05/01/2025
5 जनवरी 2025
श्री रमेशचंद्र जी कारपेंटर (सर) का सेवानिवृत्ति समारोह ग्राम उगाह में हर्षोल्लास एवं आत्मीयता भरे वातावरण में आयोजित हुआ। श्री विश्वकर्मा गुजराती समाज उत्थान समिति जिला शाजापुर राजगढ़ (म.प्र.) की पूरी कार्यकारिणी के साथ महिला मंडल शाजापुर ने इस गरिमामय कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर इंदौर, उज्जैन, आगर की समितियों के पदाधिकारियों के साथ मालवांचल से बड़ी संख्या में स्नेही समाजजन ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्री रमेशचंद्र जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।