20/03/2015
हर मां का यही कहना बेटी को अनपढ़ नहीं रखना
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जिला स्तर पर स्कूल चलो रैली शुक्रवार को निकाली जाएगी। वीवी इंटर कालेज में रैली का शुभांरभ डीएम प्रमोद कुमार पांडे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान द्वारा सुबह 9 बजे हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। रैली का समापन राष्ट्रीय किसान डिग्री कालेज में सभा के साथ समापन होगा। उधर, जिले भर में स्कूल चलो रैली निकालकर बच्चों-शिक्षकाें ने हर मां का यही कहना बेटी को अनपढ़ नहीं रखना नारे लगाए।
शुक्रवार को स्कूल चलो रैली के तहत प्राथमिक विद्यालय महरमपुर में ग्राम प्रधान संदीप कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में ग्रामीणों बच्चाें को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। पढ़ लिख लेगा जब हर बच्चा, भविष्य देश का बनेगा अच्छा, जन- जन का यह नारा है, शिक्षा ही लक्ष्य हमारा है। ग्राम वासियों को यह पैगाम, सबको शिक्षा- सभी को काम। रैली में प्राध्यापक जनेश्वर प्रसाद शर्मा, सहायक अध्यापक आदित्य कुमार, रवि कुमार, राजकुमार, सचिन कुमार मौजूद रहे। बनत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रैली को बीएसए अरविंद कुमार, बनत नगर पंचायत के चेयरमैन जयतर पाल सिंह, जिला समन्वयक पवन कुमार भाटी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर वार्ड सभासद धर्मवीर सिंह, अजय कुमार, रहतूलाल, प्रभात, शशि प्रभा, खलील अहमद, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार रश्मि वार्डन, नवीन कुमार, इमरान अहमद, उमा रानी, वीरेंद्रसिंह, आदिती, सत्यवती मौजूद रहे।
ग्राम धनेना प्राथमिक विद्यालय उत्तर प्राथमिक विद्यालय धनेना में सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रधानाध्यापक राधेश्याम ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर विवेक कुमार, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, अमरीश कुमार, सुशील कुमार मौजूद रहे। ग्राम जलालपुर के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयाें के छात्र- छात्राओ ने रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार एवं कृ ष्णपाल ने किया। रैली में अभिभावकों को अपने बच्चों का नामाकंन कराने के लिए प्रेरित किया। रामनारायण, प्रमोद सिंहवाल, आदेश चौधरी, नेहा, मीनू,मैना, रामपाल राकेश, ओम, विनोद कुमार मौजूद रहे। ग्राम लांक में स्कूलों चलो रैली पूर्व माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर गांव भ्रमण के बाद समाप्त हुई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक धीर सिंह मौजूद रहे।