Bihar Rural Livelihoods Promotion Society - Jeevika, Sheohar

  • Home
  • India
  • Sheohar
  • Bihar Rural Livelihoods Promotion Society - Jeevika, Sheohar

Bihar Rural Livelihoods Promotion Society - Jeevika, Sheohar Official page of JEEViKA Sheohar

24/12/2024
आज के अखबार में जीविका द्वारा आयोजित SVEEP संबंधित गतिविधियों की खबरें।
21/04/2024

आज के अखबार में जीविका द्वारा आयोजित SVEEP संबंधित गतिविधियों की खबरें।

प्रेस विज्ञप्ति.......................जीविका दीदियां लोकतंत्र को कर रही मजबूत: निहारिका राजपुरनहिया : प्रखंड के बखार चंड...
20/04/2024

प्रेस विज्ञप्ति.......................
जीविका दीदियां लोकतंत्र को कर रही मजबूत: निहारिका राज
पुरनहिया : प्रखंड के बखार चंडिहा पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय पिपराही पुनर्वास टोला में जीविका दीदियों के साथ मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में युवा पेशेवर सतत जीविकोपार्जन निहारिका राज जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा की लोकतंत्र में बिना किसी भेदभाव के सभी भारतीय नागरिक को एक मत देने का अधिकार प्रदान किया गया है। भारत में गुप्त मतदान द्वारा सभी नागरिक अपने प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं। प्रत्येक पांच वर्ष पर चुनाव होता है। जीविका दीदी जागरूक मतदाता की तरह अपने परिवार के साथ 25 मई को अपने बूथ पर वोट देने जाएं। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों ने पहले भी लोकतांत्रिक कार्यक्रमों में भाग ले कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करती आई हैं। प्रबंधक सामाजिक विकास ओसामा हसन ने कहा कि चुनाव भारत का महापर्व है जिसमे सभी धर्म जाति, वर्ग एवं भाषा के लोग मानते हैं। बिना किसी भय और लालच के इस महापर्व में मतदान कर हिस्सा लें। मौके पर उपस्थित प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्याम नारायण ठाकुर ने उपस्थित जीविका दीदियों, सेविका एवं सहायिका को शपथ दिला कर सत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया।
मौके पर एलएस ममता कुमारी, पंचायत सचिव सुमित कुमार, प्रबंधक गैर कृषि सैयद हसन वासिफ, सामुदायिक समन्वयक बबिता कुमार, जीविका दीदियां और आईसीडीएस के कर्मी मौजूद थे।

डुमरी कटसरी, शिवहर में जीविका समूह ने हाथों में मेंहदी रचा मतदान के लिए किया जागरूक।
20/04/2024

डुमरी कटसरी, शिवहर में जीविका समूह ने हाथों में मेंहदी रचा मतदान के लिए किया जागरूक।

जिला पदाधिकारी महोदय, शिवहर की अध्यक्षता में आज प्रखंड परिसर शिवहर सदर एवं पिपराही में जीविका दीदियों के साथ मतदाता जागर...
19/04/2024

जिला पदाधिकारी महोदय, शिवहर की अध्यक्षता में आज प्रखंड परिसर शिवहर सदर एवं पिपराही में जीविका दीदियों के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने उपस्थित जीविका दीदी सेविका एवं सहायिका को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव का त्योहार भारत का सबसे बड़ा त्योहार है। चुनाव भारत का महापर्व है । प्रत्येक पांच वर्ष पर चुनाव में भाग ले कर अपने प्रतिनिधि को चुनने का मौक़ा मिलता है। उन्होंने कहा कि शिवहर में 25 मई को मतदान होना है। सभी जीविका दीदी अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंच कर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शपथ दिला कर मतदान के लिए प्रेरित किया। मौके पर एसपी , उप विकास आयुक्त, एडीएम,डीसीएलआर, जिला परियोजना प्रबंधक , प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक, प्रबंधक सामाजिक विकास व अन्य मौजूद थे। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक के द्वारा दीदियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

मतदाता जागरूकता अभियान की खबर आज के प्रभात खबर में।
10/04/2024

मतदाता जागरूकता अभियान की खबर आज के प्रभात खबर में।

खेतों में जा कर  मतदान के लिए किया जागरूक।
09/04/2024

खेतों में जा कर मतदान के लिए किया जागरूक।

मतदाता जागरूकता अभियान की खबरें।
09/04/2024

मतदाता जागरूकता अभियान की खबरें।

प्रेस विज्ञप्ति...........*जीविका दीदियों ने पिपराही में सौ प्रतिशत मतदान कराने का लिया प्रण ।*प्रखंड मुख्यालय पिपराही: ...
06/04/2024

प्रेस विज्ञप्ति...........
*जीविका दीदियों ने पिपराही में सौ प्रतिशत मतदान कराने का लिया प्रण ।*
प्रखंड मुख्यालय पिपराही: उप विकास आयुक्त श्री अतुल कुमार वर्मा के निर्देश में प्रखंड परिसर में स्थित मीटिंग हॉल में जीविका के कम्युनिटी मोबिलाइजर, एमबीक, सीएफ के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जीविका डीपीएम श्री गुलाम कौसर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री आदित्य सौरभ ने की।
डीपीएम श्री गुलाम कौसर ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव देश का महापर्व है। ये पर्व लोकतंत्र का स्तंभ है। इसमें सभी जाति, सभी धर्म और सभी क्षेत्र के लोग बिना किसी भेदभाव के मनाते हैं। ये पर्व प्रत्येक पांच साल पर आता है। उन्होंने उपस्थित कैडर को संबोधित करते हुए कहा कि वोट देना सभी का अधिकार है और हम सब का कर्तव्य है कि सभी को वोट देने के लिए जागरूक करें। उन्होंने उपस्थित दीदियों से आग्रह किया कि समूह की सभी दीदियों के परिवार को जागरूक कर वोट डालने के लिए प्रेरित करें।
मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री आदित्य सौरभ ने दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका बिहार में एक बड़ी शक्ति है। उनकी पहुंच घर घर तक है। उन्होंने दीदियों से आह्वान किया कि वो अपनी शक्ति पिपराह में वोट प्रतिशत बढ़ाने में लगाएं। उन्होंने कहा कि जीविका दीदी अगर अपनी शक्ति दिखा दें तो 25 मई 2024 को पिपरही का वोट प्रतिशत सौ हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब सभी वोटर वोट करेंगे तो एक सही प्रतिनिधि का चुनाव हो सकता है। और इस प्रकार लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हो सकती हैं।
मौके पर उपस्थित प्रखंड परियोजना प्रबधक ने कहा कि सभी कैडर ग्राम संगठन और समूह वार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेंगी। इन कार्यक्रमों में रंगोली, मेंहदी, प्रभात फेरी/जागरूकता रैली, कैंडल मार्च आदि महत्वपूर्ण हैं। ये कार्यक्रम 22 मई तक किए जायेंगे।
कार्यक्रम में लोहिया स्वस्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक विद्या नाथ, प्रबंधक सामाजिक विकास ओसामा हसन, एलएस सुरभि कुमारी, सामुदायिक समन्वयक आलोक कुमार, धीरज कुमार, निकहत परवीन समेत प्रखंड की 130 से अधिक जीविका कैडर और तीनो संकुल संघों की लीडर मौजूद थीं।
बैठक के बाद प्रखंड परिसर से रैली निकाली गई मतदाता जागरूकता के नारे लगाए हुए।

Address

Sheohar
843329

Telephone

+919065511969

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Rural Livelihoods Promotion Society - Jeevika, Sheohar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bihar Rural Livelihoods Promotion Society - Jeevika, Sheohar:

Share