Government College Dhami At 16 Mile Shimla HP 171014

Government College Dhami At 16 Mile Shimla HP 171014 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Government College Dhami At 16 Mile Shimla HP 171014, Government Organization, Dhami at 16-Mile, Shimla.

Government College, Dhami at 16-Mile, situated about 26 km west of Shimla, was founded on February 15, 2016.✨️Motto: विद्या ददाति विनयम्~Knowledge bestows humility.✨️

September 1, 2026:In Digital Samachar 💫 PTA General House
01/09/2026

September 1, 2026:
In Digital Samachar 💫 PTA General House

September 1, 2026:In Himachal Dastak 》PTA General House
01/09/2026

September 1, 2026:
In Himachal Dastak 》PTA General House

September 1, 2026:In Divya Himachal 💫 PTA General House
01/09/2026

September 1, 2026:
In Divya Himachal 💫 PTA General House

September 1, 2026:In Amar Ujala 💫 PTA General House
01/09/2026

September 1, 2026:
In Amar Ujala 💫 PTA General House

राजकीय महाविद्यालय धामी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित की गई।

August 31, 2026:Parent-Teacher Association 》General Houseराजकीय महाविद्यालय धामी स्थित सोलह-मीलज़िला शिमला: 171014 हिमाच...
31/08/2026

August 31, 2026:
Parent-Teacher Association 》General House

राजकीय महाविद्यालय धामी स्थित सोलह-मील
ज़िला शिमला: 171014 हिमाचल प्रदेश

प्रेस नोट

राजकीय महाविद्यालय धामी स्थित सोलह मील में पीटीए कार्यकारिणी का गठन

धामी; 31 अगस्त 2026:
राजकीय महाविद्यालय धामी स्थित सोलह मील में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में महाविद्यालय के विकास, विद्यार्थियों के हित तथा अभिभावकों और महाविद्यालय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की गई।

सर्वसम्मति से श्री मोहन लाल को प्रधान, श्री बलवत कंवर को वरिष्ठ उपप्रधान, श्रीमती सुनीता ठाकुर को उपप्रधान, डाॅ. विक्रांत संकलानी को सचिव, श्री मदन लाल शर्मा को सहसचिव तथा श्री गोपाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अतिरिक्त डॉ. राजेन्द्र सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. नवीन ठाकुर, श्री प्रदीप कुमार, श्री हुक्म चंद तथा श्री जगमोहन को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने नवगठित पीटीए कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभिभावक-शिक्षक संघ महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवगठित कार्यकारिणी विद्यार्थियों के हित में महाविद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर सक्रियता से कार्य करेगी तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं समग्र विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, गैर-शिक्षक कर्मचारी तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

**

August 30, 2026:Participation in the National Space Day 2026  celebration and One-Day AI Workshop organised by BSERC on ...
30/08/2026

August 30, 2026:
Participation in the National Space Day 2026 celebration and One-Day AI Workshop organised by BSERC on August 23, 2026 on AI, Space Technology, and Viksit Bharat 2047 🛰️🌌💫

August 30, 2026:In Divya Himachal 🏑 National Sports Day Celebrations
30/08/2026

August 30, 2026:
In Divya Himachal 🏑 National Sports Day Celebrations

August 30, 2026:In Amar Ujala 🏑 National Sports Day Celebrations
30/08/2026

August 30, 2026:
In Amar Ujala 🏑 National Sports Day Celebrations

धामी कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य पर किया ...

August 29, 2026:🏑National Sports Day Celebrations 》Birth Anniversary of Legendary Indian Field Hockey Player & Padma Bhu...
29/08/2026

August 29, 2026:🏑
National Sports Day Celebrations 》Birth Anniversary of Legendary Indian Field Hockey Player & Padma Bhushan Major Dhyan Chand 🏑 Commemorated by the Department of Physical Education & Sports

Press Release

प्रेस नोट

राजकीय महाविद्यालय धामी में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

राजकीय महाविद्यालय धामी स्थित सोलह मील में महान हॉकी खिलाड़ी एवं ओलंपिक पदक विजेता मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए कबड्डी एवं वॉलीबॉल की मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर, शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक प्रो डाॅ रमेश चौहान, अन्य शिक्षक एंव गैर शिक्षक वर्ग तथा छात्रों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन एवं देश के लिए उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं आपसी सहयोग की भावना को विकसित करना तथा उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलों के प्रति प्रेरित करना था। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। नियमित रूप से खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, धैर्य और टीम भावना का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन और खेल के प्रति उनका समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

August 28, 2026:In Himachal Dastak 💫
28/08/2026

August 28, 2026:
In Himachal Dastak 💫

Address

Dhami At 16-Mile
Shimla
171014

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government College Dhami At 16 Mile Shimla HP 171014 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share