02/09/2026
शासकीय आईटीआई में प्रवेश का अंतिम अवसर, 05 से 07 सितंबर तक ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ राउंड
जिले की समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ‘आईटीआई एडमिशन 2026’ के अंतर्गत अंतिम “पहले आओ पहले पाओ” राउंड की प्रक्रिया 05 सितंबर से प्रारंभ होने जा रही है। जिले की शासकीय आईटीआई संस्थाओं में उपलब्ध कुल 1,372 सीटों में से 81.20 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश पूर्ण हो चुका है और शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश का यह अंतिम अवसर अभ्यर्थियों को प्रदान किया जा रहा है।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के नोडल प्राचार्य ने बताया कि बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 05 से 07 सितंबर 2026 तक पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर नवीन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। अभ्यर्थी किसी एक शासकीय आईटीआई में किसी एक ट्रेड की चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। ध्यान रहे कि चॉइस लॉक करने के उपरांत इसमें किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।
चॉइस लॉक करने के बाद अभ्यर्थियों को ₹50 शुल्क का भुगतान कर अलॉटमेंट लेटर प्रिंट करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को संबंधित आईटीआई में अपने मूल दस्तावेजों एवं 02 सेट स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी के साथ पहुंचकर उसी दिन दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए शासकीय आईटीआई शिवपुरी में विशेष व्यवस्था की गई है, जहाँ से जिले की अन्य शासकीय आईटीआई पिछोर, पोहरी, कोलारस, बदरवास एवं खनियाधाना की रिक्त सीटों पर प्रवेश के संबंध में भी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।
आईटीआई शिवपुरी में फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी (51 सीटें), ट्रैवल एंड टूर असिस्टेंट (17 सीटें), आईटीआई पिछोर में स्टेनोग्राफर हिंदी (32 सीटें), आईटीआई पोहरी में वेल्डर (22 सीटें), आईटीआई कोलारस में वेल्डर (24 सीटें), स्टेनोग्राफर हिंदी (16 सीटें), कोपा (17 सीटें), आईटीआई बदरवास में कोपा (14 सीटें), आईटीआई खनियाधाना में कोपा (06 सीटें), फिटर (06 सीटें), स्टेनोग्राफर हिंदी (06 सीटें) रिक्त है।
नोडल प्राचार्य ने जिले के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे विभिन्न आईटीआई में ट्रेडवार उपलब्ध रिक्त सीटों के अनुसार समय सीमा में चॉइस फिलिंग कर प्रवेश के इस अंतिम अवसर का लाभ उठाएं। प्रवेश एवं पंजीयन हेतु विभागीय पोर्टल www.dsd.mp.gov.in का उपयोग किया जा सकता है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Skill Development, Madhya Pradesh
Vision is to provide quality training and employable vocational skills in the demand oriented manufacturing and service sectors so as to transform lives of youth of the state. Government of Madhya Pradesh (M.P.)