PRO Sheopur

PRO Sheopur PROjansampark Sheopur, Government of Madhya Pradesh

जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक 6 सितंबर को  -----नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री...
05/09/2026

जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक 6 सितंबर को
-----
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक 6 सितंबर को दोपहर 02 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

शिक्षक दिवस समारोह आयोजित, सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित-----शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षको का सम्म...
05/09/2026

शिक्षक दिवस समारोह आयोजित, सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित
-----
शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षको का सम्मान करते हुए वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत ने कहा कि जिन हाथों ने पीढ़ियों को शिक्षित किया, संस्कार दिए और समाज को दिशा प्रदान की, उन गुरुजनों का सम्मान हमारे लिए गौरवशाली क्षण है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को अक्षर ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व को गढ़ते हैं और उनके भीतर संस्कार, अनुशासन, नैतिकता एवं राष्ट्रप्रेम का संचार करते हैं। शिक्षक के मार्गदर्शन से ही एक विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित करता है। शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की वह मजबूत नींव हैं, जिस पर देश का उज्ज्वल भविष्य खड़ा होता है। शिक्षक का योगदान केवल विद्यालय की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उनके द्वारा दी गई शिक्षा, प्रेरणा और संस्कार पीढ़ियों तक समाज को दिशा देते रहते हैं।

श्री रावत ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल शुभकामनाएं देने का दिन नहीं, बल्कि उन गुरुजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के भविष्य को संवारने में समर्पित किया है। सेवानिवृत्ति के पश्चात भी शिक्षकों का अनुभव समाज के लिए प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक बना रहता है।

पूर्व वनमंत्री एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रावत के निवास पर आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अशोक दंडोतिया, बीआरसी श्री वशिष्ठ, भाजपा जिला महामंत्री श्री अरविंद सिंह जादौन, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कैलाश सिरोठिया, विजयपुर मंडल अध्यक्ष श्री शुभम मुदगल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री श्रीधर गुर्जर, श्री दिनेश शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री सोबरन सिंह जादौन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर शिक्षा एवं समाज निर्माण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

समारोह में उपस्थित सेवानिवृत्त शिक्षकों के अनुभव, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को नमन करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम का वातावरण गुरुजनों के प्रति सम्मान, आत्मीयता और कृतज्ञता से सराबोर रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त शिक्षक उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन जारी   -----संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर उनके जीवन-दर्शन, ...
05/09/2026

समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन जारी
-----
संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर उनके जीवन-दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” का आयोजन जारी है।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में समसरता संकल्प अभियान एवं यात्रा निर्धारित रूट अनुसार संचालित है। इस दौरान यात्रा का ग्रामों में स्वागत किया जा रहा है तथा कलश पूजन किया जा रहा है। सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि विजयपुर विकासखण्ड के ग्राम अर्रोद में समरसता यात्रा के आगमन पर कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा कलश पूजन कर संत रविदास जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

सांदीपनि विद्यालय में शिक्षक दिवस का आयोजन  -----शासकीय सांदीपनि विद्यालय श्यापुर में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आय...
05/09/2026

सांदीपनि विद्यालय में शिक्षक दिवस का आयोजन
-----
शासकीय सांदीपनि विद्यालय श्यापुर में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रामनरेश शर्मा, श्री राजेश कुमार शर्मा, श्री राजेन्द्र कुमार गुप्ता, श्री रामकिशन माहौर और समाजसेवी एवं पुरातत्व विशेषज्ञ श्री कैलाश पाराशर शामिल रहें।

कार्यक्रम में श्री राजेश कुमार शर्मा द्वारा रामचरितमानस के उद्धरण अति रूप लघु रूप धरऊ हनुमाना चौपाई के माध्यम से शिक्षक को लघुता से गरिमा की ओर विद्यार्थियों को शिक्षण देने के लिए प्रेरित किया गया। तथा श्री पाराशर द्वारा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की भूमिका के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा विशिष्ट अतिथियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीक्षा साहू (संगीत शिक्षक) के द्वारा किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार खण्डेलवाल द्वारा आभार व्यक्त किया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, वे विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देते हैंकॉलेज में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित-----शिक्...
05/09/2026

शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, वे विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देते हैं
कॉलेज में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
-----
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा शिक्षक दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व से परिचित कराते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार एवं जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे शिक्षक की पहचान इस बात से होती है कि उसके विद्यार्थी ज्ञान के साथ विवेक, अनुशासन, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को भी अपने जीवन में आत्मसात करें।

मुख्य वक्ता डॉ. रमेश भारद्वाज ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव सर्वाेच्च सम्मान प्राप्त रहा है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन का उल्लेख करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन को केवल परीक्षा और रोजगार तक सीमित न रखें, बल्कि उसे जीवन निर्माण का आधार बनाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में सूचना प्राप्त करना आसान हो गया है, लेकिन सही और गलत में अंतर करने का विवेक शिक्षक ही विकसित करता है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों को सम्मानित करने का अवसर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए अपने जीवन में गुरु के योगदान को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का वातावरण गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता की भावना से ओत-प्रोत रहा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

05/09/2026

78.28 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
-----
श्योपुर जिले में 05 सितंबर को 78.28 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 04 सितंबर को श्योपुर में 110, बडौदा में 75, कराहल में 100.40, विजयपुर में 76, वीरपुर में 30 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

इस वर्ष दिनांक 01 जून 2026 से अभी तक जिले में कुल 664.50 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक 1455.46 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत की वर्षा 822 मिली मीटर है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

प्रभारी मंत्री श्री शुक्ला का दौरा कार्यक्रम -----नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ...
05/09/2026

प्रभारी मंत्री श्री शुक्ला का दौरा कार्यक्रम
-----
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला 6 सितंबर को श्योपुर जिले के प्रवास पर रहेगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रभारी मंत्री श्री शुक्ला 5 सितंबर की रात्रि 7.30 बजे श्योपुर जिले के कूनो जंगल रिसोर्ट पहुंचेगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।

प्रभारी मंत्री श्री शुक्ला 06 सितंबर को प्रातः 11 बजे कूनो जंगल रिसोर्ट सेसईपुरा से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे श्योपुर पहुंचेगे तथा पत्रकार संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री श्री शुक्ला दोपहर 02 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री शुक्ला शाम 06 बजे श्योपुर से सवाई माधोपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 07 बजे सवाई माधोपुर पहुंचेगे, इसके उपरांत रात्रि 9.25 बजे जेपी चैन्नई सुपर एक्सप्रेस से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

शिक्षक पढ़ाते हैं परवाह करते हैं प्रेरित करते हैं। हर स्वस्थ, आत्मविश्वासी और आगे बढ़ते बच्चे के पीछे एक शिक्षक का योगदा...
05/09/2026

शिक्षक पढ़ाते हैं परवाह करते हैं प्रेरित करते हैं।

हर स्वस्थ, आत्मविश्वासी और आगे बढ़ते बच्चे के पीछे एक शिक्षक का योगदान होता है, स्कूल-आधारित कृमि नियंत्रण कार्यक्रम से लेकर आयरन एवं फॉलिक एसिड अनुपूरण को बढ़ावा देने तक, शिक्षक बच्चों के स्वास्थ्य, सीखने और बेहतर भविष्य की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस शिक्षक दिवस पर, उन सभी शिक्षकों सम्मान करते हैं जो सिर्फ बेहतर भविष्य नहीं, बल्कि एक स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण कर रहे हैं।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!

#शिक्षकदिवस #स्वस्थबच्चे

Behind every healthy, confident and thriving child is a teacher who goes beyond the classroom.From supporting school-bas...
05/09/2026

Behind every healthy, confident and thriving child is a teacher who goes beyond the classroom.

From supporting school-based deworming to encouraging Iron & Folic Acid supplementation, teachers play a vital role in promoting children’s health, well-being and learning.

This Teachers’ Day, we celebrate the teachers who help build not just brighter minds, but a healthier generation.

Happy Teachers’ Day!

05/09/2026

आवदा बांध ओवरफ्लो
----
श्योपुर जिले में लगातार हो रही वर्षा के चलते श्योपुर का मुख्य आवदा बांध ओवरफ्लो हो गया है। बांध के लबालब भरने के बाद जल की आवक एवं निकासी बढ़ने से निचले क्षेत्रों में पानी का प्रवाह धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।

आवदा बांध के ओवरफ्लो होने से सीप नदी के जलस्तर में भी वृद्धि होने की संभावना है। इससे क्षेत्र में जल संसाधनों की स्थिति बेहतर होने के साथ आगामी दिनों में सिंचाई एवं जल उपलब्धता को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।

एसडीएम श्री गगन मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बांध एवं नदी के जलस्तर की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। निचले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से अपील है कि वे नदी, नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक निर्देशों का पालन करें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

Address

कलेक्ट्रेट भवन
Sheopur
476337

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Sheopur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Sheopur:

Shortcuts

Share