गिरिपार हाटी समिति

गिरिपार हाटी समिति Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from गिरिपार हाटी समिति, Social service, Shalai.

15/07/2026
*हाटी समिति की साधारण बैठक की कार्रवाई तथा महत्वपूर्ण निर्णय*10 जुलाई शुक्रवार को केंद्रीय हाटी समिति की एक महत्वपूर्ण ब...
11/07/2026

*हाटी समिति की साधारण बैठक की कार्रवाई तथा महत्वपूर्ण निर्णय*
10 जुलाई शुक्रवार को केंद्रीय हाटी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष डॉ अमीचंद कमल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। भारी बारिश के कारण कई सदस्य बैठक में भाग लेने नहीं पहुंच सके फिर भी बैठक में 92 सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक में दिवंगत सदस्यों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महा सचिव के द्वारा पिछले बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए आज का एजेंडा प्रस्तुत किया गया। कोषाध्यक्ष श्री अतर सिंह नेगी द्वारा आय-व्यय की ओडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
हाटी समिति की लीगल कमेटी द्वारा हाटी जनजाति कानूनी प्रक्रिया सम्बन्धी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
लीगल कमेटी ने सोशल मीडिया पर फैलाए गए सभी आरोपों के जवाब देते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व सोलिसिटर जनरल मुकुल रोहतगी, ASG के० नटराजन, ASG SD Sanjay, पंजाब सरकार के सुप्रीम कोर्ट में स्टेंडिंग कोंसल करण शर्मा, हिमाचल हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज स्व० सुरेन्द्र ठाकुर तथा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील जोगेंद्र अत्री जी से कानूनी सलाह ली गई थी। उनके मुताबिक 1/10 की पार्टी सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर नहीं कर सकती लेकिन जो मुख्य पक्षकार राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार है वे सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम स्थगन आदेश हटाने के लिए अपील दायर कर सकती हैं क्योंकि याचिकाएं राज्य तथा केंद्र सरकार के विरुद्ध दायर हैं और उन्ही पर उच्च न्यायालय ने अंतरिम स्टे दिया है। लीगल कमेटी ने कहा कि हाटी समिति के वकील द्वारा तत्काल प्रभावी और निरंतर सुनवाई के लिए भी हाईकोर्ट में एप्लिकेशन दायर की जा चुकी है। साथ ही केंद्रीय हाटी समिति द्वारा मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखकर निवेदन किया गया है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से हाटी समुदाय को शीघ्र न्याय दिलवाने के लिए पहल करे।
इसके अलावा निम्न प्रस्ताव भी पारित किए गए:-
प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक प्रस्ताव पारित किया गया है जिसमें मांग की गई कि हाटी जनजाति कानूनी अधिकार के साथ गिरिपार क्षेत्र के भाट ब्राह्मण समुदाय को OBC के लाभ की पात्रता भी बरकरार रखी जाए। केंद्रीय हाटी समिति की एक अनुशासन कमेटी का भी गठन किया गया है जो हाटी समिति तथा यूनिटों में अनुशासन सम्बन्धी शिकायतें सुनेगी तथा कार्रवाई भी करेगी इस कमेटी में निम्न 5 सदस्य (श्री विजय सिंह पुंडीर संगड़ा ब्लॉक, श्री रविदत्त भारद्वाज राजगढ़ ब्लॉक, श्री शिवानन्द शर्मा तिलोरधार ब्लॉक,श्री बसन्त चौहान शिलाई ब्लॉक तथा श्रीमती बबीता परमार आंजभोज क्षेत्र पांवटा ब्लॉक) से होंगे। बैठक में श्री विनय छिंटा, कोषाध्यक्ष श्री अतर सिंह नेगी, लीगल सेल सदस्य श्री रणसिंह चौहान,श्री ओमप्रकाश चौहान, श्री मेलाराम शर्मा, श्री बलवीर सिंह ठाकुर, श्री प्रताप सिंह चौहान मिल्ला, प्रोफेसर रामलाल तोमर, श्री खजान सिंह नेगी, श्री शिवानन्द शर्मा, श्री हरिन्द्र शर्मा पुजारी,श्री हीरा सिंह बरफाईक, श्री रवीन्द्र चौहान, भीम सिंह चौहान तथा मनोज कमल आदि ने अपने विचार रखे। बरसात के बाद सितंबर महीने में आगामी बैठक रेणुका में रखने का निर्णय लिया गया है जिसकी तारीख बाद में निर्धारित की जाएगी।
बैठक के बाद मन्दिर कमेटी की ओर से दोपहर भोजन की सुन्दर व्यवस्था की गई थी सभी ने भोजन का आनंद लिया। अन्त में सभी सदस्यों व मंदिर कमेटी का धन्यवाद किया गया और सभा को विसर्जित किया गया।
धन्यवाद सहित 🙏
महासचिव अध्यक्ष
केंद्रीय हाटी समिति गिरिपार क्षेत्र

हाटियो का दोषी कौन? साफ पता है सबको लेकिन कुछ लोग गुलाम जंजीरे तोड़ नहीं सकते। हैरानी तो इस बात पर है कि हमारा राजपूत समा...
01/07/2026

हाटियो का दोषी कौन? साफ पता है सबको लेकिन कुछ लोग गुलाम जंजीरे तोड़ नहीं सकते। हैरानी तो इस बात पर है कि हमारा राजपूत समाज जिसको इसका सबसे अधिक लाभ है वो भी ये जंजीरे तोडना नहीं चाहते।
कोई ठेकेदारी करके खुश है कोई टेंक लेकर, कोई इस पर अपनी राजनिति चमकाकर। और फिर अंततः अपनी गलती का ठीकरा दूसरो पर फोड़ना चाहते है।
आखिर गुलामी कि ये मानसिक बेड़िया कब तोड़ोगे?

शिलाई क्षेत्र में हाटी समिति से सवाल पूछने वालों की एक ऐसी जमात पैदा हो गई है जिन्हें ना तो हाटी मुद्दे की सही समझ है ना...
30/06/2026

शिलाई क्षेत्र में हाटी समिति से सवाल पूछने वालों की एक ऐसी जमात पैदा हो गई है जिन्हें ना तो हाटी मुद्दे की सही समझ है ना ही कभी कोई सहयोग किया है केवल अपने नेता की गुलामी में ही आधा जीवन बिता दिया है फिर भी हाटी समिति से सवाल पूछना कोई बुराई नहीं है लेकिन हाटी समिति एक प्रतिष्ठित और जिम्मेदार सामाजिक संगठन है और केवल वाहवाही के लिए सोशल मीडिया में दिखावा या किसी नेता की चाटुकारिता नहीं करती। जिन्होंने हाटी मुद्दे पर सहयोग किया है उन नेताओं और अधिकारियों का एहसान भी मानती है और धन्यवाद भी करती है। जब जब बैठक होती है तो उसमें सभी पहलुओं पर प्रश्न भी पूछे जाते हैं और जवाब भी मिलते हैं लेकिन केवल सोशल मीडिया में बने रहने के लिए हाटी समिति कभी अपना स्तर नहीं गिराती। जो लोग केवल कुछ समय की वाहवाही के लिए हाटी मुद्दे को हथियार बनाना चाहते हैं वे सच्चाई से बहुत दूर हैं और शिलाई की जनता को भी इनके बारे में सचेत रहना बहुत जरूरी है। क्योंकि ऐसे उछल-कूद करने वाले हमारे शिलाई क्षेत्र के अलावा राजगढ़,संगड़ाह, आंज भोज में देखने को नहीं मिलते हैं और ना ही वहां के लोग कभी इस तरह हंसी के पात्र बनते हैं।
जय हाटी जय माटी।

29/06/2026

कांग्रेस शुरू से नहीं चाहती कि हाटी हो, इसलिए आज भी रोकने में षड़यंत्र करती रहती है।

यह लेख किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि आज के समाज कि संकुचित सोंच और समाज के पढ़े लिखें लोगो कि अवसरवादिता वाली सोंच...
28/06/2026

यह लेख किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि आज के समाज कि संकुचित सोंच और समाज के पढ़े लिखें लोगो कि अवसरवादिता वाली सोंच, मन कि कुंठा, आज कि पीढ़ियों कि वेदना, करुणा तथा हाटी आंदोलन से अपना भविष्य ताराशने वाले युवाओ और गेहूं के बिच में घुन कि तरह पीस जाने वाली आम जनता पर आधारित है अतः इसे समाज के बिच जागरूकता के मद्देनजर आप सभी के समक्ष लिख रहा हूँ। विवेक आपका है, समझ भी आपकी है, दृश्य भी आप सभी के समक्ष है।

हाटी आंदोलन अधिकारों कि लड़ाई थीं, नेतागिरी चमकाने कि नहीं। आखिर कब तक नेता बनके समाज को गुमराह करते रहेंगे। आम जन मानस को उन नेताओं कि पहचान करना जरुरी है जो जानबूझकर आंदोलन को कमजोर करने में लगे है। यहाँ हर कोई उठकर नेता बनने के लिए अपनी भूमिका बाँधना चाहता है। कभी कोई आता है कभी कोई ऐसे में ऐसे अवसर वादी लोगो को पहचान करना जरुरी है और यह पहचान आम जनता को खुद के विवेक के आधार पर करनी होंगी। हाटी हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है यह कोई राजनितिक अखाडा नहीं है जो भी आएगा और हम सबके स्वाभिमान को कुचल कर आगे निकल जाएगा।

ये बड़े बड़े अवसरवादी लोग, नेता, तथा कुछ पूँजीपति लोगो ने फुटबाल बनाकर रखा है आम जनता का। इसलिए पहचान करो ऐसे निक्क्मे लोगो कि और गलती से भी उन्हें ऐसा अवसर मत देना क्योकि एक बार गर्दन पर इन्हे पाव रखने का अवसर अगर इन्हे मिल गया तो फिर जीवन भर या तो इनकी गुलामी करते रहो या फिर समय ओर ऐसे लोगो को पहचान कर उन्हें जद समेट उखाड़ फ़ेंको। ऐसे कौन लोग हो सकते है इस पर बिचार आप सबने करना है कि कौन कब कब आपके बिच खुद कि राजनीती चमकाने आता है और खुद को आपका हितेषी बताता है।

जिसने भी इसमें ये कहा हो कि मैंने ये किया वो किया... समझ लो वह व्यक्ति समाज के लिए नहीं बल्कि अपनी निजी महत्त्वकांशा को आगे लेकर चल रहा है इसमें कई ऐसे लोग है जो ये कहते नहीं थकते... कि "हम जाने हमने क़्या क़्या किया है और आज सब नेता बने है "
समझ लो वह व्यक्ति अपने निजी हित को ऊपर रखकर सिर्फ श्रेय अपने हाथ में लेना चाहते है।

असल में जिन लोगो ने मूल संघर्ष किया है वो शांत होकर इंतजार में है कि कब हमें अच्छी खबर मिले और आम जन मानस को इसका लाभ पहुंचें।

आज तो नेतागिरी करने के लिए सब मैदान में है सब चाहते है कि अंतिम श्रेय हमें मिले कि हमे। लेकिन असल में जिन्हे श्रेय जाना चाहिए उन्हें कोई भी देना नहीं चाहता, बस सबको अपनी दाल रोटी पकानी है।

10 जुलाई को बैठक है हरीपुरधार में और उस दिन सब लोग आने चाहिए और जिसकी जो भी टिस है या भड़ास है या कोई सवाल है चाहे वो सही हो या गलत, राजनितिक हो या गैर राजनितिक सबका समाधान वहाँ पर होगा।
लेकिन ध्यान रहे हम सबको मर्यादित रहना होगा अभी भी षड़यंत्रकारी ताकते हमारे पीछे लगातार लगी हुई है ऐसे में संयम धैर्य और बुद्धिमता का परिचय देना अनिवार्य है।

हित जैसा भी हो हमें गणतंव्य तक पहुंचना है ऐसे में हमें अपने हाटी योद्धाओ के त्याग समर्पण और उनके बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। श्रेय भी मिलेगा और हर उस व्यक्ति को जाएगा जिसने इसमें रामायन कि गिलहरी जैसी भी भूमिका निभाई हो लेकिन कोई ऐसा कार्य मत करना कि जिससे हाटी कि मूल बिचारधारा और लक्ष्य को ठेस पहुंचें।

आज कदम कदम पर हर एक व्यक्ति को उकसाने का प्रयास किया जा रहा है जो भी व्यक्ति इस आंदोलन से जुड़ा है उसके अंदर अलग-अलग जगह पर अलग-अलग प्रकार से अलग-अलग महत्वाकांक्षी नेताओं द्वारा जहर भरने का काम किया जा रहा है ताकि या तो आंदोलन कमजोर हो जाए या फिर षड्यंत्रकारी ताकतों को इसमें अपना हित साधने का अवसर मिल सके।

जब से यह आंदोलन कामयाबी की ओर बढ़ा है तब से लेकर षड्यंत्रकारी नेताओं ने और उनके बुर्को ने हर प्रकार से समाज को बांटने और तोड़ने का प्रयास किया है ताकि उन्हें राजनीतिक लाभ प्राप्त हो सके।

आप सभी जानते हैं की हाटी आंदोलन में गिरीपार के सभी जनमानस का चाहे वह OBC से संबंधित है, चाहे वह समान्य जाती हो , या फिर अनुसूचित जाति से संबंधित है इसमें सभी का योगदान है। यह अलग बात है कि अनुसूचित जाति के भाई लोगों को कुछ उनके तथाकथीत नेताओं द्वारा इस मार्ग से उन्हें अलग करके अनुसूचित जनजाति के अधिकार से वंचित रखा है लेकिन फिर भी हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इसमें उनका भी बराबर योगदान है और आज भी अनुसूचित भाई हमें हर प्रकार का सहयोग समर्थन दे रहे है कुछ शरारती तत्व को छोड़कर।

जब से आंदोलन शुरू हुआ है तब से इसमें सभी लोगों का भरपूर सहयोग समर्थन हम सबको मिला है।
यहां तक की हमारे अनुसूचित जाति के भाइयों के द्वारा भी हमें कोर्ट के भीतर केस लड़ने के लिए चंदा तक भी हमें दिया गया है तो ऐसे में हम यह कदापि नहीं कह सकते कि इसमें किसी का योगदान नहीं है।

इस आंदोलन में हर एक उस व्यक्ति का सहयोग है जिसने लेशमात्र भी इसमें सहभागिता की है।

अतः में अपने सभी भाई बंधुओ से आग्रह करता हूं की आप सोच समझ कर अपने विवेक का उपयोग करते हुए इस आंदोलन को संपूर्ण करने में हम सबका साथ दे ताकि हम समूचे गिरीपार क्षेत्र को जनजाति अधिकार के साथ-साथ सार्वभौमिक विकास करने में भी सफलता हासिल कर सके। अभी लड़ाई बहुत लम्बी है सर्टिफिकेट बनना संघर्ष का पहला पड़ाव है अभी हमें आगे चलकर अपने क्षेत्र को जनजाती क्षेत्र बजी घोषित करवाना है इसलिए जिसने अवसर तलाशने है इसके बाद भी अवसर प्राप्त होंगे लेकिन इस समय संयम, धैर्य और शान्ति का परिचय देना होगा। हमें हर सवाल करना है हमें हर एक बात पूछने का अधिकार है समिति से पूछने का कि वो अभी तक हमें प्रमाण पत्र जारी करवाने में सफलता हासिल क्यों नहीं कर सके। हमने जिन्हे नेतृत्व सौंपा है वह इसलिए सौंपा है कि वह आम जन मानस कि आवाज बनकर हाटी के मुद्दे को क़ामयाबी के शिखर तक लेकर जाए।
लेकिन यदि वो जायज कारण है तो हमें धैर्य के साथ सहयोग भी करना होगा अन्यथा सभी को अधिकार है इस बिच अपनी बात रखने का और उचित निर्णय लेना का। अतः आप सभी शुभ चिंतक 10/07/2026 के दिन हरीपुरधार मंदिर में जरूर आए और अपनी बात समिति के समक्ष रखे।

आओ मिलकर एक सशक्त एकजुट और भव्य समाज कि संकल्पना को साकार करने में अपनी भूमिका अदा करें।

जय हाटी जय माटी 🚩🚩🚩

Address

Shalai
173027

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when गिरिपार हाटी समिति posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category