06/09/2026
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने से मलबे में DU के छात्रों के दबे होने की खबर ने सभी को झकझोर दिया है।
हमारी टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी है, ताकि मलबे में फंसे छात्रों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
इस मुश्किल घड़ी में हमारी प्राथमिकता हर संभव मदद पहुंचाना और लोगों की जान बचाना है। हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।