युवक मंडल- डिमो- चौपाल शिमला

  • Home
  • India
  • Shimla
  • युवक मंडल- डिमो- चौपाल शिमला

युवक मंडल- डिमो- चौपाल शिमला chopal himchal prdesh

16/05/2026
धन्यवाद।हमारी नवगठित पंचायत क्यारी शिलान में पूरे पैनल का विधिवत निर्विरोध चुना जाना हम सभी के लिए गर्व और खुशी का विषय ...
07/05/2026

धन्यवाद।
हमारी नवगठित पंचायत क्यारी शिलान में पूरे पैनल का विधिवत निर्विरोध चुना जाना हम सभी के लिए गर्व और खुशी का विषय है। इसके लिए सभी मतदाताओं, बुद्धिजीवी वर्ग एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

उम्मीद करता हूँ कि आप सभी अपने कार्यकाल को पूरी ईमानदारी, उत्तरदायित्व और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा क्यारी शिलान पंचायत को एक आदर्श पंचायत के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आइए, हम सभी मिलकर विकास, एकता और भाईचारे के साथ पंचायत को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएं।

सरैन पंचायत से अलग होकर नवगठित पंचायत क्यारी शिलान के निर्विरोध गठन एवं चयन पर सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शु...
05/05/2026

सरैन पंचायत से अलग होकर नवगठित पंचायत क्यारी शिलान के निर्विरोध गठन एवं चयन पर सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह निर्णय हमारी एकता, समझदारी और दूरदर्शिता का प्रतीक है। बीजट महाराज शिरगुल देवता एवं माता दाहरी की कृपा से हम सभी भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुट होकर अपने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
आइए, हम सब मिलकर अपनी पंचायत को विकास, सौहार्द और प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।
🙏 समस्त पंचायत वासी बधाई के पात्र हैं 🙏

विशु मेला धबास – हार्दिक आमंत्रण ✨"आइए, 25–26 अप्रैल को विशु मेला धबास में शामिल होकरअपनी समृद्ध देव संस्कृति, परंपराओं ...
14/04/2026

विशु मेला धबास – हार्दिक आमंत्रण ✨
"आइए, 25–26 अप्रैल को विशु मेला धबास में शामिल होकर
अपनी समृद्ध देव संस्कृति, परंपराओं और भाईचारे को और मजबूत करें 🙏
यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी आस्था, एकता और पहचान का प्रतीक है।
आइए, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर
मेले की शोभा बढ़ाएं और इस पावन अवसर को यादगार बनाएं ✨
🙏 जय शिरगुल महाराज
🙏 जय बिजट महाराज
🙏 जय माँ ठाहरी
सादर आमंत्रण"

चार महीने बाद खुले कपाट 🙏हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध आस्था केंद्र चूड़धार मंदिर के कपाट आज 14 अप्रैल, संक्रांति के पावन अव...
14/04/2026

चार महीने बाद खुले कपाट 🙏
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध आस्था केंद्र चूड़धार मंदिर के कपाट आज 14 अप्रैल, संक्रांति के पावन अवसर पर विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार डिमो गांव की ठुडू बारादरी द्वारा कपाट खोलने की यह धार्मिक परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और नियमों के साथ निभाई जाती है।

❄️ बर्फ के बीच फिर गूंजे जयकारे
कड़ाके की सर्दी और भारी बर्फबारी के बाद भी चूड़धार धाम इस समय 3–4 फुट मोटी बर्फ से ढका हुआ है। चारों ओर सफेद चादर के बीच मंदिर का दृश्य बेहद अद्भुत और आस्था से भरा हुआ है।

⚠️ श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने फिलहाल लगभग 15 दिनों तक आम श्रद्धालुओं की यात्रा पर रोक लगाई है। इस दौरान केवल स्थानीय पुजारी और अधिकृत लोग ही पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

👉 सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और यात्रा शुरू होने तक धैर्य बनाए रखें।

🔱 जय श्रीगुल महाराज 🙏

07/04/2026

हर गली में नेता तैयार,
हर चौक पर भाषण जारी!
"एक अनार, सौ बीमार!" 🍎
किसी को अनुभव का घमंड,
किसी को भीड़ का भरोसा,
पर जनता सब समझ रही है…
इस बार फैसला सीधा जनता ही करेगी ✊
👉 चुनाव लड़ना आसान है,
पर जनता का भरोसा जीतना सबसे कठिन इम्तिहान है।
📱 आजकल के नेता भी कमाल हैं —
"WhatsApp यूनिवर्सिटी" से डिग्री लेकर,
जमीन पर बिना काम किए ही ज्ञान बाँट रहे हैं 😄
कुछ लोग पार्टी के पर्चे दिखाकर खुद को बड़ा साबित कर रहे हैं,
पर सच्चाई यही है —
पहले इंसानियत, फिर पार्टी।
आज चुनाव सेवा नहीं,
एक तरह का नशा बनता जा रहा है…
जीतने के बाद कई लोग जनता के खिलाफ ही खड़े हो जाते हैं।
👉 असली योग्यता वही है
जिसे जनता पहचाने,
ना कि वो जो सिर्फ पर्चों में दिखे।
समझदार को इशारा काफी है,
बेईमान को गुब्बारा! 🎈
💥 चौपाल नेरवा कुपवी 💥
"मोबाइल से नेता बनना आसान है,
पर जनता के दिल में जगह बनाना मुश्किल।
इस बार फैसला दिखावे से नहीं,
काम और सच्चाई से होगा!"

ग्रामवासी डीमों द्वारा डुंडी माता की पावन सामूहिक यात्रा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।...
22/03/2026

ग्रामवासी डीमों द्वारा डुंडी माता की पावन सामूहिक यात्रा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।माता रानी की असीम कृपा से समस्त क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का सदा वास बना रहे।
माता का दिव्य आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे 🙏
✨ जय डुंडी माता ✨

Address

चौपाल
Shimla
171211

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when युवक मंडल- डिमो- चौपाल शिमला posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category