26/05/2026
गांव हसनपुर लुहारी में गुरुद्वारा साहिब गुरु नानक दरबार में स्वर्गीय सरदार मीरसिंह की स्मृति मे चैरिटी आई हॉस्पिटल सहारनपुर की ओर से 15वें विशाल निशुल्क आँखों की जाँच शिविर का शुभारम्भ सम्मानित ग्रामवासियों के साथ फीता काटकर किया जिसमे 130 लोगों की आखों की जांच की गई।
इस अवसर पर डॉ मानसी, डॉ दीपक रावत एवं उनकी टीम के साथ साथ सरदार नैनसिंह, अंकुश सैनी, सरदार गुरमीत, सरदार गुरदास, अनिल सैनी, मदन सिंह, सरदार श्यामलाल, अंकुर सैनी, राकेश सैनी, मोनू डी वीं एस आदि सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से मरीजों की काला मोतिया, रेटिना एवं नासूर की जांच की गई।