नगर पालिका परिषद शाजापुर

  • Home
  • India
  • Shajapur
  • नगर पालिका परिषद शाजापुर

नगर पालिका परिषद शाजापुर � नगर पालिका परिषद शाजापुर
� स्वच्छ सर्वेक्षण 2025
� मेरा कचरा, मेरी जिम्मेदारी
� शाजापुर,म.प्र

04/09/2026

#स्वच्छतारैली

 #स्वच्छभारतअभियान  #रेली गतिविधि: स्वच्छता रैली का आयोजनआज दिनांक 03 सितंबर 2026 को उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद...
04/09/2026

#स्वच्छभारतअभियान #रेली

गतिविधि: स्वच्छता रैली का आयोजन

आज दिनांक 03 सितंबर 2026 को उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शाजापुर के छात्र-छात्राओं द्वारा नगर पालिका परिषद शाजापुर की सहयोगी संस्था इनोवेशन टेक्नोलॉजी इंटरप्राइजेस की टीम के सहयोग से स्वच्छता रैली निकाली गई।

रैली के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा नागरिकों को स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। रैली में स्वच्छता से संबंधित विभिन्न नारे लगाए गए तथा नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न करने, कचरा इधर-उधर न फेंकने एवं अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

तख्तियों के माध्यम से प्लास्टिक बैन एवं कचरा पृथक्करण का संदेश दिया गया। साथ ही नागरिकों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने के लिए जागरूक किया गया।

गतिविधि के अंत में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न करने तथा स्वच्छ एवं सुंदर शाजापुर बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।

   #नगरपालिकापरिषद्शाजापुरगतिविधि: प्लास्टिक की बोतलों के ढक्कनों से रचनात्मक स्वच्छता एवं पर्यावरण संदेश तैयार किया गया...
02/09/2026

#नगरपालिकापरिषद्शाजापुर

गतिविधि: प्लास्टिक की बोतलों के ढक्कनों से रचनात्मक स्वच्छता एवं पर्यावरण संदेश तैयार किया गया

आज दिनांक 02 सितंबर 2026 को भागीरथी विद्या मंदिर में नगर पालिका परिषद शाजापुर की सहयोगी संस्था इनोवेशन टेक्नोलॉजी इंटरप्राइजेस की टीम द्वारा विद्यार्थियों के साथ रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित गतिविधि आयोजित की गई।
गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा प्लास्टिक की अनुपयोगी बोतलों के ढक्कनों का पुनः उपयोग (Reuse) करते हुए सुंदर एवं आकर्षक पर्यावरण एवं स्वच्छता संबंधी कलाकृति तैयार की गई। विभिन्न रंगों के बोतल ढक्कनों को एकत्रित कर उनका रचनात्मक उपयोग करते हुए पेड़ एवं सजावटी डिजाइन तैयार किए गए।

इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को प्लास्टिक कचरे के पुनः उपयोग, कचरा प्रबंधन, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि अनुपयोगी वस्तुओं को कचरे के रूप में फेंकने के बजाय उनका रचनात्मक एवं उपयोगी तरीके से पुनः इस्तेमाल किया जा सकता है।

गतिविधि में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा Reduce, Reuse एवं Recycle के महत्व को समझा। इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित होती है।

 #स्वच्छभारत  #स्वच्छशाजापुर गतिविधि: सावर्जनिक स्थान पर गंदगी ना करें नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर स्वच्छता ...
02/09/2026

#स्वच्छभारत #स्वच्छशाजापुर

गतिविधि: सावर्जनिक स्थान पर गंदगी ना करें नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।

आज दिनांक 02 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 04 हाट मैदान में नगर पालिका परिषद शाजापुर की सहयोगी संस्था इनोवेशन टेक्नोलॉजी इंटरप्राइजेस की टीम द्वारा नागरिकों को स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।

गतिविधि के दौरान नागरिकों को समझाइश दी गई कि कचरा सड़क पर न फेंके, खुले में कचरा न डालें तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न करें। नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने एवं कचरे का उचित स्थान पर ही निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही नागरिकों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने एवं निर्धारित डस्टबिन में डालने की जानकारी दी गई।

गतिविधि के अंत में नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न करने, कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। नागरिकों ने स्वच्छता बनाए रखने एवं स्वच्छ एवं सुंदर शाजापुर बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।

गतिविधि: बच्चों द्वारा कचरा पृथक्करण एवं सही डस्टबिन में कचरा डालने की प्रतियोगिताआज दिनांक 27 अगस्त 2026 को हमारे विद्य...
27/08/2026

गतिविधि: बच्चों द्वारा कचरा पृथक्करण एवं सही डस्टबिन में कचरा डालने की प्रतियोगिता

आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को हमारे विद्या वैली स्कूल में नगर पालिका परिषद शाजापुर की सहयोगी संस्था इनोवेशन टेक्नोलॉजी इंटरप्राइजेस द्वारा बच्चों के बीच स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रतियोगिता आयोजित की गई।

गतिविधि के दौरान बच्चों को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालने की जानकारी दी गई तथा बच्चों से सही डस्टबिन में कचरा डालने की प्रतियोगिता करवाई गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया और सही डस्टबिन में कचरा डालने का अभ्यास किया। साथ ही बच्चों को अपने घर, स्कूल एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

🌱 संदेश:
गीला कचरा हरे डस्टबिन में एवं सूखा कचरा नीले डस्टबिन में डालें।

🌿 स्वच्छ शाजापुर, स्वस्थ शाजापुर।
#सुखागीला

*गतिविधि: स्वच्छता की पाठशाला**आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को आंगनवाड़ी केंद्र में नगर पालिका परिषद शाजापुर की सहयोगी संस्था...
25/08/2026

*गतिविधि: स्वच्छता की पाठशाला*

*आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को आंगनवाड़ी केंद्र में नगर पालिका परिषद शाजापुर की सहयोगी संस्था इनोवेशन टेक्नोलॉजी इंटरप्राइजेस की टीम द्वारा बच्चों के साथ “स्वच्छता की पाठशाला” गतिविधि का आयोजन किया गया।*

*गतिविधि के दौरान बच्चों को स्वच्छता के महत्व, कचरा पृथक्करण एवं गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के संबंध में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई। बच्चों को अपने घर एवं आसपास साफ-सफाई रखने, कचरा खुले में न फेंकने तथा कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया गया।*

बच्चों द्वारा “स्वच्छता की पाठशाला” संदेश वाली तख्तियों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। बच्चों को यह भी समझाया गया कि वे अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को स्वच्छता और कचरा पृथक्करण के लिए जागरूक करें।

इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा बच्चों के माध्यम से परिवार एवं समुदाय में स्वच्छता का संदेश पहुँचाना
#स्वच्छता #स्वच्छशहर

*गतिविधि: कचरा पृथकरण एवं स्वच्छता सबंधित जानकारी दी गई नागरिकों को**आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को वार्ड क्रमांक 09 स्थित आ...
24/08/2026

*गतिविधि: कचरा पृथकरण एवं स्वच्छता सबंधित जानकारी दी गई नागरिकों को*

*आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को वार्ड क्रमांक 09 स्थित आजाद चौक में नगर पालिका परिषद शाजापुर की सहयोगी संस्था इनोवेशन टेक्नोलॉजी इंटरप्राइजेस की टीम द्वारा नागरिकों को स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण के संबंध में जागरूक किया गया।*

गतिविधि के दौरान नागरिकों को समझाइश दी गई कि घर एवं आसपास से निकलने वाले कचरे को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग करके निर्धारित डस्टबिन में ही डालें तथा अपने घर, दुकान एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखें। नागरिकों को कचरा खुले में न फेंकने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न करने तथा स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण के लिए जागरूक करने की समझाइश दी गई। गतिविधि के अंत में नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने एवं अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।

इस गतिविधि का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा स्वच्छ एवं सुंदर शाजापुर के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।
#स्वच्छभारत

*गतिविधि: कलश यात्रा एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम।**आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को शाजापुर नगर में कलश यात्रा का आयोजन कि...
20/08/2026

*गतिविधि: कलश यात्रा एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम।*

*आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को शाजापुर नगर में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद शाजापुर की सहयोगी संस्था इनोवेशन टेक्नोलॉजी इंटरप्राइजेस की टीम एवं SHG समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।*

कलश यात्रा के दौरान नगर पालिका परिषद शाजापुर की सहयोगी संस्था इनोवेशन टेक्नोलॉजी इंटरप्राइजेस की टीम द्वारा बैनर एवं तख्तियों के माध्यम से पॉलीथिन का उपयोग न करे एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर SHG समूह की महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें स्वयं स्वच्छता अपनाने और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
#नगरपालिकापरिषदशाजापुर

*गतिविधि: SHG महिलाओं के साथ होम कंपोस्टिंग एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम।**आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को नगर पालिका परिष...
19/08/2026

*गतिविधि: SHG महिलाओं के साथ होम कंपोस्टिंग एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम।*

*आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को नगर पालिका परिषद शाजापुर की सहयोगी संस्था इनोवेशन टेक्नोलॉजी इंटरप्राइजेस की टीम द्वारा शहीद पार्क में SHG की महिलाओं के साथ होम कंपोस्टिंग एवं स्वच्छता जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।*

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को घर से निकलने वाले गीले कचरे के उचित प्रबंधन एवं होम कंपोस्टिंग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें समझाया गया कि रसोई से निकलने वाले सब्जियों एवं फलों के छिलके, बचा हुआ जैविक कचरा एवं अन्य गीले कचरे का उपयोग घर पर ही खाद बनाने के लिए किया जा सकता है।

गतिविधि के माध्यम से महिलाओं को प्रायोगिक रूप से समझाया गया कि गीले कचरे को अलग करके उचित विधि से कंपोस्टिंग करने पर उससे प्राकृतिक एवं उपयोगी जैविक खाद तैयार की जा सकती है। साथ ही गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा निर्धारित डस्टबिन में ही कचरा देने के लिए जागरूक किया गया।

महिलाओं को बताया गया कि होम कंपोस्टिंग अपनाने से घर से निकलने वाले गीले कचरे की मात्रा कम होती है, कचरे का उचित प्रबंधन होता है तथा तैयार खाद का उपयोग पौधों एवं घर के बगीचे में किया जा सकता है।

कार्यक्रम के माध्यम से SHG की महिलाओं को अपने घरों में होम कंपोस्टिंग अपनाने तथा परिवार एवं आसपास के लोगों को भी गीले कचरे से खाद बनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना एवं स्वच्छ एवं सुंदर शाजापुर के निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना रहा।
#स्वच्छभारत #नगरपालिकाशाजापुर #होमकंपोस्टिंग

*गतिविधि: विद्यालय में स्वच्छता संवाद एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम।*आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को नगर पालिका परिषद शाजापुर की ...
19/08/2026

*गतिविधि: विद्यालय में स्वच्छता संवाद एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम।*

आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को नगर पालिका परिषद शाजापुर की सहयोगी संस्था इनोवेशन टेक्नोलॉजी इंटरप्राइजेस की टीम द्वारा विद्यालय में स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया।

विद्यार्थियों को बताया गया कि घर एवं आसपास से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करके निर्धारित डस्टबिन में देना चाहिए, ताकि गीले एवं सूखे कचरे का उचित प्रबंधन एवं पुनर्चक्रण किया जा सके। साथ ही पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया।

छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि बाजार जाते समय पॉलीथिन की जगह कपड़े के थैले अथवा पुनः उपयोग किए जा सकने वाले बैग का प्रयोग करें। विद्यार्थियों को अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने तथा स्वच्छ एवं सुंदर शाजापुर के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।
#स्वच्छशहर #स्वच्छशाजापुर #गीलासुखाकचरा

Address

नगर पालिका परिषद शाजापुर
Shajapur
465001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नगर पालिका परिषद शाजापुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share