Youth Club Shikohabad

Youth Club Shikohabad युवा राजनीती का भागीदार राजनीती में य?

01/10/2022
 #मेरा_मुद्दा फोटो में देख रहे रोड यह हमारे शिकोहाबाद की वो मेन रोड है जिस पर बड़े बड़े नेता हर पार्टी के बड़े बड़े पदाधिकार...
11/09/2022

#मेरा_मुद्दा

फोटो में देख रहे रोड यह हमारे शिकोहाबाद की वो मेन रोड है जिस पर बड़े बड़े नेता हर पार्टी के बड़े बड़े पदाधिकारीयो का रोजाना का आना जाना रहता हे पर ऐसी खराब पड़ी रोड पर किसी का ध्यान नहीं जाता हे हमारे सभासद पंछी उर्फ़ पंचम भाई पिछले कई सालो से लगातार इस मुद्दे को उठाते रहे हे पर नतीजा सब आपके सामने हे. मुझे आज भी याद हे जब मेन रोड बन रही थी तो इस रोड के लिए स्लोप बनबाने के लिए हमे और सभासद साहब को जेई साहब से उतना काम करवाने में कितनी मशक्क्त करनी पड़ी वो हम ही जानते हे रात 12, 01 बजे तक देखभाल के बाद वो इतना सा काम करा पाए थे.

हम लोग लगातार शहर की समस्या व् मुद्दों से आप लोगो को इस लिए अवगत करा रहे हे की ताकि आप लोगो को याद रहे ये मुद्दे कल जब चुनाव में आपके द्वार पर नगर पालिका अध्यछ पद के दावेदार आये तो उनकी जाती या पार्टी मत देखना अपने अपने शहर व् छेत्र की समस्या देखकर उन से सवाल करना.

जिस किसी भी प्रत्याशी के पास इन समस्या को सुलझाने का प्लान हो या जिस प्रत्याशी के पास उसका अपना शपथ पत्र हो जिसमे आपकी समस्या हो ऐसे प्रत्याशी को सपोर्ट करो समर्थन करो तभी हमारी नगर पालिका एक सुंदर व् स्वच्छ नगर पालिका कहलाई जायेगी.

#सांतवा_मुद्दा_जो_शपथ_पत्र_में_होना_चाहिए.

ालिका_अध्यछ_चुनाव

 #मेरा_मुद्दाये जलभराव और ये निकासी सिस्टम नगर पालिका शिकोहाबाद के हर वार्ड में देखने को मिल जाएगा अब नगर पालिका अध्यछ व...
06/09/2022

#मेरा_मुद्दा

ये जलभराव और ये निकासी सिस्टम नगर पालिका शिकोहाबाद के हर वार्ड में देखने को मिल जाएगा अब नगर पालिका अध्यछ व् सभासदो व् उनके चमचो से एक सवाल जो कहते हे की टूटी हुई नाली या रोड द्वारा बनने के लिए बजट नहीं होता हे.

तो भाई मेरे हिसाब से होशियारी उसमे हे की जितने पेसो से रोज आप एक इंजन को इधर से उधर ले जाते हे दो लड़के इंजन पर छोड़ते हे एक छोटा हाथी ड्राइवर के साथ इंजन को देते हे उसके बाद इंजन में डीजल डालकर इतना खर्चा करते हे और ये पानी निकालने वाली प्रतक्रिया पांच साल में एक बार नहीं होती ये प्रतक्रिया सेंकडो बार होती हे तो जितना खर्चा करके आप अध्यछ साहब कमीशन के रूप में अपनी दुकान चलाते हे उतने पैसे से ही उस जगह की मरम्मत करके समस्या एक बार में सुलझाई जा सकती हे इसको ही समझदार अध्यछता कहते हे न की कमीशन के रूप में टेम्परेली काम कराते रहने को में दावे के साथ कह सकता हूँ जीतना पैसा ये टेम्परेली काम कराकर खर्च करते हे उससे कम में ही समस्या का समाधान हो सकता हे.

इस समस्या से भी शहर के करीब 30 से 40 प्रतिशत वोटर प्रभाभित हे जैसे बोझिया, ॐ नगर, श्री राम कालोनी, प्रोफेसर कालोनी, आदर्श नगर, आवास विकास कालोनी इत्यादि, शहर के कोने हे पर अध्यछ साहब पर फिक्स इलाज कोई नहीं हे ऐसे तो समस्या जस की तस रहेगी इसके लिए भी एक लिस्ट बनानी चाहिए समस्या को जड़ से खत्म करने की प्लानिंग होनी चाहिए और ये भावी उम्मीदवारों के शपथ पत्र में होनी चाहिए तभी हम लोग आपको अध्यछ बनाएंगे वर्ना पार्टी या सत्ता के बल पर अध्यछ नहीं बनने देंगे.

जो काम करेगा वही अपना नाम करेगा.

#दूसरा_मुद्दा_जो_घोषणा_पत्र_में_होना_चाहिए.

ालिका_अध्यछ_चुनाव

 #मेरा_मुद्दा शिकोहाबाद नगर पालिका के भावी चेयरमेन प्रत्याशी एक नजर डाले और अपने अपने घोषणा पत्र में ये बाते जरूर शामिल ...
05/09/2022

#मेरा_मुद्दा

शिकोहाबाद नगर पालिका के भावी चेयरमेन प्रत्याशी एक नजर डाले और अपने अपने घोषणा पत्र में ये बाते जरूर शामिल करे और शहर के लोगो से भी अपील हे वो लोग भी अपने प्रत्याशी से ऐसे ही सवाल करे तभी आप अध्यछ बनोगे वर्णा शाम दाम दंड भेद वाली राजनीती न करे काम वाली राजनीती करे.

मैनपुरी रोड पानी की टंकी के पीछे कूड़ा डम्पिंग करने की जगह हे जो की शदियों से चली आ रही हे जाहिज हे पहले ये जगह शहर से बाहर थी इस लिए इसे ये स्थान का दर्जा दिया गया पर अब बिगत कुछ वर्षो से इस जगह के चारो तरफ लगभग 100 मीटर से भी कम की दुरी पर घनी आवादी व् लोग रहने लगे हे ऐसी गंदगी के पास लोगो का रहना और बीमारियों को जन्म देना आम बात हे शहर में स्वच्छ वातावरण न मिलना उस पर भी असर डालती हे और तो और इस कूड़े में जब आग लगाई जाती हे तो इससे निकलने वाली तरह तरह की गैस जो की आस पास के सभी लोगो के लिए घातक हे कई बार इस बारे में शिकायत की गई हे लोग बीमार भी पड़े हे पर कोई सुनवाई व् कार्यवाही नहीं हुई हे.

तो मेरा निवेदन हे सभी भावी उम्मीदवारों से अगर आप इस मुद्दे को आगे ले जा सकते हे और इसे किसी और जगह शिफ्ट कर सकते हे तो, तो आप चुनाव लड़े और हम आपके साथ हे अगर ये मुद्दा आपको महज हा हा में निकालना हे तो अध्यछ पद के सपने छोड़ दे क्यों की इस बार काम वाला आएगा नाम वाला नहीं
इसके साथ साथ में इस कूड़े के आस पास रहने वाले शहर के लगभग 30% वोटर (मैनपुरी रोड, श्री राम कालोनी, बोझिया, टंकी के पास के लोग, गंगा नगर, आवगंगा के पास के लोग, बुडरई के किनारे वाले लोग,टंकी के आगे रहने वाले लोग आदि) लोगो से भी निवेदन करूंगा की जब भी कोई प्रत्याशी आपके द्वार पर आये तो इस बात का ध्यान रखे और इस कार्य को कराने के लिए बोले उसके जबाब के हिसाब से ही अपना निर्णय ले.

अब युवाओ का इंकलाब होगा.

#पहला_मुद्दा_जो_घोषणा_पत्र_में_होना_चाहिए.

ालिका_अध्यछ_चुनाव

Address

शिकोहाबाद फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश
Shikohabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Youth Club Shikohabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category