Sach ki aabaj

Sach ki aabaj No wrong info

25/06/2026
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व DGP बोले- गोली मारने वाले को फांसी और बाकी टीम को उम्रकैद..ये होना ही चाहिए ऐसा अगर नहीं हो...
24/06/2026

भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व DGP बोले- गोली मारने वाले को फांसी और बाकी टीम को उम्रकैद..
ये होना ही चाहिए ऐसा अगर नहीं होगा तो फर्जी एनकाउंटर करते रहेगे ऐसे लोग.,.....


फर्जी ब्रिगेडियर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मचा हड़कंपसैन्य क्षेत्र में घूमते मिला था युवकशहीद संग्रहालय के पास वर्दी और...
13/06/2026

फर्जी ब्रिगेडियर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

सैन्य क्षेत्र में घूमते मिला था युवक

शहीद संग्रहालय के पास वर्दी और स्टार देखकर हुआ पुलिस को शक, सेना की पूछताछ में खुली पोल, इंटेलिजेंस एजेंसियां भी हुईं सक्रिय बरेली से टीमें रवाना

शाहजहाँपुर। में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े एक बेहद गंभीर मामले ने प्रशासन और सैन्य अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। शहर के अति संवेदनशील सैन्य क्षेत्र में सेना की वर्दी पहनकर स्वयं को ब्रिगेडियर बताने वाला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसकी पहचान आर्यन वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा, निवासी दुर्गा इंक्लेव, हथौड़ा बुजुर्ग के रूप में की गई है।

सूत्रों के अनुसार युवक शहीद संग्रहालय परिसर में सेना की वर्दी पहनकर घूम रहा था। उसके कंधों पर लगे स्टार और गतिविधियों को देखकर वहां मौजूद सैन्य अधिकारियों को संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान युवक की बातों में विरोधाभास सामने आने पर उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी गई।

शाहजहाँपुर का सबसे अति संवेदनशील इलाकों में से एक माना जाता है। यहां छावनी परिषद, सैन्य अधिकारियों की कॉलोनियां, जिलाधिकारी आवास और पुलिस अधीक्षक आवास स्थित हैं। ऐसे में सेना की वर्दी पहनकर किसी व्यक्ति का स्वतंत्र रूप से घूमना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

बरेली से शाहजहाँपुर के लिए खुफिया एजेंसी के अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी पहुँच रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बरेली स्थित सैन्य इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। उनसे पूछताछ और सत्यापन की प्रक्रिया में सहयोग लिया जा रहा है। वहीं प्रशासन का खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है, और युवक के पिछले रिकॉर्ड, संपर्कों तथा गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है।

फ़िलहाल जांच पूरी होने तक चुप्पी साधे हुये हैं, अधिकारी ।

मामले पर सेना और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल सार्वजनिक टिप्पणी करने से बच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है, कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है, और सभी तथ्यों की जानकारी होने के बाद ही आधिकारिक पुष्टि की जायेगी।


Address

Shahjahanpur
242001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sach ki aabaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share