18/05/2026
वही वादे, वही भाषण, वही भरोसे…
लेकिन सवाल आज भी वही खड़े हैं —
पंचायत की टूटी सड़कें कब सुधरेंगी?
और आखिर पंचायत का विकास सिर्फ कागज़ों तक ही क्यों सीमित रहा?
जनता अब समझदार है।
अब लोग सिर्फ चुनावी भीड़ और बड़े पोस्टरों से प्रभावित नहीं होते, बल्कि यह देखते हैं कि सुख-दुख में उनके साथ कौन खड़ा रहा।
पंचायत को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो सिर्फ चुनाव के दिनों में नहीं, हर समय जनता के बीच दिखाई दे।
जो कुर्सी के लिए नहीं, जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आए।
लेकिन एक बात समझ से परे है कि राजनीति की भूख आखिर कितनी बढ़ गई है कि कुछ लोगों को उच्च पदों पर रहने के बाद भी निम्न पद चुनना पड़ रहा है।
जहाँ राजनीति में पदसोपान आगे बढ़ना सिखाता है, वहीं कुछ लोग पीछे लौटकर भी सत्ता की पकड़ नहीं छोड़ना चाहते।
यह चुनाव जनता के हित के लिए है या सिर्फ राजनीति में बने रहने की कोशिश — इसका जवाब अब जनता खुद देगी।
क्योंकि पंचायत का भविष्य बार-बार पुराने वादों से नहीं, मजबूत सोच और सच्चे काम से बदलेगा।
अब समय बदलाव का है, और बदलाव जनता के एक सही फैसले से शुरू होता है।”
पंचायत चुनाव 2026