इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से उर्दू अदब की गिरांक़द्र ख़िदमात के एतिराफ़ में सीनियर शाइर अज़ीम शाहजहांपुरी को “साग़र वारसी अदबी अवार्ड -2026” तथा मुमताज़ अफ़साना निगार इरफ़ान अहमद अंसारी को “सआदत हसन मंटो अदबी अवार्ड- 2026” से नवाज़ा गया। दोनों अदीबों को शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिस पर कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा।
सम्मान समारोह के बाद महफ़िल-ए-ग़ज़ल सजी, जिसमें शहर व आसपास के नामवर शाइरों ने अपने कलाम से समां बाँध दिया। साजिद ख़ैराबादी, अज़ीम शाहजहांपुरी, क़दीर मसरूर ,वसीम मीनाई, असग़र यासिर, हमीद ख़िज़र, ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान , मज़हर रामपुरी, शाहिद रज़ा, हसीब चमन, खलीक़ शौक़, राशिद हुसैन राही, सैयद शारिक़ अक्स, गुलिस्तां ख़ान एडवोकेट, फ़हीम बिस्मिल, शाहीना ख़ातून शबनम, सबा नक़वी सबा, डॉ. वाजिद तिलहरी, इशरत सग़ीर, अबू शब्बर ख़ैराबादी , डॉ. शिफ़ा तिलहरी, फ़ैसल फ़ैज़, इब्ने हसन, विकास सोनी ‘ऋतुराज’, रेहान क़ादरी, क़ासिम अख़्तर, फ़रमान चिश्ती आदि शाइरों ने अपने अशआर से महफ़िल को देर तक रोशन रखा और श्रोताओं को आनंदित किया। इस अवसर पर मोहम्मद नक़ी इदरीसी, ख़लीक़ उज़ ज़मां ख़ां, सुधाकर तिवारी एडवोकेट, पार्षद तालिब ख़ा ,इमरान सईद ख़ां , मो. लतीफ़, गुलरेज़ ख़ां, आरिफ़ ख़ां, दिलशाद अहमद ख़ान, अफ़ज़ल ,सादिक़ अली ,फ़ुरक़ान ख़ां , युसूफ़ ख़ां ,मुनीर इदरीसी ,टीटू निहाल अहमद ख़ान ,शमीम अहमद ख़ान वग़ैरह अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
अंत में कार्यक्रम के संयोजक शारिक़ अक्स और परवेज़ अहमद ख़ां उर्फ़ अच्छे मियां ने तमाम मेहमानों, शाइरों और श्रोताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। यह अदबी जलसा न केवल उर्दू साहित्य की रिवायतों का ज़िंदा नमूना साबित हुआ, बल्कि शहर की तहज़ीबी विरासत को भी नई रौनक़ बख़्श गया।

گزشتہ شب محلہ ایمن زئی جلال نگر میں واقع مرحوم استاد شاعر ساغر وارثی کی رہائش گاہ پر ساغر وارثی میموریل ٹرسٹ کے زیرِ اہتمام ایک شاندار مشاعرہ و اعزازی تقریب کا انعقاد عمل میں آیا، جس میں شہر اور اطراف کے ادبی حلقوں کی نمایاں شخصیات نے شرکت کی۔
تقریب کی صدارت معروف شاعر ساجد خیرآبادی نے فرمائی جبکہ مہمانِ خصوصی اشفاق اللہ خان رہے۔ مہمانانِ اعزازی میں پروفیسر غلام اشرف قادری، ڈاکٹر منصور احمد صدیقی اور طیب علی خان شامل تھے۔ نظامت کے فرائض فہیم بسمل نے خوش اسلوبی سے انجام دیے۔
اس موقع پر اردو ادب میں نمایاں خدمات کے اعتراف میں سینئر شاعر عظیم شاہجہاں پوری کو “ساغر وارثی ادبی ایوارڈ–2026” جبکہ ممتاز افسانہ نگار عرفان احمد انصاری کو “سعادت حسن منٹو ادبی ایوارڈ–2026” سے نوازا گیا۔ دونوں شخصیات کو شال اوڑھا کر اور توصیفی اسناد پیش کر کے اعزاز بخشا گیا،
اس کے بعد منعقدہ مشاعرے میں ساجد خیرآبادی، عظیم شاہجہاں پوری، قدیر مسرور، وسیم مینائی، اصغر یاسر، حمید خضر، گیانیندر موہن ‘گیان’، مظہر رامپوری، شاہد رضا، خلیق شوق، حسیب چمن، راشد حسین راہی، سید شارق عکس، گلستاں خان ایڈووکیٹ، فہیم بسمل، شاہینہ خاتون شبنم، ڈاکٹر واجد حسین واجد تلہری، عشرت صغیر، ابو شبر خیرآبادی، صبا نقوی صبا ، ڈاکٹر شفا تلہری، فیصل فیض، ابنِ حسن، وکاس سونی رتوراج ، ریحان قادری، قاسم اختر، فرمان چشتی وغیرہ نے اپنے کلام سے سامعین کو خوب محظوظ کیا ۔
تقریب میں محمد نقی ادریسی، خلیق الزماں خان، سدھاکر تیواری ایڈووکیٹ، کونسلر طالب خان، عمران سعید خان، محمد لطیف، گلریز احمد خان، عارف خان، دلشاد احمد خان، افضل خاں ، صادق علی، فرقان خان، یوسف خان، منیر احمد ادریسی، نہال احمد خان، شمیم احمد خان، ٹیٹو سمیت دیگر معززین بھی موجود رہے۔
آخر میں پروگرام کے کنوینر سید شارق عکس اور پرویز احمد خان عرف اچھے میاں نے تمام مہمانوں، شعرا اور سامعین کا شکریہ ادا کیا اور اس عزم کا اظہار کیا کہ آئندہ بھی اس طرح کی ادبی تقریبات کا سلسلہ جاری رکھا جائے گا۔

आखिरकार मासूम बच्ची इस दुनिया को अलविदा कह गई:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::...
22/09/2025

आखिरकार मासूम बच्ची इस दुनिया को अलविदा कह गई
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

यह एक दुखद घटना है जो उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले के जैतीपुर थाना क्षेत्र में घटित हुई। 14 सितंबर को एक नवजात बच्ची को उसके ही मां-बाप ने बेरहमी से जिंदा मिट्टी में दफना दिया था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बच्ची का छोटा हाथ मिट्टी के बाहर रह गया और उसकी रुलाई सुनकर ग्रामीणों ने उसे देख लिया।
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को मिट्टी से निकाला और उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज शुरू किया और सभी ने उम्मीद की कि वह जीवन की जंग जीत जाएगी। हालांकि, मिट्टी में दफनाए जाने के कारण बच्ची को गंभीर संक्रमण हो गया था।
डॉक्टरों ने अगले आठ दिनों तक बच्ची को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी सारी कोशिशें नाकाम रहीं। मासूम ने अपनी जिंदगी की जंग हार दी और उसकी सांसें थम गईं।
इस घटना ने न सिर्फ शाहजहाँपुर के लोगों को, बल्कि पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है। लोग सवाल कर रहे हैं कि एक नवजात बच्ची का क्या कसूर था? पुलिस फिलहाल इस मामले में बच्ची के बेरहम मां-बाप की तलाश कर रही है। यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है।

***इलेक्ट्रिक स्कूटी में ब्लास्ट: आगरा के लक्ष्मी नगर में भीषण अग्निकांड, बुजुर्ग दंपति की मौत***_______________________...
18/09/2025

***इलेक्ट्रिक स्कूटी में ब्लास्ट: आगरा के लक्ष्मी नगर में भीषण अग्निकांड, बुजुर्ग दंपति की मौत***

____________________________________________
आगरा के लक्ष्मी नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। प्रमोद अग्रवाल के घर में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में सुबह तड़के अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के साथ ही स्कूटी आग की लपटों में घिर गई, और देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। इस भीषण अग्निकांड में 90 वर्षीय भगवती प्रसाद और उनकी 88 वर्षीय पत्नी आग की चपेट में आ गए। दोनों बुजुर्ग दंपति आग में बुरी तरह झुलस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार उस समय घर में सो रहा था, और इस अचानक हुई त्रासदी ने सभी को स्तब्ध कर दिया। इस घटना ने इलेक्ट्रिक स्कूटी की चार्जिंग के दौरान सुरक्षा सावधानियों की अहमियत को एक बार फिर उजागर किया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस दुखद घटना पर हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सभी को इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।
#इलेक्ट्रिकस्कूटी #आगरा #अग्निकांड #सुरक्षा #दुखदघटना

🚨  हरदोई को मिले नए पुलिस अधीक्षक! 🚨जिला हरदोई के नए एसपी के रूप में श्री अशोक कुमार मीणा ने कार्यभार संभाला है। 🛡️ 2015...
18/09/2025

🚨 हरदोई को मिले नए पुलिस अधीक्षक! 🚨

जिला हरदोई के नए एसपी के रूप में श्री अशोक कुमार मीणा ने कार्यभार संभाला है। 🛡️ 2015 बैच के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार मीणा इससे पहले शाहजहांपुर और सोनभद्र में अपनी शानदार सेवाएँ दे चुके हैं। उनकी कार्यशैली जन-समस्याओं के प्रति संवेदनशील और अपराध नियंत्रण में प्रभावी रही है।

18/09/2025

जयपुर में दिल दहलाने वाली घटना
वाई-फाई विवाद में कलयुगी बेटे ने अपनी मां संतोष देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पत्नी को बचाने पहुंचे पति लक्ष्मण सिंह, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल, के सामने हुई यह वारदात। आरोपी बेटा नवीन सिंह (31) पुलिस हिरासत में। पिता ने बेटे के लिए फांसी की मांग की।
#जयपुर #अपराध #दिल्लीपुलिस #सोशलमीडिया

शाहजहाँपुर में गर्रा नदी में फिर एक हादसा! ::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::आज सुबह करीब 5:...
18/09/2025

शाहजहाँपुर में गर्रा नदी में फिर एक हादसा!
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

आज सुबह करीब 5:00 बजे, राजघाट चौकी के पास गर्रा नदी की सीढ़ियों पर एक महिला ने दुपट्टा और पानी की बोतल छोड़कर नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने उसे नदी में उतरते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आए दिन गर्रा नदी में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो चिंता का विषय है। 😔 आखिर इन घटनाओं का कारण क्या है? क्या कहता है आपका मन?

*** जनता को प्राथमिकता – जनप्रतिनिधियों से बाद में मुलाक़ात ***:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::...
17/09/2025

*** जनता को प्राथमिकता – जनप्रतिनिधियों से बाद में मुलाक़ात ***
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

शाहजहांपुर DM का सराहनीय निर्णय

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आम लोगों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था लागू की है।

🕙 सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक – आम जनता सीधे अपनी समस्याएँ रख सकेगी।
🕐 1 बजे के बाद – जनप्रतिनिधि और सम्मानित नागरिकों से मुलाक़ात का समय होगा।

👉 प्रशासन का स्पष्ट संदेश:
“जनता की दिक़्क़तों का हल हमारी पहली जिम्मेदारी है।”

💬 लोगों की प्रतिक्रिया:
“DM साहब की यह पहल वाक़ई सराहने योग्य है।”

12/09/2025

शांति बनाएं रखें अफवाहों में न आएं

Address

Shahjahanpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आपका अपना शाहजहांपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category