Him Janta News

Him Janta News Him Janta News – Aapki Aawaz.

Credible ground-level journalism
Public Interest • Social Issues • Real Stories
Bringing news that truly matters
📩 Email: [email protected]

नारा के बच्चों ने  धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व हिम जनता न्यूज़राजकीय माध्यमिक पाठशाला नारा के बच्चों ने  जन्माष्टमी ...
03/09/2026

नारा के बच्चों ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व

हिम जनता न्यूज़
राजकीय माध्यमिक पाठशाला नारा के बच्चों ने जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया। बच्चों ने राधा कृष्ण की पोशाक पहनकर अपनी प्रस्तुति दी। बच्चों ने वो कृष्णा है, राधा कैसे ना जले ,अरे द्वारपालो, मैया यशोदा तेरा कन्हैया.. आदि प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं. स्कूल के बच्चों सानिया, मानसी, आराध्या, शिव, कृष्णा, समर, रजत, रितिक, अरनव आदि ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
स्कूल मुख्य अध्यापक राजेश अग्निहोत्री ने बच्चों की प्रस्तुति सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक राजेश कुमार अग्निहोत्री, अध्यापक मंजू बाला पूजा शर्मा मानवी अग्निहोत्री उपस्थित रहे।

03/09/2026
03/09/2026

बड़सर में धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माण
3 माह से स्टाफ की तैनाती के बावजूद फील्ड में कार्रवाई नहीं होने के आरोप, एसी कमरों तक सीमित है नगर पंचायत का अमला!

नगर पंचायत बड़सर के गठन के बाद क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि अब शहर में भवन निर्माण, सफाई व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों को लेकर व्यवस्था बेहतर होगी। लेकिन मौजूदा हालात में बड़सर में जगह-जगह धड़ल्ले से हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत में आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति हुए करीब तीन माह का समय बीत चुका है, लेकिन संबंधित कर्मचारी फील्ड में जाकर निर्माण कार्यों की जांच और निगरानी करने के बजाय कार्यालयों तक ही सीमित हैं। वहीं दूसरी ओर बड़सर क्षेत्र में बिना स्वीकृत नक्शे और अनुमति के निर्माण कार्य तेजी से जारी होने की बात सामने आ रही है।
नगर पंचायत द्वारा जारी जागरूकता संदेश में भी स्पष्ट किया गया है कि बिना स्वीकृत भवन नक्शे के निर्माण अवैध है तथा निर्माण से पहले निर्धारित अनुमति लेना आवश्यक है। साथ ही भवन के सामने 5 फीट सेटबैक छोड़ने की जानकारी भी दी गई है।

02/09/2026

हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने una के अधिकारियों की लगी क्लास,,अधिकारी निशब्द..पट्टिका से सांसद का नाम गायब तो काग़ज़ों में कैसे..,बल्क drug पार्क पर विभाग पर निशाना

02/09/2026

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आवास समीरपुर में मिले तथा उनका कुशलक्षेम जाना।

01/09/2026

बड़सर में वाहन चोर सक्रिय, अब तक पुलिस के खाली हाथ
बड़सर शाहतलाई सड़क मार्ग से दस दिनों में दो ट्राला चोरी

01/09/2026

अब 5 लाख की सालाना आय वाले एससी-एसटी परिवारों को गंभीर बीमारी पर उपचार को मिलेगी आर्थिक मदद
हिम जनता न्यूज़
केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को राहत देते हुए गंभीर बीमारियों में उपचार के लिए उन्हें दी जाने वाली आर्थिक मदद के दायरे में बढ़ोतरी की है, जिसमें अब पांच लाख तक की सालाना आय वाले एससी- एसटी परिवार भी इस मदद के पात्र होंंगे।
अब तक यह मदद सिर्फ तीन लाख की सालाना आय वाले एससी-एसटी परिवारों को दी जाती थी। इसके साथ ही हार्ट, ब्रेन व स्पाइन सर्जरी, कैंसर और अन्य घातक बीमारियों के उपचार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।
केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन काम करने वाले डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन ने एससी-एसटी परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार में मदद के लिए चलायी जाने वाली डॉ. आंबेडकर मेडिकल सहायता योजना में 2018 के बाद अब यह बदलाव किया है। उस समय आर्थिक मदद का यह दायरा ढाई लाख तक सालाना आय का था।
इस स्कीम के तहत जिन बीमारियों पर मदद दी जाती है, उनमें हार्ट, ब्रेन, स्पाइन सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांट, कैंसर, किडनी सर्जरी, डायलिसिस या अन्य गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है।

Address

Hamirpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Him Janta News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share