25/08/2026
SFI HPU Department of Evening Studies इकाई द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बढ़ाई गई फीस, छात्र संघ चुनावों (SCA) की बहाली और विश्वविद्यालय में हुई 186 अवैध प्रोफेसर भर्तियों के विरोध में एक जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रदेश सरकार और HPU के कुलपति प्रोफेसर महावीर वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और विश्वविद्यालय वाइस चांसलर महावीर वर्मा का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।