All India Radio News Shimla

All India Radio News Shimla Official Page of All India Radio News Shimla under Prasar Bharati
(2)

प्रादेशिक समाचार एकांश, शिमला, आकाशवाणी के राष्ट्रीय समाचार सेवा प्रभाग नई दिल्ली की क्षेत्रीय इकाई के रूप में कार्य करता है। यहाँ से हिमाचल प्रदेश से संबंधित समाचारों का संकलन, संपादन और प्रसारण किया जाता है। इसके साथ-साथ देश के महत्वपूर्ण समाचारों को भी प्रादेशिक समाचार बुलेटिनों में प्रसारित किया जाता है। इसका उद्देश्य देश और प्रदेश की महत्वपूर्ण घटनाओं, सरकारी योजनाओं, सामाजिक-सांस्कृतिक गतिवि

धियों तथा जनहित से जुड़ी सूचनाओं को श्रोताओं तक पहुंचाना है। यहाँ हिमाचल प्रदेश से जुड़े सभी समाचार एकत्र किए जाते हैं और आवश्यकतानुसार उन्हें राष्ट्रीय समाचार बुलेटिन के लिए भी भेजा जाता है। यहाँ तैयार समाचार बुलेटिन आकाशवाणी शिमला से प्रसारित होने के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न आकाशवाणी और एफएम केंद्रों से भी रिले किए जाते हैं।
इन बुलेटिनों में राज्य की राजनीति, प्रशासन, विकास कार्यों, मौसम, संस्कृति, खेल तथा अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी दी जाती है। आकाशवाणी का प्रादेशिक समाचार एकांश शिमला, देश और प्रदेश के विश्वसनीय तथा तथ्यपरक समाचारों के प्रसारण के लिए जाना जाता है।

06/09/2026

आकाशवाणी शिमला से आज ​06 सितंबर 2026, शाम 6 बजे के प्रादेशिक समाचार बुलेटिन का प्रसारण।
All India Radio News
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Ministry of Labour and Employment, Government of India
CMO Himachal
BJP Himachal Pradesh



#प्रादेशिक_समाचार_एकांश_आकाशवाणी_शिमला

06/09/2026

आकाशवाणी शिमला से आज ​06 सितंबर 2026, दोपहर 3 बजे के प्रादेशिक समाचार बुलेटिन का प्रसारण।
All India Radio News
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
CMO Himachal
BJP Himachal Pradesh



#प्रादेशिक_समाचार_एकांश_आकाशवाणी_शिमला

06/09/2026

आकाशवाणी शिमला से आज 06 सितंबर 2026, ​ प्रातः 11:00 बजे के प्रादेशिक समाचार बुलेटिन का प्रसारण।
All India Radio News
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India


#प्रादेशिक_समाचार_एकांश_आकाशवाणी_शिमला

05/09/2026

‘‘आज के मुख्य समाचार’’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस के मौके पर 69 अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया अलंकृत- समाज में अध्यापकों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण।

प्रदेश के 32 अध्यापकों को मिले राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार- राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने नई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं के कौशल विकास पर दिया बल।

सांसद कंगना रणौत ने धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों पर जताई नाराज़गी- सुस्त कार्यशैली पर अधिकारियों को लिया आड़े हाथ।

और

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने राज्य सरकार पर हर मोर्च में विफल रहने का लगाया आरोप, कहा- अगले एक महीने में एक सौ 90 स्थानों पर धरना प्रदर्शन करेगी भाजपा। For more :Follow the Link--

पश्चिम बंगाल में आलू की उत्पादकता बढ़ाने, किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोगमुक्त बीज उपलब्ध कराने तथा आधुनिक बीज उत्पादन ...
05/09/2026

पश्चिम बंगाल में आलू की उत्पादकता बढ़ाने, किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोगमुक्त बीज उपलब्ध कराने तथा आधुनिक बीज उत्पादन तकनीकों के विस्तार को लेकर शनिवार को केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। प्रेस सूचना ब्यूरो, शिमला के साथ पश्चिम बंगाल से जुड़े अधिकारियों ने श्री संजीव शर्मा, और श्री सैकत सरकार, सहायक निदेशक की अगुवाई में संवाद कार्यक्रम में भाग लिया जिसका उद्देश्य संस्थान की शोध गतिविधिओं और कार्यविधियों का अध्ययन करना था। प्रेस सूचना ब्यूरो के सदस्यों ने पश्चिम बंगाल राज्य में आलू उत्पादन से संबंधित विभिन्न मुद्दों एवं चुनौतियों को वैज्ञानिकों के समक्ष उठाया। इससे पश्चिम बंगाल की वास्तविक उत्पादन परिस्थितियों के अनुरूप अनुसंधान एवं तकनीकी हस्तक्षेप विकसित करने की संभावनाओं को बल मिलेगा ।
All India Radio News
CMO Himachal
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Ashwini Vaishnaw
Mukesh Agnihotri
Vikramaditya Singh

पश्चिम बंगाल के मीडिया पेशेवरों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की। यह प्...
05/09/2026

पश्चिम बंगाल के मीडिया पेशेवरों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की। यह प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रेस सूचना ब्यूरो द्वारा आयोजित एक्सपोजर विजिट के तहत हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में मजबूत और प्रभावी नेतृत्व है तथा भारत विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति के पथ पर अग्रसर है। यह प्रतिनिधिमंडल 31 अगस्त से 6 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कुल्लू, मनाली और स्पीति का भ्रमण किया तथा विभिन्न परियोजनाओं और विकासात्मक पहलों की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के साथ अपने दौरे के अनुभव साझा किए।
All India Radio News
Kavinder Gupta
CMO Himachal
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Ashwini Vaishnaw

05/09/2026

आकाशवाणी शिमला से आज ​05 सितंबर 2026, शाम 6 बजे के प्रादेशिक समाचार बुलेटिन का प्रसारण।
All India Radio News
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
CMO Himachal
Kavinder Gupta
BJP Himachal Pradesh
Rajeev Bindal



#प्रादेशिक_समाचार_एकांश_आकाशवाणी_शिमला

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ​आज पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगड़ में  आयोजित तीन दिवसीय 4...
05/09/2026

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ​आज पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगड़ में आयोजित तीन दिवसीय 41वीं अंडर-14 लड़कों की जोन हरोली खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की।
3 से 5 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 35 स्कूलों के 346 खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, शतरंज, कुश्ती और बैडमिंटन सहित छह खेलों में भाग लिया।
All India Radio News
CMO Himachal
Mukesh Agnihotri
Press Information Bureau - PIB, Government of India

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में 32 शिक्षकों को राज्य शिक्षक ...
05/09/2026

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में 32 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए तथा वर्ष 2025 के लिए एक शिक्षक को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।
राज्यपाल ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी सभी की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार तब होता है, जब विद्यार्थी उन्हें जीवनभर याद रखें और अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए सार्थक योगदान दें। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है।तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों ने पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है I
All India Radio News
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
CMO Himachal
Kavinder Gupta

05/09/2026

आकाशवाणी शिमला से आज ​05 सितंबर 2026, दोपहर 3 बजे के प्रादेशिक समाचार बुलेटिन का प्रसारण।
All India Radio News
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
CMO Himachal
BJP Himachal Pradesh
PMO India
President of India



#प्रादेशिक_समाचार_एकांश_आकाशवाणी_शिमला

Address

Shimla
171004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when All India Radio News Shimla posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share